Regarding 'Rules of Origin', consider the following statements? 1. Rules of origin are the necessary criteria to determine the national source of a product. 2. Rules of origin help custom agencies to know which rules and which duties apply to a given product. 3. They are used for the purpose of trade statistics. 4. Their importance is evidenced by the fact that in many cases taxes and restrictions depend on the sources of imports. Which of the above statements are correct?
'उत्पत्ति के नियम' के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए ? 1. उत्पत्ति के नियम किसी उत्पाद के राष्ट्रीय स्रोत को निर्धारित करने के लिए आवश्यक मानदंड हैं। 2. उत्पत्ति के नियम कस्टम एजेंसियों को यह जानने में मदद करते हैं कि किसी दिए गए उत्पाद पर कौन-से नियम और कौन-से शुल्क लागू होते हैं। 3. इनका उपयोग व्यापार सांख्यिकी के प्रयोजन के लिए किया जाता है। 4. उनका महत्व इस तथ्य से प्रमाणित होता है कि कई मामलों में कर और प्रतिबंध आयातों के स्रोतों पर निर्भर करते हैं। उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
✅ Correct Answer: (D)
Rules of Origin are the necessary criteria to determine the national source of a product.
Their importance is revealed by the fact that, in many cases, duties and restrictions depend on the source of import.
There is wide variation in the practice of governments regarding rules of origin.
Rules of origin help custom agencies to know which rules and which duties apply to a given product.
They are used for the purpose of trade statistics.
Their importance is evidenced by the fact that in many cases taxes and restrictions depend on the sources of imports.
उत्पत्ति के नियम (Rules of Origin) किसी उत्पाद के राष्ट्रीय स्रोत को निर्धारित करने के लिए आवश्यक मानदंड हैं।
इनका महत्व इस तथ्य से पता चलता है कि, कई मामलों में शुल्क और प्रतिबंध आयात के स्रोत पर निर्भर करते हैं।
उत्पत्ति के नियमों के संबंध में सरकारों के व्यवहार में व्यापक भिन्नता है।
उत्पत्ति के नियम कस्टम एजेंसियों को यह जानने में मदद करते हैं कि किसी दिए गए उत्पाद पर कौन-से नियम और कौन-से शुल्क लागू होते हैं।
इनका प्रयोग व्यापार सांख्यिकी के प्रयोजन के लिए किया जाता है।
इनका महत्व इस तथ्य से प्रमाणित होता है कि कई मामलों में कर और प्रतिबंध, आयातों के स्रोतों पर निर्भर करते हैं।
69th B.P.S.C. (Pre) 2023
2
Read the following statements about the Supply Chain Resilience Initiative (SCRI) -
(i) Supply chain resilience is an approach to international trade that helps a country ensure the uninterrupted supply of imports in any unforeseen situation.
(ii) It is an initiative of five countries, India is one of them.
Choose the correct code -
आपूर्ति श्रृंखला लचीलापन पहल (SCRI) के बारे में निम्नलिखित कथनों को पढ़िए -
(i) अंतरराष्ट्रीय व्यापार के संबंध में आपूर्ति श्रृंखला लचीलापन एक दृष्टिकोण है, जो एक देश की किसी अप्रत्याशित स्थिति में आयात की निर्वाध आपूर्ति को सुनिश्चित करने में मदद करता है।
(ii) यह पांच देशों की एक पहल है, भारत उनमें से एक है।
सही कूट चुनिए -
✅ Correct Answer: (A)
The trade ministers of India, Japan, and Australia formally launched the initiative to improve supply chains in a formally held trilateral ministerial meeting on April 27, 2021.
This initiative is a supply chain resilience approach to international trade that helps a country ensure the uninterrupted supply of imports in any unforeseen situation.
भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों ने 27 अप्रैल, 2021 को औपचारिक रूप से आयोजित त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय बैठक में आपूर्ति श्रृंखला को बेहतर बनाने की पहल की औपचारिक शुरुआत की।
यह पहल अंतरराष्ट्रीय व्यापार के संबंध में आपूर्ति श्रृंखला लचीलापन एक दृष्टिकोण है, जो एक देश की किसी अप्रत्याशित स्थिति में आयात की निर्बाध आपूर्ति को सुनिश्चित करने में मदद करता है।
R.A.S./R.T.S. (Pre) 2021
3
Which ministry of the Government of India is related to India's foreign trade policy?
भारत सरकार का कौन-सा मंत्रालय भारत की विदेश व्यापार नीति से संबंधित है?
✅ Correct Answer: (C)
The Ministry of Commerce and Industry of the Government of India is related to India's foreign trade policy.
Presently Piyush Goyal is the Union Minister of Commerce and Industry.
भारत सरकार का वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत की विदेश व्यापार नीति से संबंधित है।
वर्तमान में पीयूष गोयल केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री हैं।
M.P. P.C.S. (Pre.), 2019
4
The long-term vision of the Department of Commerce is to make India a major player in world trade by-
वाणिज्य विभाग की दीर्घकालीन दृष्टि भारत को विश्व व्यापार में एक प्रमुख भागीदार बनाने की है-
✅ Correct Answer: (C)
The long-term vision of the Department of Commerce was to make India a major player in world trade by 2020 and to bring it into a leadership role commensurate with India's growing importance in international trade organizations.
Also, to take India's export of goods and services to US\$ 900 billion by 2019-20.
The 'Foreign Trade Policy, 2023' issued on March 31, 2023, has set a target for Indian exports to reach 2 trillion US dollars (1 trillion US dollars of merchandise exports + 1 trillion US dollars of services exports) by the year 2030.
वाणिज्य विभाग की दीर्घकालीन दृष्टि वर्ष 2020 तक भारत को विश्व व्यापार में एक प्रमुख भागीदार बनाना तथा अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक संगठनों में भारत के बढ़ते महत्व के अनुरूप नेतृत्व की भूमिका में लाना था।
साथ ही, भारत के वस्तुओं और सेवाओं के निर्यात को वर्ष 2019-20 तक 900 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाना था।
31 मार्च, 2023 को जारी 'विदेश व्यापार नीति, 2023' में भारतीय निर्यात को वर्ष 2030 तक 2 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर (1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का पण्य निर्यात + 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का सेवा निर्यात) का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
U.P.P.C.S. (Mains), 2014, 2017
5
With reference to the international trade of India at present, which of the following statement(s) is/are correct? 1. India's merchandise exports are less than its merchandise imports. 2. India's imports of iron and steel, chemicals, fertilizers and machinery have decreased in recent years. 3. India's exports of services are more than its imports of services. 4. India suffers from an overall trade/current account deficit. Select the correct answer using the code given below:
वर्तमान में भारत के अंतरराष्ट्रीय व्यापार के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है / हैं? 1. भारत के माल का निर्यात, माल के आयात से कम है। 2. भारत के लोहे व इस्पात, रसायनों, उर्वरकों और मशीनों के आयात में हाल के वर्षों में कमी आई है। 3. भारत की सेवाओं का निर्यात, सेवाओं के आयात से अधिक है। 4. भारत को कुल मिलाकर व्यापार/चालू खाते का घाटा हो रहा है। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
✅ Correct Answer: (D)
According to the data released during the question period, India's total external trade in the financial year 2011-2012 was Rs 38,11,360 crore.
Therefore, none of the options of the above question are correct.
According to the data released on January 15, 2026, India's total exports during April-December, 2025 are estimated at 634.26 billion US dollars with a positive growth of 4.33 percent.
During the same period, total imports were recorded at 730.84 billion US dollars with a growth of 4.95 percent.
| Trade during April-December, 2025 and 2024 (in US\$ Billion) | 2025 April-December | 2024 April-December |
| Goods | | |
| Exports | 330.29 | 322.41 |
| Imports | 578.61 | 546.36 |
| Services | | |
| Exports | 303.97 | 285.53 |
| Imports | 152.23 | 150.01 |
| Total Trade (Goods + Services) | | |
| Exports | 634.26 | 607.93 |
| Imports | 730.84 | 696.37 |
| Trade Balance | -96.58 | -88.43 |
Option (d) is the correct answer with reference to the question period and updated data as well.
According to the Economic Survey 2025-26, during the financial year 2024-25, India exported Merchandise Exports worth about 437.7 billion US dollars and imported Merchandise Imports worth about 721.2 billion US dollars, leaving a trade deficit of 283.5 billion US dollars.
Hence statement 1 is correct.
In recent years, India's imports of iron and steel, chemicals, fertilizers, and machinery have shown a fluctuating trend rather than a decrease.
Hence statement 2 is wrong.
India's export of services during the financial year 2025 was 387.5 billion US dollars, while import was 198.7 billion US dollars, resulting in a services trade surplus (188.8 billion US dollars).
Hence statement 3 is correct.
According to the Economic Survey, 2025-26, India's current account structure reflects a merchandise trade deficit, the shortfall of which is met by 'invisible' safe net inflows.
This mainly includes a growing surplus in services and private transfers.
India's growing role in global IT, business, and professional services has led to a continuous expansion in the services surplus.
Remittance inflows have also grown steadily, providing a stable and counter-cyclical buffer.
These components have collectively kept the Current Account Deficit (CAD) within manageable levels.
In the first half (H1) of FY 2026, the current account deficit has narrowed to USD 15 billion (0.8 per cent of GDP) from USD 25.3 billion (1.3 per cent of GDP) in the first half (H1) of FY 2025.
प्रश्नकाल में जारी आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2011-2012 में भारत का कुल बाह्य व्यापार 3811360 करोड़ रुपये था।
अतः उपर्युक्त प्रश्न का कोई भी विकल्प सही नहीं है।
15 जनवरी, 2026 को जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-दिसंबर, 2025 के दौरान भारत का कुल निर्यात 4.33 प्रतिशत सकारात्मक वृद्धि के साथ 634.26 बिलियन यू.एस. डॉलर अनुमानित है।
इसी अवधि के दौरान 4.95 प्रतिशत की वृद्धि के साथ कुल आयात 730.84 बिलियन यू.एस. डॉलर दर्ज किया गया।
अप्रैल-दिसंबर, 2025 एवं 2024 के दौरान व्यापार (US\$ बिलियन में) 2025 अप्रैल-दिसंबर 2024 अप्रैल-दिसंबर
वस्तुएं
निर्यात 330.29 322.41
आयात 578.61 546.36
सेवाएं
निर्यात 303.97 285.53
आयात 152.23 150.01
कुल व्यापार (वस्तुएं + सेवाएं)
निर्यात 634.26 607.93
आयात 730.84 696.37
व्यापार संतुलन -96.58 -88.43
प्रश्नकाल तथा अद्यतन आंकड़ों के संदर्भ में भी विकल्प (d) सही उत्तर है।
आर्थिक समीक्षा 2025-26 के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान, भारत ने लगभग 437.7 बिलियन यू.एस. डॉलर मूल्य का माल निर्यात (Merchandise Exports) किया और लगभग 721.2 बिलियन यू.एस. डॉलर मूल्य का माल आयात (Merchandise Imports) किया, जिससे व्यापार घाटा 283.5 बिलियन यू.एस. डॉलर का रहा।
अतः कथन 1 सही है।
हाल के वर्षों में भारत के लोहे व इस्पात, रसायनों, उर्वरकों और मशीनों के आयात में घटने बढ़ने की प्रवृत्ति रही है न कि कमी की।
अतः कथन 2 गलत है।
भारत की सेवाओं का निर्यात वित्तीय वर्ष 2025 के दौरान 387.5 बिलियन यू.एस. डॉलर का था, जबकि आयात 198.7 बिलियन यू.एस. डॉलर का रहा, जिससे सेवा व्यापार अधिशेष (188.8 बिलियन यू.एस. डॉलर) रहा।
अतः कथन 3 सही है।
आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के अनुसार, भारत की चालू खाता संरचना वस्तु व्यापार घाटे को दर्शाती है, जिसकी कमी को 'अदृश्य' सुरक्षित निवल अंतर्वाह द्वारा पूरा किया जाता है।
इसमें मुख्य रूप से सेवा और निजी अंतरण में बढ़ता अधिशेष शामिल है।
वैश्विक आईटी, व्यापार और पेशेवर सेवाओं में भारत की बढ़ती भूमिका के कारण सेवा-अधिशेष में लगातार विस्तार हुआ है।
प्रेषण अंतर्वाह (Remittance inflows) में भी निरंतर वृद्धि हुई है, जो स्थिर और प्रति-चक्रीय बफर प्रदान करता है।
इन घटकों ने सामूहिक रूप से चालू खाता घाटे (CAD) को प्रबंधनीय स्तरों के भीतर रखा है।
वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही (H1) में, चालू खाता घाटा कम होकर USD 15 बिलियन (जीडीपी का 0.8 प्रतिशत) रह गया है, जो वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही (H1) में USD 25.3 बिलियन (जीडीपी का 1.3 प्रतिशत) था।
I.A.S. (Pre) 2020
6
India's external trade figure in 2011-12 reached approximately-
2011-12 में भारत का बाह्य व्यापार का आंकड़ा पहुंच गया लगभग-
✅ Correct Answer: (No correct option / Disputed)
See the explanation of the above question.
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
U. P. R. O./A.R.O. (Pre) 2014*
7
India's external trade in 2011-12 was-
2011-12 में भारत का बाहरी व्यापार था-
✅ Correct Answer: (No correct option / Disputed)
See the explanation of the above question.
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
U. P. P. C. S. (Mains) 2015*
8
Which of the following statements is true about 'India's Trade to GDP ratio'?
'भारत के व्यापार-जीडीपी अनुपात' के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
✅ Correct Answer: (No correct option / Disputed)
According to the data released by the World Bank in the context of the question period, India's trade to GDP ratio has increased from 27 percent in the year 2000 to 40 percent in the year 2019, which is 48.15 percent higher than the year 2000.
Between the years 2000 and 2019, only the years 2008, 2011, 2012, and 2013 were the years when India's trade to GDP ratio was above 50 percent.
India's trade to GDP ratio was minimum (8 percent) in 1970, whereas it became 46 percent in the year 2007.
In the year 2018, India's trade was 44 percent of Gross Domestic Product (GDP), which was 4 percentage points higher than 40 percent in the year 2019.
It was 38 percent in the year 2020, 45 percent in the year 2021, and it was recorded at 50 percent and 45 percent in the years 2022 and 2023 respectively.
It is also recorded at 45 percent for the year 2024.
Therefore, none of the options is correct.
प्रश्नकाल के संदर्भ में विश्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत का व्यापार सकल घरेलू उत्पाद अनुपात वर्ष 2000 में 27 प्रतिशत से बढ़कर वर्ष 2019 में बढ़कर 40 प्रतिशत हो गया है, जो वर्ष 2000 की तुलना में 48.15 प्रतिशत अधिक है।
वर्ष 2000 से 2019 के मध्य मात्र वर्ष 2008, 2011, 2012 एवं 2013 ही ऐसे वर्ष रहे जब भारत का व्यापार सकल घरेलू उत्पाद अनुपात 50 प्रतिशत से ऊपर रहा।
भारत का व्यापार जीडीपी अनुपात 1970 में न्यूनतम (8 प्रतिशत) था, जबकि वर्ष 2007 में यह 46 प्रतिशत हो गया।
वर्ष 2018 में भारत का व्यापार, सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का 44 प्रतिशत था, जो वर्ष 2019 के 40 प्रतिशत से 4 प्रतिशतांक अधिक था।
वर्ष 2020 में यह 38 प्रतिशत, वर्ष 2021 में 45 प्रतिशत रहा तथा वर्ष 2022 एवं वर्ष 2023 में यह क्रमशः 50 प्रतिशत एवं 45 प्रतिशत दर्ज किया गया।
वर्ष 2024 के लिए भी यह 45 प्रतिशत दर्ज है।
अतः कोई भी विकल्प सही नहीं है।
U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2016
9
India's total merchandise trade as a percentage of GDP has increased from 29.5% in 2004-05 to in 2012-13-
भारत का कुल माल व्यापार (मर्चेंडाइज ट्रेड) जी.डी.पी. के प्रतिशत के रूप में वर्ष 2004-05 में 29.5% से बढ़कर 2012-13 में हो गया है-
✅ Correct Answer: (B)
In the context of the question period, option (b) was the correct answer.
According to the data released by the World Bank, the merchandise trade to GDP ratio in India during the period of the year 2024, year 2023, year 2022, and year 2021 is 29.7%, 30.4%, 35.1%, and 30.6% respectively.
प्रश्नकाल के संदर्भ में विकल्प (b) सही उत्तर था।
विश्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024, वर्ष 2023, वर्ष 2022 एवं वर्ष 2021 की अवधि में भारत में वस्तु व्यापार (Merchandise Trade) एवं जीडीपी (GDP) अनुपात क्रमशः 29.7%, 30.4%, 35.1% तथा 30.6% है।
U.P. P.C.S. (Mains) 2014*
10
In the year 1990-91, the export and import of goods combined was 14.2 percent of GDP. In the year 2011-12 compared to the year 1990-91 it became-
वर्ष 1990-91 में वस्तुओं का निर्यात तथा आयात संयुक्त रूप से जी.डी.पी. का 14.2 प्रतिशत था। वर्ष 2011-12 में वर्ष 1990-91 की तुलना में यह हो गया-
✅ Correct Answer: (B)
In the question period, option (b) was the correct answer.
According to the data released by the World Bank, in the year 2024, merchandise trade as a percentage of GDP stood at 29.7 percent.
According to the data released by the international organization 'World Integrated Trade Solution', in the year 2023, the export and import of Indian goods and services stood at 21.45 percent and 23.54 percent of GDP respectively.
प्रश्नकाल में विकल्प (b) सही उत्तर था।
विश्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 में पण्य व्यापार (Merchandise Trade) जीडीपी के प्रतिशत के रूप में 29.7 प्रतिशत रहा।
अंतरराष्ट्रीय संस्था 'World Integrated Trade Solution' द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2023 में भारतीय वस्तुओं एवं सेवाओं का निर्यात तथा आयात जीडीपी (GDP) का क्रमश: 21.45 प्रतिशत तथा 23.54 प्रतिशत रहा।
U.P.P.C.S. (Mains) 2013
11
In the year 2010-11, what percentage of India's GDP was the export of goods and services from India?
वर्ष 2010-11 में भारत से माल और सेवा का निर्यात भारत के जी.डी.पी. का कितना प्रतिशत था?
✅ Correct Answer: (C)
In the year 2010-11, the export of goods and services from India was 22 percent of India's GDP.
According to the data released by World Integrated Trade Solution, in the year 2023, the export and import of goods and services from India stood at 21.45 percent and 23.54 percent of GDP respectively.
According to the World Bank, in the context of the year 2024, the export of goods and services stood at 21.2 percent of GDP.
वर्ष 2010-11 में भारत से माल और सेवा का निर्यात भारत के जी.डी.पी. का 22 प्रतिशत था।
World Integrated Trade Solution द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 में भारत से वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात तथा आयात, जीडीपी का क्रमश: 21.45 प्रतिशत एवं 23.54 प्रतिशत रहा।
विश्व बैंक के अनुसार, वर्ष 2024 के संदर्भ में वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात जीडीपी का 21.2 प्रतिशत रहा।
U.P. U.D.A./L.D.A. (Spl.) (Pre) 2010*
12
Consider the following statements-
Statement-I : India accounts for 3.2% of global export of goods.
Statement-II : Many local companies and some foreign companies operating in India have taken advantage of India's 'Production-Linked Incentive' scheme.
Which one of the following is correct in respect of the above statements?
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
कथन-I : वस्तुओं के वैश्विक निर्यात में भारत का निर्यात 3.2% है
कथन-II : भारत में कार्यरत अनेक स्थानीय कंपनियों एवं भारत में कार्यरत कुछ विदेशी कंपनियों ने भारत की 'उत्पादन-आधारित प्रोत्साहन (प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव)' योजना का लाभ उठाया है
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
✅ Correct Answer: (D)
Statement-I is false, but Statement-II is true.
Statement-I is false because during the last three years, year 2020, year 2021, and year 2022, India's share in the global export of goods stood at 1.6 percent, 1.8 percent, and 1.8 percent respectively, while during the same period, the share of the commercial services sector in global exports stood at 4.1 percent, 4 percent, and 4.4 percent respectively.
However, Statement-I does not mention any specific year.
Hence it has been explained on the basis of updated data.
Statement-II is true because many local companies operating in India and some foreign companies operating in India have taken advantage of India's Production-Linked Incentive (PLI) scheme.
Due to production-linked incentive schemes, there has been a significant increase in production, employment generation, economic growth, and exports in the country.
According to the data released in March 2025, the Production Linked Incentive (PLI) Scheme has made significant progress in transforming India's manufacturing landscape.
Till August 2024, an actual investment of Rs 1.46 lakh crore was received and it is estimated that this figure will cross Rs 2 lakh crore within the next year.
These investments have already recorded a significant increase in production and sales, which is Rs 12.50 lakh crore, while generating approximately 9.5 lakh jobs directly and indirectly.
This number is expected to increase to 12 lakh in the near future.
Driven by key sectors like electronics, pharmaceuticals, and food processing, exports have also registered substantial growth, crossing Rs 4 lakh crore.
कथन-I असत्य है, किंतु कथन-II सत्य है।
कथन-I इसलिए असत्य है, क्योंकि विगत तीन वर्षों, वर्ष 2020, वर्ष 2021 तथा वर्ष 2022 के दौरान वस्तुओं के वैश्विक निर्यात में भारत की हिस्सेदारी क्रमशः 1.6 प्रतिशत, 1.8 प्रतिशत तथा 1.8 प्रतिशत रही, जबकि इसी अवधि के दौरान वाणिज्यिक सेवा क्षेत्र का वैश्विक निर्यात में हिस्सेदारी क्रमशः 4.1 प्रतिशत, 4 प्रतिशत तथा 4.4 प्रतिशत रही।
हालांकि कथन-I में किसी विशेष वर्ष का उल्लेख नहीं किया गया है।
अतः अद्यतन आंकड़ों के आधार पर इसकी व्याख्या की गई है।
कथन-II सत्य है, क्योंकि भारत में कार्यरत अनेक स्थानीय कंपनियों एवं भारत में कार्यरत कुछ विदेशी कंपनियों ने भारत की उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (Production linked Incentive) योजना का लाभ उठाया है।
उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजनाओं के कारण देश में उत्पादन, रोजगार सृजन, आर्थिक विकास और निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
मार्च, 2025 में जारी आंकड़ों के अनुसार, उत्पादन संबंधी प्रोत्साहन योजना (PLI Scheme) ने भारत के विनिर्माण परिदृश्य को बदलने में महत्वपूर्ण प्रगति की है।
अगस्त, 2024 तक कुल 1.46 लाख करोड़ रुपये का वास्तविक निवेश प्राप्त हुआ और अनुमान है कि यह आंकड़ा अगले वर्ष के अंदर 2 लाख करोड़ रुपये को पार कर जाएगा।
इन निवेशों से पहले ही उत्पादन और बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, जो कि 12.50 लाख करोड़ रुपये है, जबकि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 9.5 लाख नौकरियों का सृजन हुआ।
निकट भविष्य में यह संख्या बढ़कर 12 लाख होने की उम्मीद है।
इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मास्यूटिकल्स एवं खाद्य प्रसंस्करण जैसे प्रमुख क्षेत्रों द्वारा संचालित, निर्यात में भी पर्याप्त वृद्धि दर्ज की गई है, जो 4 लाख करोड़ रुपये को पार कर गई है।
I.A.S. (Pre) 2023
13
In 1950, India's contribution to international exports was 1.85 percent, but today it is-
1950 में अंतरराष्ट्रीय निर्यात में भारत का योगदान 1.85 प्रतिशत था, परंतु आज यह है-
✅ Correct Answer: (A)
In the question period, option (a) was the correct answer.
According to the Global Trade Outlook and Statistics Update: October, 2025, India's share in global merchandise exports and imports in the year 2024 is 1.8 percent (Rank-18th) and 2.9 percent (Rank-8th) respectively.
During the same period, India's share in the export and import of commercial services is 4.3 percent (Rank-8th) and 3.4 percent (Rank-9th) respectively.
According to the Economic Survey, 2023-24, India's trade position in global trade is as follows-
Export Performance (in percentage)
Year 2020 2021 2022
Share in World Merchandise Exports 1.6 1.8 1.8
Share in World Commercial Services Exports 4.1 4.0 4.4
Share in World Merchandise + Services Exports 2.1 2.2 2.4
Import Performance (in percentage)
Share in World Merchandise Import 2.1 2.5 2.8
Share in World Commercial Services Import 3.3 3.5 4.0
Share in World Merchandise + Services Import 2.3 2.7 3.0
India's Rank in World Trade
Merchandise Export 18 18 21
Merchandise Import 14 10 9
Services Export 8 7 7
Services Import 10 8 10
प्रश्नकाल में विकल्प (a) सही उत्तर था।
Global Trade Outlook and Statistics Update: October, 2025, के अनुसार वर्ष 2024 में वैश्विक वस्तुगत निर्यात एवं आयात में भारत की हिस्सेदारी क्रमशः 1.8 प्रतिशत (रैंक-18वीं) तथा 2.9 प्रतिशत (रैंक-8वीं) है।
इसी अवधि के दौरान वाणिज्यिक सेवाओं के निर्यात तथा आयात में भारत की हिस्सेदारी क्रमशः 4.3 प्रतिशत (रैंक- 8वीं) तथा 3.4 प्रतिशत (रैंक-9वीं) है।
आर्थिक सर्वेक्षण, 2023-24 के अनुसार, वैश्विक व्यापार में भारतीय व्यापार की स्थिति निम्न है-
निर्यात निष्पादन (प्रतिशत में)
वर्ष 2020 2021 2022
विश्व पण्य निर्यात (वर्ल्ड मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट्स) में हिस्सेदारी 1.6 1.8 1.8
विश्व वाणिज्यिक सेवाओं के निर्यात में हिस्सेदारी 4.1 4.0 4.4
विश्व पण्य और सेवा निर्यात (World Merchandise + Services Exports) में हिस्सेदारी 2.1 2.2 2.4
आयात निष्पादन (प्रतिशत में)
विश्व पण्य आयात (वर्ल्ड मर्चेंडाइज इंपोर्ट) में हिस्सेदारी 2.1 2.5 2.8
विश्व वाणिज्यिक सेवाओं के आयात में हिस्सेदारी 3.3 3.5 4.0
विश्व पण्य और सेवा आयात (World Merchandise + Services Import) में हिस्सेदारी 2.3 2.7 3.0
विश्व व्यापार में भारत का स्थान
पण्य निर्यात 18 18 21
पण्य आयात 14 10 9
सेवा निर्यात 8 7 7
सेवा आयात 10 8 10
U.P.P.C.S. (Pre) 1998*
14
What was India's share in the total world export in the year 2013?
विश्व के कुल निर्यात में भारत की हिस्सेदारी वर्ष 2013 में क्या थी?
✅ Correct Answer: (B)
For the question period, option (b) was the correct answer.
According to the Global Trade Outlook and Statistics Update: October, 2025, India's share in merchandise exports and imports globally in the year 2024 is 1.8 percent (Rank-18th) and 2.9 percent (Rank-8th) respectively.
During the same period, India's share in commercial service exports and imports is 4.3 percent (Rank-8th) and 3.4 percent (Rank-9th) respectively.
प्रश्नकाल हेतु विकल्प (b) सही उत्तर था।
Global Trade Outlook and Statistics Update: October, 2025 के अनुसार, वैश्विक स्तर पर वर्ष 2024 में वस्तुगत निर्यात तथा आयात में भारत की हिस्सेदारी क्रमशः 1.8 प्रतिशत (रैंक-18वीं) तथा 2.9 प्रतिशत (रैंक-8वीं) है।
इसी अवधि के दौरान वाणिज्यिक सेवा निर्यात तथा आयात में भारत की हिस्सेदारी क्रमश: 4.3 प्रतिशत (रैंक-8वीं) तथा 3.4 प्रतिशत (रैंक-9वीं) है।
Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2014*
15
As per the commodity classification and groups, what was India's share in worldwide exports in the year 2018?
वस्तु वर्गीकरण और समूहों के अनुसार, विश्वव्यापी निर्यातों में भारत का हिस्सा वर्ष 2018 में कितना था?
✅ Correct Answer: (A)
Option (a) is the correct answer in the context of the question period.
According to the Global Trade, Outlook and Statistics Update: October, 2025, global export and import data are as follows-
Leading Exporters and Importers in World Merchandise Trade and India's Position, 2024
Rank Exporter Share (in %) Rank Importer Share (in %)
1 China 14.6 1 U.S.A. 13.6
2 U.S.A. 8.4 2 China 10.4
3 Germany 6.9 3 Germany 5.7
4 Netherlands 3.8 4 U.K. 3.3
5 Japan 2.9 5 Netherlands 3.3
18 India 1.8 9 India 2.9
Top Exporters and Importers of Commercial Services and India's Position, Year 2024
Rank Exporter Share (in %) Rank Importer Share (in %)
1 U.S.A. 12.8 1 U.S.A. 10.2
2 U.K. 7.4 2 China 7.6
3 Ireland 5.9 3 Germany 6.9
4 Germany 5.3 4 Ireland 5.8
5 China 5.1 5 U.K. 5.0
8 India 4.3 9 India 3.4
प्रश्नकाल के संदर्भ में विकल्प (a) सही उत्तर है।
Global Trade, Outlook and Statistics Update: October, 2025 के अनुसार, वैश्विक निर्यात तथा आयात संबंधी आंकड़े निम्न हैं-
विश्व वस्तु व्यापार में अग्रणी निर्यातक एवं आयातक तथा भारत की स्थिति, 2024
What was India's rank in the world in the export of commercial services in the year 2014?
वाणिज्यिक सेवाओं के निर्यात में भारत का विश्व में वर्ष 2014 में क्या स्थान था ?
✅ Correct Answer: (B)
In the question period, option (b) was the correct answer.
According to the Global Trade Outlook and Statistics, Update: October, 2025, India's rank in the export and import of commercial services in the year 2024 is 8th and 9th respectively.
प्रश्नकाल में विकल्प (b) सही उत्तर था।
Global Trade Outlook and Statistics, Update: October, 2025 के अनुसार, वर्ष 2024 में वाणिज्यिक सेवाओं के निर्यात तथा आयात में भारत का स्थान क्रमशः 8वां तथा 9वां है।
Uttrakhand P.C.S. (Pre) 2016
17
Which of the following countries had a larger share than India in the export of global services in 2023?
2023 में वैश्विक सेवाओं के निर्यात में निम्नलिखित में से किस देश की भारत से अधिक हिस्सेदारी थी ?
✅ Correct Answer: (B)
According to the World Trade Organization (WTO) report Global Trade Outlook and Statistics data released in April 2024, the share of top 5 countries in global commercial services exports in the year 2023 is as follows - US (12.3%), UK (7.4%), Germany (5.5%), Ireland (5.1%) and China (4.8%).
France was in the sixth position with a 4.5 percent share and India was in the seventh position with 4.4 percent.
According to the Global Trade Outlook and Statistics update: October 2025, the share of the top 5 countries in the export of commercial services in the year 2024 is as follows - US (12.8%), UK (7.4%), Ireland (5.9%), Germany (5.3%) and China (5.1%).
France (4.5%), Singapore (4.5%), and India (4.3%) are at the 6th, 7th, and 8th positions respectively.
विश्व व्यापार संगठन (WTO) की रिपोर्ट Global Trade Outlook and Statistics अप्रैल, 2024 में जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2023 में वैश्विक वाणिज्यिक सेवाओं के निर्यात में शीर्ष 5 देशों की हिस्सेदारी इस प्रकार है- यूएस (12.3%), यू.के. (7.4%), जर्मनी (5.5%), आयरलैंड (5.1%) तथा चीन (4.8%)।
फ्रांस 4.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ छठवें तथा भारत 4.4 प्रतिशत के साथ सातवें स्थान पर था।
Global Trade Outlook and Statistics अपडेट : अक्टूबर 2025 के अनुसार, वर्ष 2024 में वाणिज्यिक सेवाओं के निर्यात में शीर्ष 5 देशों की हिस्सेदारी इस प्रकार है- यूएस (12.8%), यू.के. (7.4%), आयरलैंड (5.9%), जर्मनी (5.3%) तथा चीन (5.1%)।
फ्रांस (4.5%), सिंगापुर (4.5%) तथा भारत (4.3%) क्रमशः 6वें, 7वें तथा 8वें स्थान पर हैं।
71 B.P.S.C. (Pre) 2025
18
Which country has the maximum share in international trade?
अंतरराष्ट्रीय व्यापार में किस देश की अधिकतम हिस्सेदारी है?
✅ Correct Answer: (A)
In the question period, option (d) was the correct answer.
According to the updated data released by World Integrated Trade Solution, China had the highest share in international trade in the context of the year 2023.
According to Global Trade Outlook and Statistics, Update: October, 2025, the updated status is as follows-
Year 2024 : Top 5 Exporter/Importer Countries of Merchandise Trade and India
World Integrated Trade Solution द्वारा जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2023 के संदर्भ में अंतरराष्ट्रीय व्यापार में चीन की हिस्सेदारी सर्वाधिक थी।
Global Trade Outlook and Statistics, Update: October, 2025 के अनुसार अद्यतन स्थिति इस प्रकार है-
वर्ष 2024 : वस्तुगत व्यापार (Merchandise Trade) के शीर्ष 5 निर्यातक/आयातक देश एवं भारत
रैंक निर्यातक प्रतिशत हिस्सा रैंक आयातक प्रतिशत हिस्सा
1 चीन 14.6 1 यू.एस.ए. 13.6
2 यू.एस.ए. 8.4 2 चीन 10.4
3 जर्मनी 6.9 3 जर्मनी 5.7
4 नीदरलैंड्स 3.8 4 यू.के. 3.3
5 जापान 2.9 5 नीदरलैंड्स 3.3
18 भारत 1.8 9 भारत 2.9
वाणिज्यिक सेवाओं के शीर्ष 5 निर्यातक/आयातक देश तथा भारत की स्थिति, वर्ष 2024
रैंक निर्यातक प्रतिशत हिस्सा रैंक आयातक प्रतिशत हिस्सा
1 यू.एस.ए. 12.8 1 यू.एस.ए. 10.2
2 यू.के. 7.4 2 चीन 7.6
3 आयरलैंड 5.9 3 जर्मनी 6.9
4 जर्मनी 5.3 4 आयरलैंड 5.8
5 चीन 5.1 5 यू.के. 5.0
8 भारत 4.3 9 भारत 3.4
U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2013*
19
Which of the following regions is the largest partner in India's trade (import and export) in the year 2008-09?
वर्ष 2008-09 में भारत के व्यापार (आयात और निर्यात) में सबसे बड़ा सहभागीदार निम्नलिखित क्षेत्रों में से कौन है?
✅ Correct Answer: (C)
According to the question period and also according to the Economic Survey, 2025-26, Asia is the largest partner in India's gross trade in the context of (April-March) 2024-25 and (April-November) 2025-26 (P).
Even jointly, the participation of Asia and ASEAN is higher than all others.
Region-wise Import and Export (Share in Percentage)
Region Import (April-March) Year 2024-25 Export (April-March) Year 2024-25
1. Europe 13.1 22.49
(a) EU Countries 8.4 17.33
(b) EFTA 3.1 0.45
2. Africa 5.4 9.76
3. America 10.7 25.51
(a) North America 7.3 22.04
(b) Latin America 3.3 3.47
4. Asia 61.6 39.83
(a) East Asia (Oceania) 2.3 2.17
(b) ASEAN 11.7 8.9
(c) North East Asia 25.4 7.81
(d) South Asia 0.8 5.97
5. CIS & Baltics 9.1 1.54
प्रश्नकाल तथा आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के अनुसार भी (अप्रैल-मार्च) 2024-25 एवं (अप्रैल-नवंबर) 2025-26 (P) के संदर्भ में भी भारत के सकल व्यापार में सबसे बड़ा सहभागीदार एशिया है।
संयुक्त रूप में भी एशिया तथा आसियान की भागीदारी सभी से अधिक है।
क्षेत्रवार आयात एवं निर्यात (हिस्सा प्रतिशत में)
क्षेत्र (Region) आयात (अप्रैल-मार्च) वर्ष 2024-25 निर्यात (अप्रैल-मार्च) वर्ष 2024-25
1. यूरोप 13.1 22.49
(a) ई.यू. देश 8.4 17.33
(b) EFTA 3.1 0.45
2. अफ्रीका 5.4 9.76
3. अमेरिका 10.7 25.51
(a) उत्तरी अमेरिका 7.3 22.04
(b) लैटिन अमेरिका 3.3 3.47
4. एशिया 61.6 39.83
(a) पूर्व एशिया (ओसिनिया) 2.3 2.17
(b) आसियान 11.7 8.9
(c) पूर्वोत्तर एशिया 25.4 7.81
(d) द. एशिया 0.8 5.97
5. सीआईएस & बाल्टिक्स 9.1 1.54
U.P.P.C.S. (Mains) 2009*
20
Which one of the following regions of the world supplies the maximum of our imported commodities (in terms of Rupee value)-
संसार के निम्नलिखित क्षेत्रों में से कौन-सा एक हमारी आयातित वस्तुओं के अधिकांश की पूर्ति करता है (रुपये के मूल्य के रूप में)-
✅ Correct Answer: (C)
According to the question period and the Economic Survey, 2025-26, among the given options, the majority of the imported goods (both in terms of Rupee value and percentage share) are being supplied by Asia and Oceania (jointly) in (April-March) 2024-25 and (April-November) 2025-26 (P).
Region-wise Import (Share in Percentage)
Region (April-March) Year 2024-25 (April-November) Year 2025-26 (P)
1. Europe 13.1 13.4
(a) EU Countries 8.6 8.4
(b) EFTA 3.2 3.1
2. Africa 6.2 5.4
3. America 11.5 10.7
(a) North America 7.6 7.3
(b) Latin America 3.3 3.9
4. Asia 61.6 60.7
(a) East Asia (Oceania) 1.9 2.3
(b) ASEAN 11.7 11.4
(c) North East Asia 26.4 25.4
(d) South Asia 0.9 0.8
5. CIS & Baltics 8.1 9.1
प्रश्नकाल तथा आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के अनुसार भी दिए गए विकल्पों में (अप्रैल-मार्च) 2024-25 एवं (अप्रैल-नवंबर) 2025-26 (P) में आयातित वस्तुओं के अधिकांश की आपूर्ति (रुपये के मूल्य तथा प्रतिशत हिस्सा दोनों में ही) एशिया और ओशिनिया (संयुक्त रूप से) द्वारा ही किया जा रहा है।
क्षेत्रवार आयात (हिस्सा प्रतिशत में)
क्षेत्र (Region) (अप्रैल-मार्च) वर्ष 2024-25 (अप्रैल-नवंबर) वर्ष 2025-26 (P)
1. यूरोप 13.1 13.4
(a) ई.यू. देश 8.6 8.4
(b) EFTA 3.2 3.1
2. अफ्रीका 6.2 5.4
3. अमेरिका 11.5 10.7
(a) उत्तरी अमेरिका 7.6 7.3
(b) लैटिन अमेरिका 3.3 3.9
4. एशिया 61.6 60.7
(a) पूर्व एशिया (ओसिनिया) 1.9 2.3
(b) आसियान 11.7 11.4
(c) पूर्वोत्तर एशिया 26.4 25.4
(d) द. एशिया 0.9 0.8
5. सीआईएस & बाल्टिक्स 8.1 9.1
I.A.S. (Pre.) 1998
21
Which one of the following regions was the largest region of India's imports in 2009-10?
निम्नलिखित में से कौन एक क्षेत्र, 2009-10 में भारत के आयातों का सबसे बड़ा क्षेत्र था?
✅ Correct Answer: (A)
According to the question period and also the Economic Survey, 2025-26, option (a) is the correct answer.
According to the Economic Survey, 2025-26, Asia is the largest region of India's imports in the period of (April-March) 2024-25 and (April-November) 2025-26(P).
Even jointly, the participation of Asia and ASEAN is higher than all others.
प्रश्नकाल तथा आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के अनुसार भी विकल्प (a) सही उत्तर है।
आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के अनुसार (अप्रैल-मार्च) 2024-25 एवं (अप्रैल-नवंबर) 2025-26(P) की अवधि में भारत के आयातों का सबसे बड़ा क्षेत्र एशिया है।
संयुक्त रूप में भी एशिया तथा आसियान की भागीदारी सभी से अधिक है।
U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2010*
22
More than 50 percent of India's import comes from-
भारत का 50 प्रतिशत से अधिक आयात आता है-
✅ Correct Answer: (B)
According to the question period and also the Economic Survey, 2025-26, option (b) is the correct answer.
According to the Economic Survey, 2025-26, Asian countries have the largest share (61.6% and 60.7% respectively) in India's imports in (April-March) 2024-25 and (April-November) 2025-26(P).
प्रश्नकाल तथा आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के अनुसार भी विकल्प (b) सही उत्तर है।
आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के अनुसार, (अप्रैल-मार्च) 2024-25 एवं (अप्रैल-नवंबर) 2025-26(P) में भारत के आयात में सर्वाधिक हिस्सा एशियाई देशों (क्रमश: 61.6% एवं 60.7%) का है।
U.P.P.C.S. (Mains) 2006*
23
With which of the following groups of countries does India have the maximum import trade?
निम्नांकित वर्गों में से किस वर्ग के देशों के साथ भारत का सर्वाधिक आयात व्यापार है?
✅ Correct Answer: (B)
Among the options given in the question period, option (b) was the correct answer.
According to the Economic Survey, 2025-26, in the regional context, India's maximum import is with Asia in the period of (April-March) 2024-25 and (April-November) 2025-26(P).
प्रश्नकाल में दिए गए विकल्पों में से विकल्प (b) सही उत्तर था।
आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के अनुसार, क्षेत्रीय संदर्भ में (अप्रैल-मार्च) 2024-25 एवं (अप्रैल-नवंबर) 2025-26(P) की अवधि में भारत का सर्वाधिक आयात एशिया के साथ है।
U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2001*
24
In the year 2011, which pair of two countries had the highest percentage share in India's international trade with the rest of the world?
वर्ष 2011 में भारत का शेष विश्व से अंतरराष्ट्रीय व्यापार में प्रतिशत हिस्सा किन दो देशों के युग्म का सबसे अधिक था?
✅ Correct Answer: (A)
In the year 2011, the percentage share in India's international trade with the rest of the world was of the pair of China and U.A.E.
According to the data released by the Ministry of Commerce and Industry, Government of India in October 2025, the four largest partner countries of India's international trade in the year 2024-25 are U.S.A. > China > U.A.E. > Russia.
The updated data with reference to the year 2024-25 is as follows-
The percentage contribution of the top 5 countries in India's total exports and imports is as follows-
Total export of the country = 437,704.58 and import = 721,200.10
Rank Country Export Share (in %) Import Share (in %)
1 USA 19.77 6.33
2 China 3.26 15.73
3 UAE 8.37 8.79
4 Russia 1.12 8.85
5 Saudi Arabia 2.69 4.18
Share of top five countries in total exports 35.19%
Share of top five countries in total imports 43.87%
वर्ष 2011 में भारत का शेष विश्व से अंतरराष्ट्रीय व्यापार में प्रतिशत हिस्सा चीन एवं यू.ए.ई. के युग्म का था।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अक्टूबर, 2025 में जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024-25 में भारत के अंतरराष्ट्रीय व्यापार के चार सबसे बड़े साझीदार देश हैं सं.रा. अमेरिका > चीन > यू.ए.ई. > रूस ।
वर्ष 2024-25 के संदर्भ में अद्यतन आंकड़े निम्न हैं-
भारत के कुल निर्यात और आयात में शीर्ष 5 देशों का प्रतिशत योगदान इस प्रकार है-
देश का कुल निर्यात = 437,704.58 तथा आयात = 721,200.10
रैंक देश निर्यात हिस्सेदारी (% में) आयात हिस्सेदारी (% में)
1 यूएसए 19.77 6.33
2 चीन 3.26 15.73
3 यूएई 8.37 8.79
4 रूस 1.12 8.85
5 सऊदी अरब 2.69 4.18
शीर्ष पांच देशों का कुल निर्यात में हिस्सा 35.19%
शीर्ष पांच देशों का कुल आयात में हिस्सा 43.87%
U.P.P.C.S. (Mains) 2013*
25
Which of the following countries is India's largest trading partner?
निम्न में से कौन-सा देश भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझीदार है?
✅ Correct Answer: (B)
According to the question period and the data released by the Ministry of Commerce and Industry, Government of India in October 2025, the United States of America is India's largest trading partner country among the countries in question in the year 2024-25.
This is followed by China, U.A.E., and Russia respectively.
The updated data with reference to the year 2024-25 is as follows-
(In US \$ Million)
Rank Country Export Import Total Trade
1 U.S.A. 86,514.28 45,625.20 132139.48
2 China 14,252.21 113,447.34 127699.55
3 U.A.E. 36,638.02 63,403.01 100041.03
4 Russia 4,881.30 63,811.44 68692.74
5 Saudi Arabia 11,756.65 30,121.12 41877.78
All India 437704.58 721200.10 1158866.12
प्रश्नकाल में तथा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अक्टूबर, 2025 में जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024-25 में प्रश्नगत देशों में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार देश संयुक्त राज्य अमेरिका है।
इसके बाद क्रमशः चीन, यू.ए.ई. तथा रूस का स्थान है।
वर्ष 2024-25 के संदर्भ में अद्यतन आंकडे निम्न हैं-
(US \$ मिलियन में)
रैंक देश निर्यात आयात कुल व्यापार
1 यू.एस.ए. 86,514.28 45,625.20 132139.48
2 चीन 14,252.21 113,447.34 127699.55
3 यू.ए.ई. 36,638.02 63,403.01 100041.03
4 रूस 4,881.30 63,811.44 68692.74
5 सऊदी अरब 11,756.65 30,121.12 41877.78
संपूर्ण भारत 437704.58 721200.10 1158866.12
U.P.P.C.S. (Pre) 2007*
26
Which of the following countries is India's highest trading partner country in the year 2019-20?
वर्ष 2019-20 में निम्न में से कौन-सा देश भारत का सर्वाधिक व्यापारिक भागीदारी वाला देश है?
✅ Correct Answer: (A)
According to the question period and also the data released by the Ministry of Commerce and Industry, Government of India in June 2025, India's maximum trade in the year 2024-25 was with the United States of America.
China and the United Arab Emirates are the second and third trading partner countries respectively.
प्रश्नकाल तथा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जून, 2025 में जारी आंकड़ों के अनुसार भी वर्ष 2024-25 में भारत का सर्वाधिक व्यापार संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ हुआ।
चीन व संयुक्त अरब अमीरात क्रमशः दूसरे व तीसरे व्यापारिक भागीदार देश हैं।
66th B.P.S.C. (Pre) Exam, 2020
27
India has maximum foreign trade-
भारत का अधिकतम विदेश व्यापार है-
✅ Correct Answer: (A)
See the explanation of the above question.
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
I.A.S. (Pre) 2002*
28
At present, which of the following countries is India's largest partner in total international trade?
वर्तमान समय में कुल अंतरराष्ट्रीय व्यापार में निम्नलिखित में से कौन-सा देश भारत का सबसे बड़ा साझेदार है?
✅ Correct Answer: (C)
In the question period, option (d) was the correct answer.
According to the data released by the Ministry of Commerce and Industry, Government of India in October 2025, the U.S.A. is India's largest trading partner country in the year 2024-25.
This is followed by China and the United Arab Emirates respectively.
The updated data with reference to the year 2024-25 is as follows-
(In US \$ Million)
Rank Country Export Import Total Trade
1 U.S.A. 86,514.28 45,625.20 132139.48
2 China 14,252.21 113,447.34 127699.55
3 U.A.E. 36,638.02 63,403.01 100041.03
4 Russia 4,881.30 63,811.44 68692.74
5 Saudi Arabia 11,756.65 30,121.12 41877.78
All India 437704.58 721200.10 1158866.12
The percentage contribution of the top 5 countries in India's total exports and imports is as follows-
Total export of the country = 437,704.58 and import = 721,200.10
Rank Country Export Share (in %) Import Share (in %)
1 USA 19.77 6.33
2 China 3.26 15.73
3 UAE 8.37 8.79
4 Russia 1.12 8.85
5 Saudi Arabia 2.69 4.18
Share of top five countries in total exports 35.19%
Share of top five countries in total imports 43.87%
प्रश्नकाल में विकल्प (d) सही उत्तर था।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अक्टूबर, 2025 में जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024-25 में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार देश सं.रा. अमेरिका है।
उसके बाद क्रमशः चीन एवं संयुक्त अरब अमीरात का स्थान है।
वर्ष 2024-25 के संदर्भ में अद्यतन आंकड़े निम्न हैं-
(US \$ मिलियन में)
रैंक देश निर्यात आयात कुल व्यापार
1 यू.एस.ए. 86,514.28 45,625.20 132139.48
2 चीन 14,252.21 113,447.34 127699.55
3 यू.ए.ई. 36,638.02 63,403.01 100041.03
4 रूस 4,881.30 63,811.44 68692.74
5 सऊदी अरब 11,756.65 30,121.12 41877.78
संपूर्ण भारत 437704.58 721200.10 1158866.12
भारत के कुल निर्यात और आयात में शीर्ष 5 देशों का प्रतिशत योगदान इस प्रकार है-
देश का कुल निर्यात = 437,704.58 तथा आयात = 721,200.10
रैंक देश निर्यात हिस्सेदारी (% में) आयात हिस्सेदारी (% में)
1 यूएसए 19.77 6.33
2 चीन 3.26 15.73
3 यूएई 8.37 8.79
4 रूस 1.12 8.85
5 सऊदी अरब 2.69 4.18
शीर्ष पांच देशों का कुल निर्यात में हिस्सा 35.19%
शीर्ष पांच देशों का कुल आयात में हिस्सा 43.87%
Chhattisgarh P.C.S (Pre) 2015
29
With which of the following countries did India have the highest trade surplus in 2019-20?
2019-20 में निम्नलिखित देशों में से किससे भारत का व्यापार शेष आधिक्य सर्वाधिक रहा है?
✅ Correct Answer: (A)
According to the question period and the data released by the Ministry of Commerce and Industry, Government of India in October 2025, among the optional countries, India had the most favorable trade (exports more than imports) with the U.S.A. in the year 2024-25 and also in the year 2023-24.
The updated data with reference to the year 2024-25 is as follows-
(In US \$ Million)
Rank Country Export Import Total Trade
1 U.S.A. 86,514.28 45,625.20 132139.48
2 China 14,252.21 113,447.34 127699.55
3 U.A.E. 36,638.02 63,403.01 100041.03
4 Russia 4,881.30 63,811.44 68692.74
5 Saudi Arabia 11,756.65 30,121.12 41877.78
All India 437704.58 721200.10 1158866.12
प्रश्नकाल तथा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अक्टूबर, 2025 में जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024-25 तथा वर्ष 2023-24 में भी विकल्पगत देशों में यू.एस.ए. के साथ सर्वाधिक अनुकूल व्यापार (आयात की तुलना में निर्यात अधिक) रहा।
वर्ष 2024-25 के संदर्भ में अद्यतन आंकड़े निम्न हैं-
(US \$ मिलियन में)
रैंक देश निर्यात आयात कुल व्यापार
1 यू.एस.ए. 86,514.28 45,625.20 132139.48
2 चीन 14,252.21 113,447.34 127699.55
3 यू.ए.ई. 36,638.02 63,403.01 100041.03
4 रूस 4,881.30 63,811.44 68692.74
5 सऊदी अरब 11,756.65 30,121.12 41877.78
संपूर्ण भारत 437704.58 721200.10 1158866.12
U.P. P.C.S. (Pre) 2021
30
With which of the following nations does India have a trade surplus on current account in the foreign trade balance?
विदेशी व्यापार शेष में भारत का निम्नलिखित में से किस राष्ट्र के साथ चालू खाते पर व्यापार अधिक है?
✅ Correct Answer: (D)
According to the question period and also the data released by the Ministry of Commerce and Industry, Government of India, option (d) is the correct answer.
According to the data released by the Ministry of Commerce and Industry, Government of India in October 2025, the top 5 major trading partner countries (import-export) of India in the year 2024-25 are the U.S.A., China, U.A.E., Russia, and Saudi Arabia respectively.
The updated data with reference to the year 2024-25 is as follows-
(In US \$ Million)
Rank Country Export Import Total Trade
1 U.S.A. 86,514.28 45,625.20 132139.48
2 China 14,252.21 113,447.34 127699.55
3 U.A.E. 36,638.02 63,403.01 100041.03
4 Russia 4,881.30 63,811.44 68692.74
5 Saudi Arabia 11,756.65 30,121.12 41877.78
6 All India 437704.58 721200.10 1158866.12
The percentage contribution of the top 5 countries in India's total exports and imports is as follows-
Total export of the country = 437,704.58 and import = 721,200.10
Rank Country Export Share (in %) Import Share (in %)
1 USA 19.77 6.33
2 China 3.26 15.73
3 UAE 8.37 8.79
4 Russia 1.12 8.85
5 Saudi Arabia 2.69 4.18
Share of top five countries in total exports 35.19%
Share of top five countries in total imports 43.87%
प्रश्नकाल तथा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भी विकल्प (d) सही उत्तर है।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अक्टूबर, 2025 में जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024-25 में भारत के शीर्ष 5 प्रमुख व्यापारिक साझेदार (आयात निर्यात) देश क्रमशः सं.रा. अमेरिका, चीन, सं. अरब अमीरात, रूस तथा सऊदी अरब हैं।
वर्ष 2024-25 के संदर्भ में अद्यतन आंकड़े निम्न हैं-
(US \$ मिलियन में)
रैंक देश निर्यात आयात कुल व्यापार
1 यू.एस.ए. 86,514.28 45,625.20 132139.48
2 चीन 14,252.21 113,447.34 127699.55
3 यू.ए.ई. 36,638.02 63,403.01 100041.03
4 रूस 4,881.30 63,811.44 68692.74
5 सऊदी अरब 11,756.65 30,121.12 41877.78
6 संपूर्ण भारत 437704.58 721200.10 1158866.12
भारत के कुल निर्यात और आयात में शीर्ष 5 देशों का प्रतिशत योगदान इस प्रकार है-
देश का कुल निर्यात = 437,704.58 तथा आयात = 721,200.10
रैंक देश निर्यात हिस्सेदारी (% में) आयात हिस्सेदारी (% में)
1 यूएसए 19.77 6.33
2 चीन 3.26 15.73
3 यूएई 8.37 8.79
4 रूस 1.12 8.85
5 सऊदी अरब 2.69 4.18
शीर्ष पांच देशों का कुल निर्यात में हिस्सा 35.19%
शीर्ष पांच देशों का कुल आयात में हिस्सा 43.87%
U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2004
31
The largest part of India's import (in value) is received from-
भारत के आयात का सबसे बड़ा भाग (मूल्य में) प्राप्त होता है-
✅ Correct Answer: (A)
In the question period as well as in the year 2024-25, the largest share in India's total imports (value) was from China.
According to the data released by the Ministry of Commerce and Industry, Government of India in October 2025, the share of Indian imports from the optional countries in the year 2024-25 is as follows - China (113447.34 million US dollars), Russia (63811.44 million US dollars), U.A.E. (63403.01 million US dollars), and U.S.A. (45625.20 million US dollars).
प्रश्नकाल तथा वर्ष 2024-25 में भी भारत के कुल आयात (मूल्य) में सर्वाधिक हिस्सा चीन से आयात का था।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अक्टूबर, 2025 में जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024-25 में विकल्पगत देशों से भारतीय आयात का हिस्सा निम्न है चीन (113447.34 मिलियन यू.एस. डॉलर), रूस (63811.44 मिलियन यू. एस. डॉलर), यू.ए.ई. (63403.01 मिलियन यू.एस. डॉलर) तथा सं.रा. अमेरिका (45625.20 मिलियन यू.एस. डॉलर)।
U.P.P.C.S. (Mains) 2010*
32
Which of the following countries is the largest source of India's overall imports?
निम्न में से कौन-सा देश भारत के संपूर्ण आयात का सबसे बड़ा स्रोत है?
✅ Correct Answer: (D)
See the explanation of the above question.
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
M.P. P.C.S. (Pre) 2013
33
Consider the following statements: 1. The value of India-Sri Lanka trade has consistently increased in the last decade. 2. "Textile and textile articles" constitute an important item of trade between India and Bangladesh. 3. In the last five years, Nepal has been the largest trading partner of India in South Asia. Which of the statements given above is/are correct?
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 1. पिछले दशक में भारत-श्रीलंका व्यापार के मूल्य में सतत वृद्धि हुई है। 2. भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले व्यापार में "कपड़े और कपड़े से बनी चीजों" का व्यापार प्रमुख है। 3. पिछले पांच वर्षों में, दक्षिण एशिया में भारत के व्यापार का सबसे बड़ा भागीदार नेपाल रहा है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
✅ Correct Answer: (B)
India-Sri Lanka bilateral trade has been fluctuating over the past decade.
It was \$4.88 billion in 2011, \$3.73 billion in 2013, \$5.23 billion in 2017, \$4.59 billion in 2019, and \$3.61 billion in 2020.
For the year 2021-22, it is recorded at \$5.80 billion.
Hence statement (1) is incorrect.
The share of textile and apparel trade is the highest in total trade in India-Bangladesh trade.
Hence statement (2) is correct.
According to updated data, Bangladesh is India's largest trading partner in South Asia.
Continuous bilateral trade between India and Bangladesh has grown over the last decade.
According to the Economic Survey 2025-26, India exported 7243 million US dollars and imported 1177 million US dollars to Bangladesh in (April-November) 2025-26 (P).
Hence statement (3) is not correct.
भारत श्रीलंका द्विपक्षीय व्यापार विगत दशक में उतार-चढ़ाव भरा रहा है।
यह वर्ष 2011 में 4.88 बिलियन डॉलर, वर्ष 2013 में 3.73 बिलियन डॉलर, वर्ष 2017 में 5.23 बिलियन डॉलर, वर्ष 2019 में 4.59 बिलियन डॉलर तथा वर्ष 2020 में 3.61 बिलियन डॉलर रहा।
वर्ष 2021-22 के लिए यह 5.80 बिलियन डॉलर दर्ज है।
अतः कथन (1) गलत है।
भारत-बांग्लादेश व्यापार में वस्त्र और कपड़ा व्यापार का हिस्सा कुल व्यापार में सर्वाधिक है।
अतः कथन (2) सही है।
अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, दक्षिण एशिया में बांग्लादेश, भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार देश है।
पिछले दशक से भारत और बांग्लादेश के बीच सतत द्विपक्षीय व्यापार बढ़ा है।
आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, (अप्रैल-नवंबर) 2025-26 (P) में भारत ने बांग्लादेश को 7243 मिलियन यू.एस. डॉलर का निर्यात और 1177 मिलियन यू.एस. डॉलर का आयात किया।
अतः कथन (3) सही नहीं है।
I.A.S. (Pre) 2020
34
Assertion (A): In the early period of the tenth decade, the United States of America re-emerged as the single paramount import source for India.
Reason (R): As a result of the rapid political developments in the former Soviet Union, India gradually began to depend solely on the United States of America for its defence requirements.
With reference to both the above statements, which of the following is correct?
कथन (A): दसवें दशक की आरंभिक अवधि में संयुक्त राज्य अमेरिका भारत के लिए एकमात्र सर्वोपरि आयात स्रोत के रूप में पुनः उभर कर आया।
कारण (R) : भूतपूर्व सोवियत संघ के त्वरित राजनीतिक विकास के फलस्वरूप भारत शनैः शनैः अपनी रक्षा आवश्यकताओं के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका पर ही आश्रित होने लगा।
ऊपर के दोनों वक्तव्यों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
✅ Correct Answer: (C)
In the question period, option (c) was the correct answer.
Currently, none of the options are true because according to updated data, India's maximum import is with China, while the supply of arms is still maximum from Russia.
According to the Trends in International Arms Transfer, 2024 released by SIPRI in March 2025, India ranks second among the top 5 countries importing arms during the period 2020-24.
Ukraine is at the top.
The major supplier (exporter) countries of arms to India are Russia, France, and Israel.
प्रश्नकाल में विकल्प (c) सही उत्तर था।
वर्तमान में कोई भी विकल्प सत्य नहीं है, क्योंकि अद्यतन आंकड़ों के अनुसार भारत का सर्वाधिक आयात चीन के साथ है, जबकि शस्त्रों की आपूर्ति अभी भी रूस से सर्वाधिक है।
मार्च, 2025 में SIPRI द्वारा जारी Trends in International Arms Transfer, 2024 के अनुसार वर्ष 2020-24 की अवधि में भारत शस्त्रों का आयात करने वाले शीर्ष 5 देशों में दूसरे स्थान पर है।
शीर्ष पर यूक्रेन है।
भारत को शस्त्रों के प्रमुख आपूर्तिकर्ता (निर्यातक) देश रूस, फ्रांस तथा इस्राइल हैं।
I.A.S. (Pre) 1994
35
The largest part of India's export (in value) is sent to-
भारत के निर्यात का सबसे बड़ा भाग (मूल्य में) भेजा जाता है-
✅ Correct Answer: (D)
In the context of the question period, option (c) was the correct answer.
According to the data released in the Economic Survey, 2025-26, India's exports to major countries are as follows:-
Therefore, in the context of updated data, option (d) is the correct answer.
प्रश्नकाल के संदर्भ में विकल्प (c) सही उत्तर था।
आर्थिक समीक्षा, 2025-26 में जारी आंकड़ों के अनुसार प्रमुख देशों को भारत से होने वाला निर्यात निम्न है :-
निर्यात मूल्य (मिलियन यू.एस. डॉलर में)
2024-25 (अप्रैल-मार्च) 2025-26(P) (अप्रैल-नवंबर)
देश देश
यूएसए 86514 (19.77%) यूएसए 58991 (20.22%)
यूएई 36638 (8.37%) यूएई 25456 (8.72%)
नीदरलैंड्स 22763 (5.20%) नीदरलैंड्स 12824 (4.40%)
यू.के. 14550 (3.32%) चीन 12201 (4.18%)
चीन 14252 (3.26%) यू.के. 8934 (3.06%)
अतः अद्यतन आंकड़ों के संदर्भ में विकल्प (d) सही उत्तर है।
U.P.P.C.S. (Mains) 2010*
36
In the year 2009-10, which one of the following countries had the largest share in India's exports?
वर्ष 2009-10 में निम्नलिखित में से किस एक देश का भारत के निर्यातों में सबसे ज्यादा हिस्सा था?
✅ Correct Answer: (A)
In the year 2009-10, U.A.E. had the highest share in India's exports.
According to the data released in the Economic Survey, 2025-26, the major countries with the highest share (in percentage) in India's exports in the year 2024-25 (April-March) and April-November 2025-26 (P) are as follows-
2024-25 (April-March) 2025-26(P) (April-November)
Country Country
USA 19.77% USA 20.22%
UAE 8.37% UAE 8.72%
Netherlands 5.20% Netherlands 4.40%
U.K. 3.32% China 4.18%
China 3.26% U.K. 3.06%
वर्ष 2009-10 में भारत के निर्यातों में सबसे ज्यादा हिस्सा यू.ए.ई. का था।
आर्थिक समीक्षा, 2025-26 में जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024-25 (अप्रैल-मार्च) एवं अप्रैल-नवंबर 2025-26 (P) में भारत के निर्यातों में सर्वाधिक हिस्सेदारी (प्रतिशत में) वाले प्रमुख देश इस प्रकार हैं-
2024-25 (अप्रैल-मार्च) 2025-26(P) (अप्रैल-नवंबर)
देश देश
यूएसए 19.77% यूएसए 20.22%
यूएई 8.37% यूएई 8.72%
नीदरलैंड्स 5.20% नीदरलैंड्स 4.40%
यू.के. 3.32% चीन 4.18%
चीन 3.26% यू.के. 3.06%
U.P.P.C.S. (Mains) 2010*
37
In the total exports of India, the share of the United States of America is-
भारत के कुल निर्यातों में, संयुक्त राज्य अमेरिका का अंश है-
✅ Correct Answer: (No correct option / Disputed)
In the question period, option (c) was the correct answer.
According to the data released in the Economic Survey, 2025-26, the share of the United States of America in India's total exports is recorded at 19.77 percent and 20.22 percent during the year 2024-25 (April-March) and the year 2025-26 (P) April-November respectively.
प्रश्नकाल में विकल्प (c) सही उत्तर था।
आर्थिक समीक्षा, 2025-26 में जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत के कुल निर्यातों में संयुक्त राज्य अमेरिका की हिस्सेदारी वर्ष 2024-25 (अप्रैल-मार्च) तथा वर्ष 2025-26 (P) अप्रैल-नवंबर के दौरान क्रमशः 19.77 प्रतिशत तथा 20.22 प्रतिशत दर्ज है।
U.P.P.C.S. (Mains) 2002*
38
India's trade balance (goods and services) for December 2022 (provisional) is-
भारत का व्यापार संतुलन (माल और सेवाएं) दिसंबर, 2022 (अनंतिम) के लिए है-
✅ Correct Answer: (A)
India's trade balance (goods and services) for December 2022 (provisional) was (-) 11.98 billion US dollars.
According to data released by the Ministry of Commerce and Industry, Government of India in May 2025, India's total exports (goods and services) during April-March 2024-25 is recorded at 820.93 billion US dollars, while India's total imports (goods and services) during the same period is recorded at 915.19 billion US dollars.
India's trade balance (goods and services) during April-March 2024-25 is recorded at (-) 94.26 billion US dollars.
भारत का व्यापार संतुलन (माल और सेवाएं) दिसंबर, 2022 (अनंतिम) के लिए (-) 11.98 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मई, 2025 में जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल मार्च, 2024-25 के दौरान भारत का कुल निर्यात (माल एवं सेवाएं) 820.93 बिलियन यू.एस. डॉलर दर्ज है, जबकि इसी अवधि में भारत का कुल आयात (माल एवं सेवाएं) 915.19 बिलियन यू.एस. डॉलर दर्ज है।
अप्रैल-मार्च, 2024-25 के दौरान भारत का व्यापार संतुलन (माल एवं सेवाएं) (-) 94.26 बिलियन यू.एस. डॉलर दर्ज है।
68th B.P.S.C. (Pre) 2022
39
Which of the following statements about India's trade balance is correct?
भारत के व्यापार संतुलन के बारे में निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
✅ Correct Answer: (D)
India's trade balance was negative for the entire period from the year 1949-50 to 2024-25 (P).
Except for only two years, 1972-73 and 1976-77, when it was positive.
According to the data released in the Economic Survey, 2025-26, there is a state of imbalance in total trade during the year 2023-24 (P) and the year 2024-25 (P) as well.
भारत का व्यापार संतुलन वर्ष 1949-50 से 2024-25 (P) तक की संपूर्ण अवधि के लिए ऋणात्मक था।
केवल वर्ष 1972-73 एवं वर्ष 1976-77 के दो वर्षों को छोड़कर जब वह धनात्मक था।
आर्थिक समीक्षा, 2025-26 में जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2023-24 (P) तथा वर्ष 2024-25 (P) के दौरान भी कुल व्यापार में असंतुलन की स्थिति है।
R.A.S./R.T.S. (Pre) 2016
40
In which of the following years was the trade balance favorable for India?
निम्नलिखित में से किन वर्षों में व्यापार संतुलन भारत के लिए अनुकूल था?
✅ Correct Answer: (B)
See the explanation of the above question.
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
56th to 59th B. P. S.C. (Pre) 2015
41
Assertion (A): After reaching its maximum level in the year 2012-13, India's trade deficit has been continuously decreasing after the year 2013-14.
Reason (R): Since the year 2013-14, there was a general decline in POL and non-POL deficits.
Code:
कथन (A): भारत का व्यापार घाटा वर्ष 2012-13 में अधिकतम स्तर पर पहुंचने के बाद, वर्ष 2013-14 के बाद निरंतर कम हो रहा है।
कारण (R) : वर्ष 2013-14 के बाद से पी.ओ.एल. तथा गैर-पी.ओ.एल. घाटों में सामान्य गिरावट हुई।
कूट :
✅ Correct Answer: (A)
In the question period, India's trade deficit (according to IMF Balance of Payments Manual 5) after reaching its peak position, 195.66 billion US dollars in the financial year 2012-13, continuously decreased from 147.6 billion US dollars in the year 2013-14 to 112.44 billion US dollars by the year 2016-17.
The almost general decline in the prices of Petroleum Oil and non-oil products played the main role in this.
Hence, in the context of the question period, both Assertion (A) and Reason (R) are correct and Reason (R) also correctly explains Assertion (A).
An increase in India's trade deficit was recorded again after the year 2016-17.
It was 160.04 billion US dollars in the year 2017-18 and 180.28 billion US dollars in 2018-19.
It was 157.51 billion US dollars in the year 2019-20 and 102.15 billion US dollars was recorded in the year 2020-21.
It was 189.46 billion US dollars in the year 2021-22.
The data related to the trade balance (in million US dollars) from the year 2022-23 to April-September, 2025-26 (P) is as follows-
(In Million Dollars)
Year Year 2022-23 Year 2023-24 Year 2024-25 2025-26 (April-September) (P)
Import 721364 686354 729028 378408
Export 456073 441443 442082 222078
Trade Balance -265291 -244911 -286947 -156330
प्रश्नकाल में भारत का व्यापार घाटा (IMF Balance of Payments Manual 5 के अनुसार) वित्तीय वर्ष 2012-13 में अपने उच्च स्थिति, 195.66 बिलियन यू.एस. डॉलर पर पहुंचने के बाद वर्ष 2013-14 में 147.6 बिलियन यू.एस. डॉलर से वर्ष 2016-17 तक में 112.44 बिलियन यू.एस. डॉलर तक लगातार कम हुआ।
इसमें पेट्रोलियम ऑयल और गैर-ऑयल उत्पाद के मूल्यों में लगभग सामान्य गिरावट ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
अतः प्रश्नकाल के संदर्भ में कथन (A) एवं कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R), कथन (A) की सही व्याख्या भी करता है।
वर्ष 2016-17 के बाद भारत के व्यापार घाटे में पुनः वृद्धि दर्ज की गई।
यह वर्ष 2017-18 में 160.04 बिलियन यू. एस. डॉलर तथा 2018-19 में 180.28 बिलियन यू.एस. डॉलर रहा।
वर्ष 2019-20 में 157.51 बिलियन यू.एस. डॉलर तथा वर्ष 2020-21 में 102.15 बिलियन यू.एस. डॉलर दर्ज किया गया।
वर्ष 2021-22 में यह 189.46 बिलियन यूएस डॉलर रहा।
वर्ष 2022-23 से अप्रैल-सितंबर, 2025-26 (P) के संदर्भ में व्यापार संतुलन (मिलियन यू.एस. डॉलर में) संबंधी आंकड़े निम्न हैं-
(मिलियन डॉलर में)
वर्ष वर्ष 2022-23 वर्ष 2023-24 वर्ष 2024-25 2025-26 (अप्रैल-सितंबर) (P)
आयात 721364 686354 729028 378408
निर्यात 456073 441443 442082 222078
व्यापार संतुलन -265291 -244911 -286947 -156330
U.P. P.C.S. (mains) 2017
42
Which sector played a crucial role in reducing India's total trade deficit in the financial year 2023-24?
वित्तीय वर्ष 2023-24 में भारत के कुल व्यापार घाटे को कम करने में किस क्षेत्र ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ?
✅ Correct Answer: (C)
According to the Economic Survey, 2023-24, India's growing reputation as a preferred destination for multinational companies' Global Capability Centres (GCCs) has significantly boosted software and business services exports.
India's share in the export of digitally delivered services globally increased from 4.4 percent in the year 2019 to 6 percent in the year 2023.
As a result of the increase in services exports and the decline in imports, an increase was recorded in net services receipts on an annual basis during FY 2024, which helped reduce India's current account deficit.
According to the Economic Survey, 2025-26, India's current account structure reflects a merchandise trade deficit, the shortfall of which is met by 'invisible' safe net inflows.
This mainly includes a growing surplus in services and private transfers.
India's growing role in global IT, business, and professional services has led to a continuous expansion in the services surplus.
Remittance inflows have also grown steadily, providing a stable and counter-cyclical buffer.
These components have collectively kept the Current Account Deficit (CAD) within manageable levels.
In the first half of FY 2026, the current account deficit has narrowed to USD 15 billion (0.8 per cent of GDP) from USD 25.3 billion (1.3 per cent of GDP) in the first half of FY 2025.
आर्थिक समीक्षा, 2023-24 के अनुसार, बहुराष्ट्रीय कंपनियों के वैश्विक क्षमता केंद्रों (GCCs) हेतु पसंदीदा गंतव्य के रूप में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा से सॉफ्टवेयर और व्यावसायिक सेवाओं के निर्यात को काफी बढ़ावा मिला है।
वैश्विक स्तर पर डिजिटल रूप से मुहैया कराई जाने वाली सेवाओं के निर्यात में भारत की हिस्सेदारी वर्ष 2019 के 4.4 प्रतिशत से बढ़कर वर्ष 2023 में 6 प्रतिशत हो गई।
सेवाओं के निर्यात में वृद्धि और आयात में गिरावट के परिणामस्वरूप वित्त वर्ष 2024 के दौरान वार्षिक आधार पर शुद्ध सेवा प्राप्तियों में वृद्धि दर्ज की गई, जिससे भारत के चालू खाता घाटे को कम करने में मदद मिली।
आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के अनुसार, भारत की चालू खाता संरचना वस्तु व्यापार घाटे को दर्शाती है, जिसकी कमी को 'अदृश्य' सुरक्षित निवल अंतर्वाह द्वारा पूरा किया जाता है।
इसमें मुख्य रूप से सेवा और निजी अंतरण में बढ़ता अधिशेष शामिल है।
वैश्विक आईटी, व्यापार और पेशेवर सेवाओं में भारत की बढ़ती भूमिका के कारण सेवा-अधिशेष में लगातार विस्तार हुआ है।
प्रेषण अंतर्वाह (Remittance inflows) में भी निरंतर वृद्धि हुई है, जो स्थिर और प्रति-चक्रीय बफर प्रदान करता है।
इन घटकों ने सामूहिक रूप से चालू खाता घाटे (CAD) को प्रबंधनीय स्तरों के भीतर रखा है।
वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में, चालू खाता घाटा, कम होकर USD 15 बिलियन (जीडीपी का 0.8 प्रतिशत) रह गया है, जो वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में USD 25.3 बिलियन (जीडीपी का 1.3 प्रतिशत) था।
M.P.P.C.S. (Pre) 2025
43
Which of the following is included in the trade balance?
व्यापार संतुलन में निम्नलिखित में से कौन सम्मिलित होता है?
✅ Correct Answer: (A)
The difference between the total export value and import value between two countries in a certain period is called the trade balance.
For a country, when the export value is more than the import value, the country is in trade surplus, whereas when the import is more than the export, the country is in a state of trade deficit.
Only the visible items of trade (goods or merchandise) are included in the trade balance.
On the contrary, in the balance of payments, invisible items (insurance and banking services, freight, royalty, etc. payments, debt and interest related payments, etc.) are also included along with visible items.
दो देशों के मध्य एक निश्चित अवधि में होने वाले कुल निर्यात मूल्य तथा आयात मूल्य के अंतर को व्यापार संतुलन कहते हैं।
किसी देश के लिए जब निर्यात मूल्य आयात मूल्य की तुलना में अधिक होता है तो देश व्यापार अधिशेष में, जबकि निर्यात की तुलना में आयात अधिक होने पर देश व्यापार घाटे की स्थिति में होता है।
व्यापार संतुलन में केवल व्यापार की दृश्य मदें (वस्तुएं या माल) शामिल की जाती हैं।
इसके विपरीत, भुगतान संतुलन में दृश्य मदों के साथ-साथ अदृश्य मदें (बीमा एवं बैंकिंग सेवाएं, भाड़ा, रॉयल्टी आदि के भुगतान, ऋण व ब्याज संबंधी भुगतान आदि) भी सम्मिलित की जाती हैं।
U.P.P.C.S (Mains) 2016
44
Net export is equal to-
शुद्ध निर्यात बराबर होता है-
✅ Correct Answer: (C)
Net exports equal the total value of exports minus the total value of imports over a given period.
किसी निश्चित अवधि में कुल निर्यात मूल्य और कुल आयात मूल्य का अंतर ही शुद्ध निर्यात होता है।
U.P. R.O./A.R.O. (Mains) 2017
45
The payment of foreign trade is related to-
विदेशी व्यापार का भुगतान संबंधित है -
✅ Correct Answer: (D)
Both imports and exports are included in foreign trade.
Therefore, it cannot be related to the 'qualities of imports' or the 'qualities of exports', while the foreign trade multiplier shows how many times the national income increases as a result of an increase in exports.
Balance of payments is a record of a country's international transactions (which also includes foreign trade) for a specific time period (one year).
विदेशी व्यापार में आयात तथा निर्यात दोनों ही सम्मिलित होते हैं।
अतः इसे 'आयात के गुणों' से अथवा 'निर्यात के गुणों' से संबंधित नहीं किया जा सकता है, जबकि विदेशी व्यापार गुणक यह बताता है कि निर्यात में वृद्धि के फलस्वरूप राष्ट्रीय आय में कितने गुना वृद्धि होती है।
भुगतान संतुलन एक विशेष समयावधि (एक वर्ष) के लिए किसी देश के अंतरराष्ट्रीय लेन-देन (जिसमें विदेशी व्यापार भी शामिल होता है) का एक लेखा है।
M. P. P. C. S. (Pre) 2015
46
The term 'Balance of Payments' is used in relation to which of the following?
'भुगतान संतुलन' शब्द का प्रयोग निम्नलिखित में से किसके संदर्भ में किया जाता है?
✅ Correct Answer: (C)
The statement or account in which the entry of the international economic behavior or transactions (all imports and exports) that the residents of a country generally have with the residents of other countries of the world during a year is called 'Balance of Payments' (BoP).
एक देश के निवासियों का विश्व के अन्य देशों के निवासियों के साथ सामान्यतया एक वर्ष के दौरान, जो अंतरराष्ट्रीय आर्थिक व्यवहार या लेन-देन (समस्त आयात एवं निर्यात) होते हैं उनकी प्रविष्टि जिस विवरण या खाते में करते हैं, उसे 'भुगतान संतुलन' (Balance of Payments) कहते हैं।
U.P.P.C.S. (Mains) 2012
47
The 'balance of payments' of a country is a systematic record of?
किसी देश का 'भुगतान संतुलन' किसका व्यवस्थित अभिलेख है?
✅ Correct Answer: (A)
See the explanation of the above question.
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
I. A.S. (Pre) 2013
48
The balance of payments is defined as-
भुगतान संतुलन को इस प्रकार पारिभाषित किया जाता है-
✅ Correct Answer: (D)
See the explanation of the above question.
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
U.P.P.C.S. (Pre) 1994
49
Balance of payments comprises-
भुगतान संतुलन में निहित होता है-
✅ Correct Answer: (D)
The Balance of Payments (BoP) includes visible trade, invisible trade, and debt.
Visible trade includes the import and export of goods, and invisible trade includes the import and export of services.
The transaction of these two (visible and invisible) represents the current account of the balance of payments.
Whereas the capital account of the balance of payments shows the transaction of global investments and debt.
भुगतान संतुलन (BoP- Balance of Payments) में दृश्य व्यापार, अदृश्य व्यापार तथा ऋण तीनों सम्मिलित होते हैं।
दृश्य व्यापार के अंतर्गत वस्तुओं का आयात-निर्यात तथा अदृश्य व्यापार के अंतर्गत सेवाओं का आयात-निर्यात सम्मिलित होता है।
इन दोनों (दृश्य एवं अदृश्य) का लेन-देन भुगतान संतुलन के चालू खाते को प्रदर्शित करता है।
जबकि भुगतान संतुलन का पूंजी खाता वैश्विक निवेश एवं ऋण के लेन-देन को प्रदर्शित करता है।
U.P.P.C.S. (Pre) 2009
50
In the context of balance of payments, which of the following constitutes the current account? 1. Balance of trade 2. Foreign assets 3. Balance of invisibles 4. Special Drawing Rights Select the correct answer using the code given below-
भुगतान संतुलन के संदर्भ में निम्नलिखित में से किससे/किनसे चालू खाता बनता है? 1. व्यापार संतुलन 2. विदेशी परिसंपत्तियां 3. अदृश्यों का संतुलन 4. विशेष आहरण अधिकार नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-
✅ Correct Answer: (C)
Transactions under the current account of the balance of payments are classified as visible (exports and imports) and invisible accounts.
The difference between exports and imports is called the 'balance of trade'.
Invisible transactions are further classified into three categories- (i) Services (travel, transportation, insurance, government not included elsewhere and miscellaneous which includes communication, construction, finance, software, news agency, royalty, management and professional services) (ii) Income and (iii) Transfers (grants, gifts, remittances, etc.).
भुगतान संतुलन के चालू खाते के अंतर्गत लेन-देनों को दृश्य (निर्यात एवं आयात) तथा अदृश्य लेखों के रूप में वर्गीकृत किया जाता है।
निर्यात तथा आयात के अंतर को 'व्यापार संतुलन' कहते हैं।
अदृश्य लेन-देनों को पुनः तीन श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाता है- (i) सेवाएं (यात्रा, परिवहन, बीमा, अन्यत्र शामिल न की गई सरकारी तथा विविध जिसमें संचार, निर्माण, वित्त, सॉफ्टवेयर, समाचार एजेंसी, रॉयल्टी, प्रबंध तथा व्यावसायिक सेवाएं शामिल हैं) (ii) आय तथा (iii) अंतरण (अनुदान, उपहार, विप्रेषण आदि)।
I.A.S. (Pre) 2014
51
Two statements are given below, one is labeled as Assertion (A) and the other is labeled as Reason (R)-
Assertion (A): When a country's payments exceed its receipts of goods, services, transfers and net income in trade, it is called Current Account Deficit (CAD).
Reason (R): A current account deficit (CAD) occurs when a country exports more goods, services, and capital.
Select the correct answer from the code given below.
Code :
नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) से चिह्नित किया गया है-
अभिकथन (A): जब एक देश के भुगतान उसके व्यापार में वस्तुओं, सेवाओं, स्थानांतरण एवं विशुद्ध आय की प्राप्तियों से अधिक हो जाते हैं, तब उसे चालू खाता घाटा (CAD) कहा जाता है।
कारण (R) : चालू खाता (CAD) तब होता है, जब एक देश वस्तुओं, सेवाओं एवं पूंजी का अधिक निर्यात करता है।
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए।
कूट :
✅ Correct Answer: (C)
The sum of imports and exports of visible and invisible items in a financial year is called 'Current Account'.
If in a financial year, the import of visible and invisible items is more than the export of visible and invisible items, then that situation is called 'Current Account Deficit' (CAD).
Current account deficit = Import of visible and invisible items - Export of visible and invisible items, or in other words, it can be said that "when a country's payments exceed its receipts, then it is called Current Account Deficit." Hence assertion (A) is true, but reason (R) is false.
एक वित्तीय वर्ष में दृश्य और अदृश्य मदों के आयात तथा निर्यात का योग ही 'चालू खाता' (Current Account) कहलाता है।
यदि एक वित्तीय वर्ष में दृश्य व अदृश्य मदों का आयात, दृश्य व अदृश्य मदों के निर्यात से अधिक होता है, तो वह स्थिति 'चालू खाता घाटा' (CAD: Current Account Deficit) कहलाता है।
चालू खाता घाटा = दृश्य एवं अदृश्य मदों का आयात - दृश्य एवं अदृश्य मदों का निर्यात अथवा, दूसरे शब्दों में कहा जा सकता है कि "जब एक देश का भुगतान (Payment) उसकी प्राप्तियों से अधिक हो जाते हैं, तब उसे चालू खाता घाटा (Current Account Deficit) कहा जाता है।" अतः कथन (A) सत्य है, किंतु कारण (R) असत्य है।
U.P.R.O./A.R.O. (Re-Exam) (Pre) 2016
52
What is Current Account Deficit (CAD)?
चालू लेखा घाटा (CAD) क्या है?
✅ Correct Answer: (C)
See the explanation of the above question.
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2017
53
Out of the following items imported by India in the year 2000-01, which was the top in terms of Rupee rating?
वर्ष 2000-01 में भारत द्वारा आयात की गई निम्न वस्तुओं में से रुपयों के मानांकन (Rating) में कौन-सी शीर्षस्थ थी?
✅ Correct Answer: (D)
In the question period, option (d) was the correct answer.
According to the Economic Survey, 2025-26, the import value of the optional items (in Rs. crore) is as follows-
Item Year (April-March) 2024-25 (April-September) 2025-26(P)
Fertilizers and fertilizer manufactured 86426 67083
Chemical elements & compounds (organic and inorganic) 348833 210885
Chemical elements and compounds include organic and inorganic chemicals, chemical substances, and products.
प्रश्नकाल में विकल्प (d) सही उत्तर था।
आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के अनुसार विकल्पगत मदों का आयात मूल्य (करोड़ रु. में) निम्नानुसार है-
मद वर्ष (अप्रैल-मार्च) 2024-25 (अप्रैल-सितंबर) 2025-26(P)
मोती, बहुमूल्य एवं अर्द्ध बहुमूल्य रत्न 152181 83851
खाद्य तेल 146729 86480
उर्वरक एवं उर्वरक विनिर्मित 86426 67083
रासायनिक तत्व एवं यौगिक (कार्बनिक तथा अकार्बनिक) 348833 210885
रासायनिक तत्व एवं यौगिक में कार्बनिक और अकार्बनिक रसायन, रासायनिक पदार्थ और उत्पाद शामिल हैं।
I.A.S. (Pre) 2003*
54
On the import of which item is the maximum foreign exchange spent by India?
भारत द्वारा सबसे अधिक विदेशी मुद्रा किस वस्तु के आयात पर व्यय की जाती है?
✅ Correct Answer: (A)
According to the question period and also the Economic Survey, 2025-26, option (a) is the correct answer.
According to the Economic Survey, 2025-26, the top imported item by India in the year 2024-25 and April-September, 2025-26 (P) is Petroleum Oil and Lubricants.
प्रश्नकाल तथा आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के अनुसार भी विकल्प (a) सही उत्तर है।
आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के अनुसार, वर्ष 2024-25 एवं अप्रैल-सितंबर, 2025-26 (P) में भारत द्वारा शीर्ष आयातित मद पेट्रोलियम ऑयल एवं लुब्रिकेंट्स ही है।
M.P.P.C.S. (Pre) 1995
55
Which of the following has been the most important item in India's major imports in recent years?
निम्नलिखित में से कौन भारत के मुख्य आयात में हाल के वर्षों में सबसे महत्वपूर्ण मद रही है?
✅ Correct Answer: (C)
According to the question period and also the Economic Survey, 2025-26, the combined sum of petrol and edible oils among the given options is the most important item of Indian imports.
प्रश्नकाल तथा आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के अनुसार भी दिए गए विकल्पों में से पेट्रोल एवं खाद्य तेलों का संयुक्त योग भारतीय आयात की सबसे महत्वपूर्ण मद है।
U.P.P.C.S. (Mains) 2004
56
Which of the following commodities has been most important in India's total imports in recent years?
निम्नलिखित में से कौन-सी वस्तु हाल के वर्षों में भारत के कुल आयात में सर्वाधिक महत्वपूर्ण रही है?
✅ Correct Answer: (C)
According to the question period and also the Economic Survey, 2025-26, option (c) is the correct answer.
According to the Economic Survey, 2025-26, the import of optional items (in million US dollars) is as follows-
Item Year 2024-25 Year 2025-26(P) (April-September)
Chemical elements & compounds 41236 24448
Fertilizers and fertilizer manufactured 10226 7716
Petroleum, Oil and Lubricants 185779 92116
Edible oils 17366 9992
Iron and steel 17400 8327
प्रश्नकाल तथा आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के अनुसार भी विकल्प (c) सही उत्तर है।
आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के अनुसार, विकल्पगत वस्तुओं का आयात (मिलियन यूएस डॉलर में) इस प्रकार है-
मद वर्ष 2024-25 वर्ष 2025-26(P) (अप्रैल-सितंबर)
रासायनिक तत्व एवं यौगिक 41236 24448
उर्वरक एवं उर्वरक विनिर्मित 10226 7716
पेट्रोलियम, ऑयल एवं लुब्रिकेंट्स 185779 92116
खाद्य तेल 17366 9992
लौह एवं इस्पात 17400 8327
U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 2004
57
The largest items of import in India in recent years are-
हाल के वर्षों में भारत में आयात की सबसे बड़ी मदें हैं-
✅ Correct Answer: (B)
According to the question period and also the Economic Survey, 2025-26, option (b) is the correct answer.
According to the Economic Survey, 2025-26, the combined total import of capital goods (96541 million US dollars) and petroleum products (185779 million US dollars) is the highest in the year 2024-25 and April-September, 2025-26(P).
प्रश्नकाल तथा आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के अनुसार भी विकल्प (b) सही उत्तर है।
आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के अनुसार, वर्ष 2024-25 एवं अप्रैल-सितंबर, 2025-26(P) में पूंजीगत वस्तुओं (96541 मिलियन यूएस डॉलर) तथा पेट्रोलियम पदार्थों (185779 मिलियन यूएस डॉलर) का संयुक्त रूप से कुल आयात सर्वाधिक है।
U.P.P.C.S. (Pre) 1995
58
At present, which of the following commodity categories has the largest share in India's imports?
वर्तमान में भारत के आयात में सर्वाधिक अंश निम्न में से किस वस्तु श्रेणी का है?
✅ Correct Answer: (B)
According to the question period and also the Economic Survey, 2025-26, the largest share in India's imports in the year 2024-25 and April-September, 2025-26 (P) is of petroleum products.
In the context of April-September, 2025-26 (P), the share of Petroleum, Oil, and Lubricants in the country's total import (376483 million US dollars) is about 24.47 percent (92116 million US dollars).
प्रश्नकाल तथा आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के अनुसार भी वर्ष 2024-25 एवं अप्रैल-सितंबर, 2025-26 (P) में भारत के आयातों में सर्वाधिक हिस्सा पेट्रोलियम पदार्थों का ही है।
अप्रैल-सितंबर, 2025-26 (P) के संदर्भ में देश के कुल आयात (376483 मिलियन यूएस डॉलर) में पेट्रोलियम, ऑयल एवं लुब्रिकेंट्स का हिस्सा लगभग 24.47 प्रतिशत (92116 मिलियन यूएस डॉलर) है।
Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2013
59
In the year 2004-05, the following groups had a significant contribution to India's imports - 1. Fuel 2. Capital goods 3. Gold and Silver 4. Chemicals Arrange the above items in descending order as their percentage ratio and select your answer with the help of the code given below: Code:
वर्ष 2004-05 में निम्न समूहों का भारत के आयात में महत्वपूर्ण योगदान था - 1. ईंधन 2. पूंजी वस्तुएं 3. स्वर्ण तथा चांदी 4. रसायन उपर्युक्त मदों को उनके प्रतिशत अनुपात के रूप में अवरोही क्रम से व्यवस्थित कीजिए और अपने उत्तर को दिए गए कूट की सहायता से चुनिएः कूट :
✅ Correct Answer: (A)
In the question period, option (a) was the correct answer.
According to the Economic Survey, 2025-26, the contribution of optional goods to imports in the year April-March, 2024-25 and April-September, 2025-26 (P) is as follows: Fuel (30.1% and 28.2%) > Capital Goods (12.3 and 12.2%) > Gold and Silver (8.7% and 7.9%) > Chemicals (6.3% and 7.0%).
प्रश्नकाल में विकल्प (a) सही उत्तर था।
आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के अनुसार, वर्ष अप्रैल-मार्च, 2024-25 एवं अप्रैल-सितंबर, 2025-26 (P) विकल्पगत वस्तुओं का आयात में योगदान इस प्रकार है ईंधन (30.1% एवं 28.2%) > पूंजीगत वस्तुएं (12.3 एवं 12.2%) > स्वर्ण एवं चांदी (8.7% एवं 7.9%) > रसायन (6.3% एवं 7.0%)।
U.P.P.C.S. (Pre) 2008*
60
Consider the following statements- 1. In the year 2001-02, the volume of import of crude oil and petroleum products by India was 27 percent of its total import. 2. In the year 2001-02, there was a 10% increase in exports by India as compared to the previous year. Which of these statements is/are correct?
निम्न कथनों पर विचार कीजिए- 1. वर्ष 2001-02 में भारत द्वारा कच्चे तेल व पेट्रोलियम उत्पादों के आयात की मात्रा उसके कुल आयात की 27 प्रतिशत थी। 2. वर्ष 2001-02 में पिछले वर्ष की तुलना में भारत द्वारा निर्यात में 10% वृद्धि हुई। इन कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?
✅ Correct Answer: (A)
In the question period, option (a) was the correct answer.
According to the Economic Survey, 2025-26, the share of petroleum products (Petroleum, Oil, and Lubricants) in total imports in the year April-March, 2024-25 and April-September, 2025-26(P) is 25.8 percent and 24.5 percent respectively.
प्रश्नकाल में विकल्प (a) सही उत्तर था।
आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के अनुसार वर्ष अप्रैल-मार्च, 2024-25 एवं अप्रैल-सितंबर, 2025-26(P) में कुल आयातों में पेट्रोलियम पदार्थों (पेट्रोलियम, ऑयल एवं लुब्रिकेंट्स) का हिस्सा क्रमशः 25.8 प्रतिशत तथा 24.5 प्रतिशत है।
I.A.S. (Pre) 2003
61
Pay attention to the following items imported by India- 1. Capital goods 2. Petroleum 3. Pearls and precious stones 4. Chemicals 5. Iron and steel (As per 1995-96 data) The descending order of these items in terms of value will be-
भारत द्वारा आयात की जाने वाली निम्नलिखित मदों पर ध्यान दीजिए- 1. पूंजीगत माल 2. पेट्रोलियम 3. मोती और बहुमूल्य रत्न 4. रसायन 5. लौह और इस्पात (1995-96 के आंकड़ों के अनुसार) मूल्य की दृष्टि से इन मदों का ह्रासमान क्रम इस प्रकार होगा-
✅ Correct Answer: (C)
In the question period, option (c) was the correct answer.
According to the Economic Survey, 2025-26, the import of the items in question (in million US dollars) by India is as follows:-
Commodity Group Year 2024-25 April-March April-September 2025-26 (P)
POL 185779 92116
Capital Goods 96541 50390
Chemical elements and compounds 41236 24448
Pearls, precious, semi-precious stones etc. 17999 9668
Iron and Steel 17400 8327
Therefore, according to the updated data, the descending order of the optional imported items with reference to the year 2024-25 is 2, 1, 4, 3, 5.
प्रश्नकाल में विकल्प (c) सही उत्तर था।
आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के अनुसार, भारत द्वारा आयात की जाने वाली प्रश्नगत मदों का आयात (मिलियन यू.एस. डॉलर में) निम्न है :-
वस्तु समूह वर्ष 2024-25 अप्रैल-मार्च अप्रैल-सितंबर 2025-26 (P)
पीओएल (POL) 185779 92116
पूंजीगत वस्तुएं 96541 50390
रासायनिक तत्व एवं यौगिक 41236 24448
मोती, कीमती, अर्ध कीमती पत्थर आदि 17999 9668
लौह एवं इस्पात 17400 8327
अतः अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024-25 के संदर्भ में विकल्पगत आयातित वस्तुओं का अवरोही क्रम 2, 1, 4, 3, 5 है।
I.A.S. (Pre) 1997
62
Which country supplies the maximum L.N.G. to India?
भारत को सर्वाधिक एल. एन. जी. की आपूर्ति करता है-
✅ Correct Answer: (C)
According to the question period and updated data, the maximum supply of L.N.G. to India is being done by Qatar.
According to the Statistical Review of World Energy, 2025, a total of 31 billion cubic meters (bcm) of LNG was imported by India in the year 2024, whose top supplier countries are as follows - Qatar (15.3 bcm), U.S.A. (7.3 bcm), and U.A.E. (4.6 bcm).
प्रश्नकाल तथा अद्यतन आंकड़ों के अनुसार भी भारत को सर्वाधिक L.N.G. की आपूर्ति कतर द्वारा ही की जा रही है।
Statistical Review of World Energy, 2025 के अनुसार, वर्ष 2024 में भारत द्वारा कुल 31 बिलियन क्यूबिक मीटर (bcm), एलएनजी (LNG) का आयात किया गया, जिसके शीर्ष आपूर्तिकर्ता देश निम्न हैं-कतर (15.3 bcm), यू.एस.ए. (7.3 bcm) तथा यू.ए.ई. (4.6 bcm)।
U.P.P.C.S. (Mains) 2011*
63
The term 'West Texas Intermediate', sometimes found in news, refers to a grade of which one of the following substances?
कभी-कभी समाचारों में पाया जाने वाला पद 'वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (West Texas Intermediate)', निम्नलिखित में से किस एक पदार्थ की श्रेणी से संबंधित है?
✅ Correct Answer: (A)
'West Texas Intermediate' (WTI) is a type of crude oil.
The WTI oil grade is also known as Texas Light Sweet.
Spot and futures prices of WTI are used as a benchmark in oil pricing.
'वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट' (West Texas Intermediate)' कच्चे तेल का एक प्रकार है।
WTI तेल ग्रेड को टेक्सास लाइट स्वीट के रूप में भी जाना जाता है।
WTI की स्पॉट और वायदा कीमतों का उपयोग तेल मूल्य निर्धारण में एक बेंचमार्क के रूप में किया जाता है।
I.A.S. (Pre) 2020
64
Which commodity is imported from Haldia Port-
हल्दिया बंदरगाह से कौन-सी वस्तु आयात की जाती है-
✅ Correct Answer: (*)
The source lists several major imports through Haldia Port, including petroleum products, iron and steel, and machinery/heavy machine tools.
Therefore more than one of the listed options can be correct, and the printed source answer marker is (*).
मूल स्रोत में हल्दिया बंदरगाह से आयात की जाने वाली वस्तुओं में पेट्रोलियम पदार्थ, लौह एवं इस्पात तथा मशीनरी/हैवी मशीन टूल्स शामिल हैं।
इसलिए एक से अधिक विकल्प सही हो सकते हैं और मूल PDF में उत्तर-चिह्न (*) दिया गया है।
U.P.P.C.S. (Pre) 1992
65
The process of import begins with-
आयात की प्रक्रिया आरंभ होती है-
✅ Correct Answer: (A)
The importer first applies to the Reserve Bank of India for the required foreign exchange for import.
After the foreign exchange is approved, the importer gives an order to the exporter for supply through an indent, which starts the import process.
आयातक सर्वप्रथम भारतीय रिजर्व बैंक के पास आयात के लिए अभीष्ट विदेशी विनिमय हेतु आवेदन करता है।
विदेशी विनिमय स्वीकृत होने के पश्चात आयातक इंडेंट के माध्यम से निर्यातक को आपूर्ति हेतु ऑर्डर देता है, जिससे आयात की प्रक्रिया प्रारंभ होती है।
U.P.P.C.S. (Pre) 2011
66
Letter of Credit (L/C) is given by-
साख-पत्र (L/C) दिया जाता है-
✅ Correct Answer: (B)
In international trade, a Letter of Credit (L/C) is a documentary credit to ensure payment which is issued by a financial institution at the request of the importer.
अंतरराष्ट्रीय व्यापार में साख-पत्र (L/C-: Letter of Credit) एक भुगतान सुनिश्चित करने संबंधी दस्तावेजी साख (Documentary Credit) है जो आयातकर्ता के निवेदन पर किसी वित्तीय संस्थान द्वारा जारी किया जाता है।
U.P.P.C.S. (Pre) 2011
67
'Letter of Credit' has to be produced by-
'साख-पत्र' प्रस्तुत करना होता है-
✅ Correct Answer: (B)
See the explanation of the above question.
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
U.P.P.C.S. (Mains) 2009
68
According to the Economic Survey 2022-23, which of the following goods had the highest percentage share in India's exports in the financial year 2021-22?
आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2021-22 में भारत के निर्यात में निम्नलिखित वस्तुओं में से किसका प्रतिशत भाग सर्वाधिक रहा?
✅ Correct Answer: (C)
In the question period and updated data as well, the highest share in the total exports of the country is of manufactured goods.
The share of optional products in total exports is as follows-
It is clear from the above data that in the context of the question period and updated data, option (c) is the correct answer.
प्रश्नकाल तथा अद्यतन आंकड़ों में भी देश के कुल निर्यात में सर्वाधिक हिस्सेदारी विनिर्मित वस्तुओं की है।
विकल्पगत उत्पादों का कुल निर्यात में हिस्सेदारी निम्न है-
प्रमुख वस्तुएं आर्थिक सर्वेक्षण, 2022-23 वर्ष 2021-22 आर्थिक सर्वेक्षण, 2025-26 वर्ष 2024-25 (अप्रैल-मार्च) अप्रैल-सितंबर 2025-26 (P) 1.
कृषि एवं संबद्ध उत्पाद 11.9% 12.0% 12.0% 2.
कच्चा तेल एवं पेट्रोलियम उत्पाद (कोयला सहित) 16.4% 15.3% 14.3% 3.
विनिर्मित वस्तुएं 67.8% 72.1% 71.0% 4.
अयस्क एवं खनिज 2.0% 1.6% 1.6%
उपर्युक्त आंकड़ों से स्पष्ट है कि प्रश्नकाल तथा अद्यतन आंकड़ों के संदर्भ में भी विकल्प (c) सही उत्तर है।
Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2024
69
In the year 2004-05, which of the following items had the largest share in India's exports?
वर्ष 2004-05 में निम्न में से किस मद का भारत के निर्यात में सर्वाधिक हिस्सा था ?
✅ Correct Answer: (C)
According to the question period and also the Economic Survey, 2025-26, option (c) is the correct answer.
According to the Economic Survey, 2025-26, the largest share in the total exports of the country during April-March 2024-25 and April-September, 2025-26 (P) is that of manufactured goods (71% and 72.1% respectively).
This is followed by crude and petroleum products including coal (15.3% and 14.3% respectively).
The contribution of the agriculture and allied sector during the same period is 12 percent (for both periods).
After that is the share of ores and minerals (1.6% in both periods).
प्रश्नकाल तथा आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के अनुसार भी विकल्प (c) सही उत्तर है।
आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के अनुसार, देश के कुल निर्यात में अप्रैल-मार्च 2024-25 एवं अप्रैल-सितंबर, 2025-26 (P) के दौरान विकल्पगत वस्तुओं में सर्वाधिक हिस्सा (क्रमशः 71% एवं 72.1%) विनिर्मित वस्तुओं का ही है।
उसके बाद कोयला सहित क्रूड एवं पेट्रोलियम उत्पाद (क्रमशः 15.3% एवं 14.3%) का स्थान है।
इसी अवधि के दौरान कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र का योगदान 12 प्रतिशत (दोनों अवधि हेतु) है।
उसके बाद अयस्क एवं खनिज का हिस्सा (1.6% दोनों अवधि में) है।
U.P.P.C.S. (Pre) 2006*
70
The table given below depicts the pattern of India's exports between 1992-93 and 1994-95-
| Item | Year 1992-93 | 1993-94 | 1994-95 | 2016-17 |
| ------------------------------- | ------------ | ------- | ------- | ------- |
| (Percentage of total) | | | | |
| Agriculture and allied products | 16.5 | 18.0 | 15.9 | 9.5 |
| Ores and minerals | 4.0 | 4.0 | 3.7 | 1.2 |
| Manufactured goods | 75.5 | 75.6 | 78.0 | 73.6 |
| Petroleum products | 2.6 | 1.8 | 1.9 | 11.4 |
The changing pattern of trade indicates that the structural transformation of the Indian economy regarding exports is happening in favor of modernization. The best indicator of this trend is-
नीचे दी हुई सारणी में 1992-93 और 1994-95 के बीच भारत के निर्यात के स्वरूप को चित्रित किया गया है-
मद वर्ष 1992-93 1993-94 1994-95 2016-17
(कुल का प्रतिशत)
कृषि और संबद्ध उत्पाद 16.5 18.0 15.9 9.5
अयस्क और खनिज 4.0 4.0 3.7 1.2
विनिर्मित माल 75.5 75.6 78.0 73.6
पेट्रोलियम उत्पाद 2.6 1.8 1.9 11.4
व्यापार के बदलते स्वरूप से सूचित होता है कि निर्यात भारतीय अर्थव्यवस्था का संरचनात्मक रूपांतरण आधुनिकीकरण के पक्ष में हो रहा है। इस प्रवृत्ति का सर्वोत्तम सूचक है-
✅ Correct Answer: (D)
Modernization of a country's economy means an increase in its industrial production.
The increase in the share of manufactured products (industrial products) in India's export structure is an indicator that the structural transformation of the Indian economy is happening in favor of modernization.
किसी देश की अर्थव्यवस्था के आधुनिकीकरण से तात्पर्य उसके औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि से होता है।
भारत की निर्यात संरचना में विनिर्मित उत्पादों (औद्योगिक उत्पाद) के अंश में वृद्धि इस बात का सूचक है कि भारतीय अर्थव्यवस्था का संरचनात्मक रूपांतरण आधुनिकीकरण के पक्ष में हो रहा है।
I.A.S. (Pre) 1996
71
Which of the following commodities had the highest export from India in 2017?
निम्नलिखित में से किस वस्तु का 2017 में भारत से निर्यात सर्वाधिक रहा है?
✅ Correct Answer: (B)
According to the question period and the updated data released by the Export Portal of the Ministry of Commerce and Industry, Government of India, option (b) is the correct answer among the given optional commodities.
According to the updated data released, the top exported commodities (in million US dollars) in the year 2024-25 are as follows-
Commodities Year 2024-25 April-March Percentage Share
Engineering goods 116540.94 26.88
Petroleum products 60071.67 13.86
Electronic goods 38559.43 8.89
Drugs and Pharmaceuticals 30379.64 7.01
Gems & Jewellery 29802.06 6.87
प्रश्नकाल तथा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के निर्यात पोर्टल द्वारा जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार भी दिए गए विकल्पगत वस्तुओं में विकल्प (b) सही उत्तर है।
जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024-25 में शीर्ष निर्यात (मिलियन यूएस डॉलर में) वाली वस्तुएं इस प्रकार हैं-
वस्तुएं वर्ष 2024-25 अप्रैल-मार्च प्रतिशत हिस्सा
अभियांत्रिकी वस्तुएं 116540.94 26.88
पेट्रोलियम उत्पाद 60071.67 13.86
इलेक्ट्रॉनिक गुड्स 38559.43 8.89
ड्रग एवं फॉर्मास्यूटिकल्स 30379.64 7.01
जेम्स एवं ज्वेलरी 29802.06 6.87
U.P.R.O/A.R.O. (Pre) 2017
72
Which of the following commodities has the largest share in Indian exports?
निम्नलिखित में से किस वस्तु का हिस्सा भारतीय निर्यात में सर्वाधिक है?
✅ Correct Answer: (D)
In the context of the question period and updated data as well, option (d) is the correct answer.
According to the updated data, the export of the optional commodities with reference to the year 2024-25 is as follows:
Engineering Goods - 116540.94 Million US Dollars
Agriculture and Allied Products - 52725 Million US Dollars
Minerals and Ores - 7123 Million US Dollars
Handicrafts * - 3263 Million US Dollars
The figures for Agriculture and Allied Products, Minerals and Ores, and Handicrafts are with reference to the Economic Survey, 2025-26, while the figures for Engineering Goods are from the Export Portal.
प्रश्नकाल तथा अद्यतन आंकड़ों के संदर्भ में भी विकल्प (d) सही उत्तर है।
अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024-25 के सदंर्भ में विकल्पगत वस्तुओं का निर्यात निम्न है :
इंजीनियरिंग सामान - 116540.94 मिलियन यूएस डॉलर
कृषि एवं संबद्ध उत्पाद - 52725 मिलियन यूएस डॉलर
खनिज एवं अयस्क - 7123 मिलियन यूएस डॉलर
हस्तशिल्प * - 3263 मिलियन यूएस डॉलर
कृषि एवं संबद्ध उत्पाद, खनिज एवं अयस्क तथा हस्तशिल्प के आंकड़े आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के संदर्भ में है, जबकि इंजीनियरिंग सामान के आंकड़े निर्यात पोर्टल से है।
U.P. R.O/A.R.O (Re. Exam) (Pre) 2023
73
Which of the following groups is the largest item of India's exports-
निम्नांकित में से कौन समूह भारत के निर्यात की सबसे बड़ी मद है-
✅ Correct Answer: (A)
In the question period, option (d) was the correct answer.
According to the updated data released by the Ministry of Commerce and Industry, Government of India, for April-March, 2024-25 option (a) is the correct answer.
प्रश्नकाल में विकल्प (d) सही उत्तर था।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-मार्च, 2024-25 हेतु विकल्प (a) सही उत्तर है।
U.P.P.C.S. (Pre) 1996
74
In the last few years, the most important item of Indian exports in terms of value has been-
पिछले कुछ वर्षों में मूल्य के संदर्भ में भारतीय निर्यात का सबसे महत्वपूर्ण मद रहा है-
✅ Correct Answer: (D)
According to the updated data released by the Ministry of Commerce and Industry, Government of India, in April-March 2023-24 and the year 2024-25, among the optional goods and also overall, the maximum export is of engineering goods.
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-मार्च 2023-24 एवं वर्ष 2024-25 में विकल्पगत वस्तुओं में तथा समग्र रूप से भी सर्वाधिक निर्यात इंजीनियरिंग वस्तुओं का है।
U.P.P.C.S. (Mains) 2006*
75
Which of the following commodities is exported maximum from India?
भारत से निम्नलिखित में से कौन-सी वस्तु (कमोडिटी) का निर्यात अधिकतम होता है?
✅ Correct Answer: (B)
See the explanation of the above question.
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
U. P. R. O./A.R.O. (Pre) 2014*
76
Which of the following item(s) is/are not among the top ten major commodities of India's export during April-September, 2024-25?
निम्नलिखित में से कौन-सी वस्तु/वस्तुएं अप्रैल-सितंबर, 2024-25 के दौरान भारत के निर्यात की शीर्ष दस प्रमुख वस्तुओं में से नहीं है?
✅ Correct Answer: (C)
In the "Monthly Bulletin" published in October 2024 by the Directorate General of Foreign Trade (DGFT) under the Ministry of Commerce and Industry, petroleum products are at the top position among the top ten major commodities of India's merchandise export for the period April-September 2024-25 and iron and steel is included at the eighth position.
Basmati rice is not included in the top ten major commodities.
Hence option (c) is the correct answer.
According to the updated data released on the Export Portal, the top ten commodities exported from India are as follows- Engineering Goods, Petroleum Products, Electronic Goods, Drugs and Pharmaceuticals, Gems and Jewellery, Organic and Inorganic Chemicals, Readymade Garments of all textiles, Rice, Cotton Yarn / Handlooms and Plastic and Linoleum.
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत डायरेक्टरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (DGFT) द्वारा अक्टूबर 2024 में प्रकाशित "Monthly Bulletin" में अप्रैल-सितंबर 2024-25 की अवधि के लिए भारत के वस्तुगत निर्यात की शीर्ष दस प्रमुख वस्तुओं में पेट्रोलियम उत्पाद शीर्ष स्थान पर है तथा लोहा और इस्पात आठवें स्थान पर शामिल है।
बासमती चावल शीर्ष दस प्रमुख वस्तुओं में शामिल नहीं है।
अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।
निर्यात पोर्टल पर जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत से निर्यातित शीर्ष दस वस्तुएं इस प्रकार हैं- इंजीनियरिंग गुड्स, पेट्रोलियम उत्पाद, इलेक्ट्रॉनिक गुड्स, ड्रग्स एवं फॉर्मास्यूटिकल्स, जेम्स और ज्वेलरी, आर्गेनिक एवं इनआर्गेनिक केमिकल्स, सिले-सिलाए कपड़ों सहित सभी वस्त्र, चावल, कॉटन यार्न / हैंडलूम्स तथा प्लास्टिक एवं लिनोलियम ।
71 B.P.S.C. (Pre) 2025
77
Whose export contributes the most to India's export earnings?
किसके निर्यात से भारत की निर्यात आय में सर्वाधिक योगदान होता है?
✅ Correct Answer: (A)
In the question period, option (b) was the correct answer.
According to the Economic Survey, 2025-26, among the given optional goods, agriculture and allied products have the highest contribution to export earnings in April-September, 2025-26(P).
According to the Economic Survey, 2025-26, the contribution (in percentage) of optional items in exports is as follows-
Item Year 2024-25 April-March April-September 2025-26(P)
Agriculture and allied products 12.0% 12.0%
Gems and jewelry 6.8% 6.5%
Machinery and equipment 9.8% 10.6%
Readymade garments 3.7% 3.5%
प्रश्नकाल में विकल्प (b) सही उत्तर था।
आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के अनुसार, अप्रैल-सितंबर, 2025-26(P) में विकल्पगत वस्तुओं में से निर्यात आय में सर्वाधिक योगदान कृषि एवं संबद्ध उत्पाद का है।
आर्थिक सर्वेक्षण, 2025-26 के अनुसार विकल्पगत वस्तुओं का निर्यात में योगदान (प्रतिशत में) निम्न है-
मद वर्ष 2024-25 अप्रैल-मार्च अप्रैल-सितंबर 2025-26(P)
कृषि एवं संबद्ध उत्पाद 12.0% 12.0%
रत्न एवं आभूषण 6.8% 6.5%
मशीनरी एवं उपकरण 9.8% 10.6%
सिले-सिलाए वस्त्र 3.7% 3.5%
M.P.P.C.S. (Pre) 1995
78
Which of the following is the largest export item from India?
निम्नलिखित में से कौन-सा भारत से सबसे बड़ी निर्यात मद है?
✅ Correct Answer: (A)
In the question period, option (a) was the correct answer.
According to the updated data released by the Ministry of Commerce and Industry, Government of India, the export of the optional items (in million US dollars) is as follows-
Item Year 2023-24 April-March Year 2024-25 April-March
Gems and jewelry 32703.30 29802.06
Readymade garments 14517.87 15974.61
Leather and leather products 4281.17 4363.25
Organic and inorganic chemicals 29343.80 28631.01
It is clear from the above data that in the context of the optional commodities, option (a) is the correct answer for April-March, 2023-24 and 2024-25.
प्रश्नकाल में विकल्प (a) सही उत्तर था।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, विकल्पगत मदों का निर्यात (मिलियन यू.एस. डॉलर में) निम्न है-
मद वर्ष 2023-24 अप्रैल-मार्च वर्ष 2024-25 अप्रैल-मार्च
रत्न एवं आभूषण 32703.30 29802.06
सिले-सिलाए वस्त्र 14517.87 15974.61
चमड़ा एवं चमड़े के उत्पाद 4281.17 4363.25
ऑर्गेनिक एवं इनऑर्गेनिक केमिकल्स 29343.80 28631.01
उपर्युक्त आंकड़ों से स्पष्ट है कि विकल्पगत वस्तुओं के संदर्भ में अप्रैल-मार्च, 2023-24 एवं 2024-25 हेतु विकल्प (a) सही उत्तर है।
U.P.P.C.S. (Mains) 2012
79
The largest percentage share in India's export trade is of-
भारत के निर्यात व्यापार में सबसे बड़ा प्रतिशत हिस्सा है-
✅ Correct Answer: (B)
In the context of the question period, option (b) was the correct answer.
According to the Economic Survey, 2025-26, the contribution (in percentage) of the above items in exports in April-March, 2024-25 and April-September, 2025-26(P) is as follows- Gems and jewelry 6.8 percent and 6.5 percent respectively, readymade garments 3.7 percent and 3.5 percent respectively, electronic goods 8.3 percent and 9.5 percent respectively, and tea and coffee 0.6 percent and 0.7 percent respectively.
According to the latest data of the Export Portal (Government of India), the share of electronic goods in India's total exports in the year 2024-25 is 8.89 percent and the share of gems and jewelry is 6.87 percent.
Accordingly, the correct answer in the context of updated data is option (b).
प्रश्नकाल के संदर्भ में विकल्प (b) सही उत्तर था।
आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के अनुसार, उपर्युक्त मदों का अप्रैल-मार्च, 2024-25 तथा अप्रैल-सितंबर, 2025-26(P) में निर्यात में योगदान (प्रतिशत में) निम्न है- रत्न एवं आभूषण क्रमशः 6.8 प्रतिशत एवं 6.5 प्रतिशत, सिले-सिलाए वस्त्र क्रमशः 3.7 प्रतिशत एवं 3.5 प्रतिशत, इलेक्ट्रॉनिक गुड्स क्रमशः 8.3 प्रतिशत तथा 9.5 प्रतिशत और चाय तथा कॉफी क्रमशः 0.6 प्रतिशत तथा 0.7 प्रतिशत।
निर्यात पोर्टल (भारत सरकार) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024-25 में भारत के कुल निर्यात में इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का हिस्सा 8.89 प्रतिशत तथा रत्न एवं आभूषण का हिस्सा 6.87 प्रतिशत है।
तदनुसार अद्यतन आंकड़ों के संदर्भ में सही उत्तर विकल्प (b) है।
U.P.P.C.S. (Mains) 2003*
80
According to the data of the year 2010, the percentage share of gems and jewelry in Indian exports is approximately-
वर्ष 2010 के आंकड़ों के अनुसार, भारतीय निर्यात में रत्नों एवं गहनों का प्रतिशत भाग है लगभग-
✅ Correct Answer: (A)
In the question period, option (a) was the correct answer.
According to the Economic Survey 2025-26, the share of gems and jewelry in Indian exports in April-March, 2024-25 and 2025-26 (April-September) is 6.8 percent and 6.50 percent respectively.
प्रश्नकाल में विकल्प (a) सही उत्तर था।
आर्थिक समीक्षा 2025-26 के अनुसार अप्रैल-मार्च, 2024-25 एवं 2025-26 (अप्रैल-सितंबर) में भारतीय निर्यात में रत्न एवं आभूषण की हिस्सेदारी क्रमशः 6.8 प्रतिशत एवं 6.50 प्रतिशत है।
U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2008*
81
From whose export does India earn maximum foreign exchange?
भारत अधिकतम विदेशी मुद्रा किसके निर्यात से कमाता है?
✅ Correct Answer: (C)
According to the question period and also the data released by the Ministry of Commerce and Industry, Government of India in May 2025, option (c) is the correct answer among the given options.
According to the Economic Survey, 2025-26, the textile industry is a major employment generator.
With about 179 billion US dollars, the Indian apparel and textile industry accounts for about 2 percent of the GDP and its share in India's manufacturing GVA is about 11 percent.
By area, India is the largest producer of cotton in the world and the largest producer of jute.
It also ranks second globally in the production of cotton, silk, and man-made fibers.
India is the sixth largest exporter of textiles and apparel and its share in global trade in this sector is about 4 percent.
India is the second-largest producer of polyester and viscose fiber.
India's textile and apparel exports, including handicrafts, increased to 37.75 billion US dollars in FY 2025, while it was 35.87 billion US dollars in FY 2024.
प्रश्नकाल तथा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मई, 2025 में जारी आंकड़ों के अनुसार भी दिए गए विकल्पों में विकल्प (c) सही उत्तर है।
आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के अनुसार, कपड़ा उद्योग एक प्रमुख रोजगार सृजनकर्ता है।
लगभग 179 बिलियन यूएस डॉलर के साथ भारतीय परिधान एवं कपड़ा उद्योग, सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 2 प्रतिशत तथा भारत के विनिर्माण जीवीए (GVA) में इसकी हिस्सेदारी लगभग 11 प्रतिशत है।
क्षेत्रफल के हिसाब से भारत, दुनिया का सबसे बड़ा कपास उत्पादक है और जूट का सबसे बड़ा उत्पादक है।
साथ ही कपास एवं रेशम तथा मानव निर्मित फाइबर उत्पादन में विश्व स्तर पर दूसरे स्थान पर है।
भारत कपड़ा और परिधान का छठा सबसे बड़ा निर्यातक है और इस क्षेत्र में वैश्विक व्यापार में इसकी हिस्सेदारी लगभग 4 प्रतिशत है।
भारत पॉलिएस्टर तथा विस्कोस फाइबर का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है।
हस्तशिल्प सहित भारत का वस्त्र और परिधान निर्यात वित्तीय वर्ष 2025 में बढ़कर 37.75 बिलियन यू.एस. डॉलर हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2024 में यह 35.87 बिलियन यू.एस. डॉलर था।
56th to 59th B. P. S.C. (Pre) 2015*
82
India earns considerable income from the export of diamonds. Which of the following factors contributes to this?
हीरे के निर्यात से भारत को काफी अधिक आय होती है। इसमें निम्नलिखित में से किस कारक का योगदान है?
✅ Correct Answer: (C)
Despite the inadequate availability of diamonds in India, India exports large quantities of diamonds and earns a lot of foreign exchange.
This is possible due to the availability of diamond cutting and polishing experts in India, who make the imported diamonds exportable.
According to the data released by GJEPC, India in February 2026, India's share in the context of world export of cut and polished diamonds in the year 2024 is 25 percent and India's top position is in world export.
भारत में हीरे की अपर्याप्त उपलब्धता के बावजूद भारत बड़ी मात्रा में हीरे का निर्यात कर बहुतायत विदेशी मुद्रा प्राप्त करता है।
ऐसा भारत में हीरे की कटिंग एवं पॉलिशिंग विशेषज्ञों की उपलब्धता से संभव हो पाता है, जो आयातित हीरे को निर्यात योग्य बनाते हैं।
GJEPC, India द्वारा फरवरी, 2026 में जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 में कट एवं पॉलिश्ड हीरे के विश्व निर्यात के संदर्भ में भारत का हिस्सा 25 प्रतिशत है तथा विश्व निर्यात में भारत का शीर्ष स्थान है।
I.A.S. (Pre) 1993*
83
Which of the following class of commodities do the arid and semi-arid countries of the Middle East export to India?
भारत को मध्य-पूर्व के शुष्क और अर्धशुष्क देश निम्नलिखित में से किस पण्य वर्ग का निर्यात करते हैं?
✅ Correct Answer: (B)
India imports fruits, dry fruits, and palm from the countries of Central and Middle-East Asia.
भारत फल, सूखे फल (Dry Fruits) एवं ताड़ का आयात मध्य एवं मध्य-पूर्व एशिया के देशों से करता है।
I.A.S. (Pre) 1996
84
Tiruppur is well known in many parts of the world for the export of which of the following goods?
तिरुपुर, विश्व के अनेक क्षेत्रों को निम्नलिखित वस्तुओं में से किसके निर्यात के लिए सुप्रसिद्ध है?
✅ Correct Answer: (C)
Tiruppur is called the Manchester of South India.
Apart from this, it is also known by other names like 'Dollar City', 'Knit City', 'Cotton City' etc.
With the aim of export promotion of readymade garments, the foundation stone of the first textile park was laid in Tiruppur, Tamil Nadu by the then Union Minister of Textiles in July 2003.
Garments are exported from here to many countries of the world.
तिरुपुर को दक्षिण भारत का मानचेस्टर कहा जाता है।
इसके अलावा, इसे 'डॉलर सिटी', 'निट सिटी', 'कॉटन सिटी' आदि अन्य नामों से भी जाना जाता है।
सिले-सिलाए वस्त्रों के निर्यात संवर्धन के उद्देश्य से जुलाई, 2003 में तत्कालीन केंद्रीय कपड़ा मंत्री द्वारा तमिलनाडु के तिरुपुर में प्रथम वस्त्र पार्क का शिलान्यास किया गया।
यहां से विश्व के कई देशों को वस्त्र निर्यात होता है।
I.A.S. (Pre) 2005
85
India's rank in world textile exports is-
विश्व कपड़ा निर्यात में भारत का स्थान है-
✅ Correct Answer: (No correct option / Disputed)
During the question period, India ranked fourth in world textile exports after China, Taiwan, and South Korea respectively.
According to the Annual Report, 2024-25 of the Ministry of Textiles, Government of India, India is the sixth largest exporter of textiles and apparel globally, contributing 8.21 percent to the country's total exports of textiles and apparel including handicrafts in the year 2023-24.
This sector accounts for a 3.9 percent share in the global trade of textiles and apparel, with the U.S.A. and E.U. accounting for 47 percent of India's textile and apparel exports.
In terms of employment, the textile industry directly employs over 45 million people and indirectly supports the livelihood of over 100 million people.
प्रश्नकाल के दौरान विश्व कपड़ा निर्यात में क्रमशः चीन, ताइवान और दक्षिण कोरिया के बाद भारत का चौथा स्थान था।
वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार की वार्षिक रिपोर्ट, 2024-25 के अनुसार, भारत विश्व स्तर पर कपड़े (Textiles) और परिधान का छठा सबसे बड़ा निर्यातक है जो वर्ष 2023-24 में देश के कुल निर्यात में हस्तशिल्प सहित वस्त्र और परिधान का हिस्सा 8.21 प्रतिशत का योगदान देता है।
यह क्षेत्र वस्त्र और परिधान के वैश्विक व्यापार में 3.9 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखता है, जिसमें यू.एस.ए. तथा ई.यू. भारत के कपड़ा और परिधान निर्यात की 47 प्रतिशत हिस्सेदारी रखते हैं।
रोजगार की दृष्टि से कपड़ा उद्योग 45 मिलियन से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष तौर पर रोजगार प्रदान करता है तथा अप्रत्यक्ष तौर पर 100 मिलियन से अधिक लोगों की आजीविका में सहयोग प्रदान करता है।
U.P.P.C.S. (Pre) 2007
86
The largest importer country of Indian textiles is-
भारतीय कपड़े का सबसे बड़ा आयातक देश है-
✅ Correct Answer: (D)
According to the question period and also the Annual Report, 2024-25 released by the Ministry of Textiles, Government of India, the U.S.A. is the largest importer of Indian textiles.
In the context of the year 2023-24, India exported the maximum textiles (28%) to the United States of America.
This is followed by the European Union (19%) respectively.
The share of export to the UK is 6 percent.
प्रश्नकाल तथा वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी वार्षिक रिपोर्ट, 2024-25 के अनुसार भी, भारतीय कपड़े का सबसे बड़ा आयातक देश सं.रा. अमेरिका ही है।
वर्ष 2023-24 के संदर्भ में संयुक्त राज्य अमेरिका को भारत ने सर्वाधिक कपड़े का निर्यात (28%) किया।
इसके बाद क्रमशः यूरोपियन यूनियन (19%), का स्थान है।
यू.के. को निर्यात का हिस्सा 6 प्रतिशत है।
U.P. Lower Sub. (Pre) 1998*
87
Which state had the largest contribution in India's exports in terms of dollars in the year 2007-08 and 2008-09?
वर्ष 2007-08 एवं 2008-09 में निम्नलिखित में से डॉलर के रूप में भारत के निर्यातों में किस राज्य का योगदान सर्वाधिक था ?
✅ Correct Answer: (C)
For the question period, option (c) is the correct answer.
According to the updated data released by the Government of India, the top 5 states that contributed the most to India's exports in the year 2024-25 are Gujarat, Maharashtra, Tamil Nadu, Karnataka, and Uttar Pradesh respectively.
The share of the top 4 states in exports (in percentage) is as follows -
State Year 2023-24 Year 2024-25
Gujarat 31.33 29.88
Maharashtra 15.67 16.92
Tamil Nadu 10.15 13.38
Karnataka 6.21 7.83
During the same period, the share of Uttar Pradesh in exports is 4.80 percent and 5.65 percent respectively.
प्रश्नकाल हेतु विकल्प (c) सही उत्तर है।
भारत सरकार द्वारा जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024-25 में भारत के निर्यातों में सर्वाधिक योगदान करने वाले शीर्ष 5 राज्य निम्न हैं क्रमशः गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक तथा उत्तर प्रदेश।
निर्यात में शीर्ष 4 राज्यों की हिस्सेदारी (प्रतिशत में) इस प्रकार है -
राज्य वर्ष 2023-24 वर्ष 2024-25
गुजरात 31.33 29.88
महाराष्ट्र 15.67 16.92
तमिलनाडु 10.15 13.38
कर्नाटक 6.21 7.83
इसी अवधि के दौरान उत्तर प्रदेश का निर्यात में हिस्सेदारी क्रमशः 4.80 प्रतिशत एवं 5.65 प्रतिशत है।
U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2008*
88
Assertion (A): There was a tilt of 2.17% in the value of India's total exports in the year 2001-02 and there was a negative growth.
Reason (R): In the year 2001-02, there was negative growth in the export of iron and steel, coffee, textiles and marine products.
Code:
कथन (A): वर्ष 2001-02 में भारत के कुल निर्यात के मान में 2.17% झुकाव आया और उसमें ऋणात्मक विकास हुआ।
कारण (R) : वर्ष 2001-02 में लोहे तथा इस्पात, कॉफी, कपड़े और समुद्री उत्पादों के निर्यात में ऋणात्मक विकास हुआ।
कूट :
✅ Correct Answer: (D)
In the question period, option (d) was the correct answer.
According to the Economic Survey, 2025-26, growth in total exports is recorded at 0.1 percent and 2.9 percent respectively in the year 2024-25 and April-September 2025-26(P).
According to the Economic Survey, 2025-26, in the year 2024-25, positive growth has been recorded in coffee, cotton yarn, fabrics, readymade garments, marine products, etc., while negative growth has been recorded in primary and semi-finished iron and steel.
प्रश्नकाल में विकल्प (d) सही उत्तर था।
आर्थिक सर्वेक्षण, 2025-26 के अनुसार, वर्ष 2024-25 तथा अप्रैल-सितंबर 2025-26(P) में कुल निर्यात में वृद्धि क्रमशः 0.1 प्रतिशत एवं 2.9 प्रतिशत दर्ज की गई है।
आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के अनुसार, वर्ष 2024-25 में कॉफी, कॉटन यार्न, फैब्रिक्स, रेडीमेड गार्मेंट्स तथा समुद्री उत्पाद आदि में धनात्मक वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि प्राथमिक तथा अर्द्ध-निर्मित लौह एवं इस्पात में ऋणात्मक वृद्धि दर्ज की गई है।
I.A.S. (Pre) 2003*
89
Match List-I with List-II and select the correct answer using the code given below the lists-
List-I (Goods exported from India)
List-II (Destination country)
A. Iron ore
1. Russia
B. Leather goods
2. U.S.A.
C. Tea
3. Japan
D. Cotton cloth
4. U.K.
.
5. Canada
सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए-
सूची-I (भारत से निर्यातित वस्तुएं)
सूची-II (गंतव्य देश)
A. लौह अयस्क
1. रूस
B. चमड़े का सामान
2. यू.एस.ए.
C. चाय
3. जापान
D. सूती कपड़ा
4. यू.के.
.
5. कनाडा
✅ Correct Answer: (B)
Japan is a major importer of Indian iron ore.
The iron ore obtained from the Bailadila mine is exported to Japan.
The United Kingdom is prominent among the major importers of Indian tea.
Leather goods are exported to Russia, while the major importer of cotton cloth is the U.S.A.
Hence option (b) is the correct answer.
भारतीय लौह अयस्क का जापान एक बड़ा आयातक है।
बैलाडीला खान से प्राप्त लौह अयस्क जापान को निर्यात किया जाता है।
यूनाइटेड किंगडम भारतीय चाय के बड़े आयातकों में प्रमुख है।
चमड़े का सामान रूस को निर्यात किया जाता है, जबकि सूती कपड़े का प्रमुख आयातक यू.एस.ए. है।
अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।
I.A.S. (Pre) 1997
90
In 2003-04, the highest export of steel from India was made to-
भारत द्वारा 2003-04 में इस्पात का सबसे अधिक निर्यात किया गया-
✅ Correct Answer: (C)
For the question period, option (c) was the correct answer.
According to the data released by the Government of India in October 2025, in April-October 2025 (P), maximum finished steel was exported by India to Italy (16.4%).
After that, it was exported to Belgium (16.1%), Spain (9.4%), and UAE (6.7%) respectively.
प्रश्नकाल हेतु विकल्प (c) सही उत्तर था।
भारत सरकार द्वारा अक्टूबर, 2025 में जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-अक्टूबर, 2025 (P) में भारत द्वारा सर्वाधिक फिनिश्ड स्टील का निर्यात इटली (16.4%) को किया गया।
उसके बाद क्रमशः बेल्जियम (16.1%), स्पेन (9.4%) तथा यूएई (6.7%) को किया गया।
U.P.P.C.S. (Mains) 2003*
91
Indian leather is mostly exported to-
भारतीय चमड़े का निर्यात सबसे अधिक किया जाता है-
✅ Correct Answer: (A)
According to the question period and also updated data, Indian leather and leather goods are exported mostly to the U.S.A.
According to the data released by the Council for Leather Exports (CLE), during April-October 2025, the major markets for the export of total leather products from India are- USA (21.77%), Germany (11.01%), UK (9.11%), Italy (6.24%) and France (4.77%).
प्रश्नकाल तथा अद्यतन आंकड़ों के अनुसार भी भारतीय चमड़े तथा चमड़े से निर्मित सामानों का सबसे अधिक निर्यात यू.एस.ए. को किया जाता है।
चर्म निर्यात परिषद (CLE) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-अक्टूबर, 2025 के दौरान भारत से कुल चर्म उत्पाद (leather products) निर्यात हेतु प्रमुख बाजार हैं- USA (21.77%), जर्मनी (11.01%), यूके (9.11%), इटली (6.24%) एवं फ्रांस (4.77%)।
U.P.P.C.S. (Pre) 1994*
92
At what rate did India's export grow in 1994-95-
भारत का निर्यात 1994-95 में किस दर से बढ़ा-
✅ Correct Answer: (D)
For the question period, option (d) is the correct answer.
According to the data released by the Ministry of Commerce and Industry, Government of India on February 16, 2026, India's total exports during the financial year 2025-26 (April-January) are estimated to be 720.76 billion US dollars, showing a positive growth of 6.15 percent.
During the financial year 2025-26 (April-January), total imports are estimated at 823.41 billion US dollars, showing a growth of 6.54 percent.
Trade during FY 2025-26 (April-January) (Billion U.S. Dollars)
(April-January) 2025-26 (April-January) 2024-25
Goods
Exports 366.63 358.75
Imports 649.86 606.13
Services
Exports 354.13 320.28
Imports 173.55 166.72
Total Trade (Goods + Services)
Exports 720.76 679.02
Imports 823.41 772.85
Trade Balance -102.65 -93.83
प्रश्नकाल हेतु विकल्प (d) सही उत्तर है।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 16 फरवरी, 2026 को जारी आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 (अप्रैल-जनवरी) के दौरान भारत का कुल निर्यात 720.76 बिलियन यू.एस. डॉलर रहने का अनुमान है, जो 6.15 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि को प्रदर्शित कर रहा है।
वित्त वर्ष 2025-26 (अप्रैल-जनवरी) के दौरान कुल आयात 823.41 बिलियन यू.एस. डॉलर अनुमानित है, जो 6.54 प्रतिशत की वृद्धि को प्रदर्शित कर रहा है।
वित्त वर्ष 2025-26 (अप्रैल-जनवरी) के दौरान व्यापार (बिलियन यू.एस. डॉलर)
(अप्रैल-जनवरी) 2025-26 (अप्रैल-जनवरी) 2024-25
वस्तुएं
निर्यात 366.63 358.75
आयात 649.86 606.13
सेवाएं
निर्यात 354.13 320.28
आयात 173.55 166.72
कुल व्यापार (माल + सेवाएं)
निर्यात 720.76 679.02
आयात 823.41 772.85
व्यापार संतुलन -102.65 -93.83
U.P.P.C.S. (Pre) 1995*
93
In which of the years given below, the percentage growth in Indian exports was the highest?
नीचे दिए गए वर्षों में से किसमें भारतीय निर्यात में वृद्धि का प्रतिशत सबसे अधिक था ?
✅ Correct Answer: (C)
According to the Economic Survey, 2007-08, the highest growth rate in Indian exports among the given options was in the year 2004-05 (30.8%).
According to the data released in February 2026, the growth rate of Indian exports (goods and services) in the financial year 2025-26 (April-January) was 6.15 percent compared to the financial year 2024-25 (April-January).
आर्थिक सर्वेक्षण, 2007-08 के अनुसार, भारतीय निर्यात में दिए गए विकल्पों में सर्वाधिक वृद्धि दर वर्ष 2004-05 (30.8%) में थी।
फरवरी, 2026 में जारी आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 (अप्रैल-जनवरी) में भारतीय निर्यात (वस्तुओं और सेवाओं) की वृद्धि दर वित्तीय वर्ष 2024-25 (अप्रैल-जनवरी) की तुलना में 6.15 प्रतिशत रही।
U.P.P.C.S. (Pre) 2008*
94
Replacing which of the following countries did India become the largest exporter of rice (2015)?
निम्नलिखित में से किस देश को प्रतिस्थापित करते हुए भारत चावल का सबसे बड़ा निर्यातक (2015) हो गया ?
✅ Correct Answer: (B)
In the question period, option (b) was the correct answer.
According to the data released by the United States Department of Agriculture (USDA) in February 2026, India is estimated to be at the top in rice exports (in terms of volume) in the year 2026.
After that is the place of Thailand (in terms of volume).
India was also at the top in the year 2025.
प्रश्नकाल में विकल्प (b) सही उत्तर था।
फरवरी, 2026 में यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 में चावल निर्यात (मात्रा के संदर्भ में) भारत शीर्ष पर अनुमानित है।
उसके बाद थाईलैंड का स्थान (मात्रा के संदर्भ में) है।
वर्ष 2025 में भी भारत शीर्ष पर रहा।
U.P. P.C.S (Mains) 2016
95
The world's largest tea exporting country is-
संसार का सर्वाधिक चाय निर्यातक देश है-
✅ Correct Answer: (C)
According to the question period and updated data, the world's largest tea exporting country is Kenya.
According to the data released by the Tea Board of India, the top four tea exporting countries in the years 2023 and 2024 are- Kenya > China > Sri Lanka > India.
The top four tea-producing countries during the same period are respectively China > India > Kenya > Türkiye.
प्रश्नकाल तथा अद्यतन आंकड़ों के अनुसार भी विश्व का सबसे बड़ा चाय निर्यातक देश केन्या ही है।
टी बोर्ड ऑफ इंडिया द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2023 एवं 2024 में चाय निर्यातक शीर्ष चार देश निम्न हैं- केन्या > चीन > श्रीलंका > भारत।
इसी अवधि के दौरान चाय उत्पादक शीर्ष चार देश निम्न हैं क्रमशः चीन > भारत > केन्या > तुर्किए।
U.P.P.C.S. (Pre) 1998*
96
Consider the following statements-
Statement-I: Switzerland is one of the leading exporters of gold in terms of value.
Statement-II: Switzerland has the second largest gold reserve in the world.
Which one of the following is correct in respect of the above statements?
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
कथन-I : स्विट्जरलैंड, मूल्य के आधार पर, स्वर्ण के अग्रणी निर्यातकों में से एक है।
कथन-II : स्विट्जरलैंड के पास विश्व का दूसरा विशालतम स्वर्ण निचय (रिजर्व) है।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
✅ Correct Answer: (C)
Statement-I is correct, but Statement-II is wrong.
In the year 2021, Switzerland exported a total of 86.7 billion US dollars of gold, making it the largest exporter of gold in the world.
Hence statement I is true.
According to updated data, Switzerland is the top gold-exporting country even in the year 2024.
According to the Indian Minerals Yearbook, 2024, the top 5 gold-producing countries in the year 2023 are- China > Russia > Australia > Canada > USA.
According to the Indian Minerals Yearbook 2024, the top 5 countries in terms of gold reserves are- Australia, Russia, South Africa, USA, and China respectively.
Hence statement II is false.
कथन-I सही, किंतु कथन-II गलत है।
वर्ष 2021 में स्विट्जरलैंड द्वारा कुल 86.7 बिलियन यू.एस. डॉलर का स्वर्ण निर्यात किया गया, जिससे यह दुनिया में स्वर्ण का सबसे बड़ा निर्यातक देश हो गया।
अतः कथन I सत्य है।
अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 में भी स्विट्जरलैंड शीर्ष स्वर्ण निर्यातक देश है।
इंडियन मिनरल्स ईयरबुक, 2024 के अनुसार, वर्ष 2023 में सर्वाधिक स्वर्ण उत्पादक शीर्ष 5 देश निम्न हैं- चीन > रूस > ऑस्ट्रेलिया > कनाडा > यूएसए।
इंडियन मिनरल्स ईयरबुक 2024 के अनुसार, स्वर्ण रिजर्व के संदर्भ में शीर्ष 5 देश निम्न हैं- क्रमशः आस्ट्रेलिया, रूस, दक्षिण अफ्रीका, यू.एस.ए. तथा चीन।
अतः कथन II असत्य है।
I.A.S. (Pre) 2023
97
The production of cultured pearls is an important cottage industry of which country?
कल्चर मोती का उत्पादन किस देश का महत्वपूर्ण कुटीर उद्योग है?
✅ Correct Answer: (D)
Mikimoto Kokichi of Japan invented the technique of producing cultured pearls from pearls.
After this invention, the cultured pearl production industry developed rapidly in Japan.
जापान के मिकीमोतो कोकिची ने मोती से कल्चर मोती उत्पादन की तकनीक का आविष्कार किया था।
इस आविष्कार के बाद ही जापान में कल्चर मोती उत्पादन का उद्योग तेजी से विकसित हुआ।
I.A.S. (Pre) 1993
98
The largest producer and exporter of long-staple cotton in the world is-
विश्व में लंबे रेशे के कपास का सबसे बड़ा उत्पादक एवं निर्यातक देश है-
✅ Correct Answer: (A)
For the question period, option (c) was the correct answer.
According to data released by the International Cotton Advisory Committee in July 2024, the largest producer of long-staple cotton in 2023-24 (Est.) and 2022-23 is Egypt.
It is followed by India and the USA.
In the context of the same period, the largest exporter country is Egypt, followed by the USA.
प्रश्नकाल हेतु विकल्प (c) सही उत्तर था।
जुलाई, 2024 में International Cotton Advisory Committee द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2023-24 (अनु.) एवं 2022-23 में लंबे रेशे के कपास का सबसे बड़ा उत्पादक देश मिस्र है।
उसके बाद भारत तथा यू.एस.ए. का स्थान है।
इसी अवधि के संदर्भ में सबसे बड़ा निर्यातक देश मिस्र है, उसके बाद यू.एस.ए का स्थान है।
U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 2002*
99
In the years 2007-08 and 2008-09, which of the following services was the largest foreign exchange earner for India?
वर्षों 2007-08 तथा 2008-09 में निम्नलिखित में से कौन-सी सेवा भारत के लिए सबसे बड़ी विदेशी मुद्रा अर्जक रही?
✅ Correct Answer: (B)
According to the question period and updated data as well, option (b) is the correct answer.
According to the Economic Survey, 2025-26, in global trends, the export of services has become a major pillar of India's external sector and a key driver of growth.
Its share in Gross Domestic Product (GDP) averaged 9.7 percent during financial year 2023 to financial year 2025, which was 7.4 percent in the pre-pandemic period.
This role has strengthened further in the first half of financial year 2026, with the share of services exports in GDP increasing from 9.7 percent in the first half of the financial year to 10.0 percent.
The growing role of India's services exports is evident from the acceleration in its growth in recent years.
The average growth in services exports has more than doubled from 7.6 percent in the pre-pandemic period (financial year 2016 to financial year 2020) to 14.0 percent during financial year 2023 to financial year 2025, reflecting robust and broad-based global demand for Indian services.
Amid rising competition and growing policy uncertainty in the global services market, the growth of services exports moderated to 8.7 percent during financial year 2026 (April-November).
Despite this decline, growth remains above pre-pandemic levels, suggesting that momentum in services exports remains.
Software services, which account for more than 40 percent of total services exports, remain the main driver of growth, growing at an average rate of 13.5 percent during financial year 2023 to financial year 2025, compared to 4.7 percent in financial year 2016 to financial year 2020, supported by robust global demand for digital services.
Professional and management consulting services have emerged as the second largest contributor, with growth rate more than doubling to 25.9 percent, resulting in their share increasing from 10.2 percent in financial year 2016 to financial year 2020 to 18.3 percent in financial year 2023 to financial year 2025.
Overall, the share of these sectors in services exports is more than 65 percent, reflecting India's growing expertise in cross-border knowledge-based activities.
प्रश्नकाल तथा अद्यतन आंकड़ों के अनुसार भी विकल्प (b) सही उत्तर है।
आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के अनुसार, वैश्विक रुझानों में सेवाओं का निर्यात भारत के बाह्य क्षेत्र का एक प्रमुख स्तंभ और वृद्धि का एक अहम उत्प्रेरक बन गया है।
वित्तीय वर्ष 2023 से वित्तीय वर्ष 2025 के दौरान सकल घरेलू उत्पाद (GDP), में इसका हिस्सा औसतन 9.7 प्रतिशत रहा, जो महामारी से पहले की अवधि में 7.4 प्रतिशत था।
वित्तीय वर्ष 2026 की पहली छमाही में यह भूमिका और मजबूत हुई है, जिसमें सकल घरेलू उत्पाद में सेवाओं के निर्यात का हिस्सा वित्तीय वर्ष की पहली छमाही के 9.7 प्रतिशत से बढ़कर 10.0 प्रतिशत हो गया है।
भारत के सेवाओं के निर्यात की बढ़ती भूमिका हाल के वर्षों में इसके विकास में आई तेजी से पता चलती है।
सेवाओं के निर्यात में औसत वृद्धि महामारी से पहले की अवधि (वित्तीय वर्ष 2016 से वित्तीय वर्ष 2020) के 7.6 प्रतिशत से वित्तीय वर्ष 2023 से वित्तीय वर्ष 2025 के दौरान दोगुने से भी अधिक बढ़ कर 14.0 प्रतिशत हो गई है, जो भारतीय सेवाओं के लिए मजबूत और बड़े पैमाने पर वैश्विक मांग को दिखाता है।
वैश्विक सेवा बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और बढ़ती नीतिगत अनिश्चितता के बीच, वित्तीय वर्ष 2026 (अप्रैल-नवंबर) के दौरान सेवाओं के निर्यात की वृद्धि कम होकर 8.7 प्रतिशत हो गई।
इस गिरावट के बावजूद, वृद्धि महामारी से पहले के स्तर से ऊपर बनी हुई है, जो बताता है कि सेवाओं के निर्यात में तेजी बनी हुई है।
सॉफ्टवेयर सेवाएं, जो कुल सेवाओं के निर्यात का 40 प्रतिशत से ज्यादा हैं, वृद्धि का मुख्य जरिया बनी हुई हैं, जो वित्तीय वर्ष 2023 से वित्तीय वर्ष 2025 के दौरान 13.5 प्रतिशत की औसत दर से बढ़ रही हैं, जबकि वित्तीय वर्ष 2016 से वित्तीय वर्ष 2020 में यह 4.7 प्रतिशत थी, जिसे डिजिटल सेवाओं की मजबूत वैश्विक मांग से सहयोग मिला है।
पेशेवर और प्रबंधन परामर्श सेवाएं दूसरे सबसे बड़े योगदानकर्ता के रूप में उभरी हैं, जिनकी वृद्धि दर दोगुनी से ज्यादा बढ़ कर 25.9 प्रतिशत हो गई है, जिसके परिणामस्वरूप वित्तीय वर्ष 2016 से वित्तीय वर्ष 2020 में उनका हिस्सा 10.2 प्रतिशत से बढ़कर वित्तीय वर्ष 2023 से वित्तीय वर्ष 2025 में 18.3 प्रतिशत हो गया है।
कुल मिलाकर, सेवाओं के निर्यात में इन क्षेत्रों की हिस्सेदारी 65 प्रतिशत से ज्यादा है जो सीमा पार जानकारी-आधारित क्रियाकलापों में भारत की बढ़ती विशेषज्ञता को दर्शाता है।
U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2008
100
Assertion (A): From 1995-96, India's software exports grew at an average growth rate of 50%.
Reason (R): Indian software companies were cost effective and they maintained international quality.
Code:
कथन (A): 1995-96 से भारत का सॉफ्टवेयर निर्यात 50% की औसत वृद्धि दर से बढ़ा।
कारण (R) : भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनियां लागत प्रभावी थीं तथा उन्होंने अंतरराष्ट्रीय गुणता (Quality) बनाए रखी।
कूट :
✅ Correct Answer: (A)
An average growth of 50 percent was recorded in India's software exports in the five years prior to the year 2000.
Due to the incentive assistance (through policies) given by the Government of India to this sector, this sector proved to be cost-effective.
Along with being cost-effective, Indian software companies also maintained international quality.
Therefore, both assertion and reason are true and reason correctly explains the assertion.
वर्ष 2000 से पूर्व के पांच वर्षों में भारत के सॉफ्टवेयर निर्यात में औसतन 50 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी।
भारत सरकार द्वारा इस क्षेत्र को दी गई प्रोत्साहन-परक सहायता (नीतियों के माध्यम से) के कारण यह क्षेत्र लागत-प्रभावी सिद्ध हुआ।
भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनियों ने लागत प्रभावी होने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता को भी बनाए रखा।
अतः कथन और कारण दोनों सत्य हैं तथा कारण, कथन की यथोचित व्याख्या भी करता है।
I.A.S. (Pre) 2001
101
Consider the following statements- 1. The compound annual growth rate of India's software exports in the last five years has been approximately 60%. 2. In the year 2001-02, the total rupee equivalent growth in the software and services industry in India was about 28%. Which of these statements is/are correct?
निम्न कथनों पर विचार कीजिए- 1. पिछले पांच वर्षों में भारत के सॉफ्टवेयर निर्यात में चक्रवृद्धि वार्षिक विकास दर लगभग 60% रही है। 2. वर्ष 2001-02 में भारत में सॉफ्टवेयर तथा सेवा उद्योग में कुल रुपया तुल्यांक विकास लगभग 28% रहा। इन कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
✅ Correct Answer: (C)
According to the Reserve Bank of India Survey on Export of Computer Software and IT Enabled Services, 2024-25, the export of software services by Indian companies (excluding their sales through foreign commercial presence) is estimated to grow by 7.3 percent to 204.7 billion US dollars during the year 2024-25.
The share of computer services in India's total software service exports accounted for more than two-thirds during the year; BPO services remained a major component of ITES (ITES) exports.
While private limited companies registered a growth of 11.6 percent in the total export of software services during the year, exports by public limited companies grew marginally by 1.3 percent.
Software exports to the United States of America (USA) grew at a slower pace of 4.9 percent compared to 14.3 percent growth in Europe.
Consequently, the US share in total software exports declined from 54.1 percent in 2023-24 to 52.9 percent during the year 2024-25.
In contrast, Europe's share increased from 30.8 percent to 32.8 percent.
The US dollar was the major currency of invoicing, accounting for 72.0 percent of India's software exports, followed by the Euro (9.6 percent), the Indian Rupee (7.1 percent), and the Pound Sterling (6.0 percent).
The share of off-site mode in total export of software services was 90.7 percent in 2024-25.
Total software export services, including services provided by foreign affiliates of Indian companies, increased by 6.5 percent to 218.6 billion US dollars during the year 2024-25.
The contribution of cross-border supply mode in total software services export increased from 83.5 percent in the year 2023-25 to 84.8 percent during the year 2024-25, although the share of other modes declined.
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा कंप्यूटर सॉफ्टवेयर तथा आईटी समर्थित सेवाओं के निर्यात पर सर्वेक्षण, 2024-25 के अनुसार, वर्ष 2024-25 के दौरान भारतीय कंपनियों द्वारा सॉफ्टवेयर सेवाओं का निर्यात (विदेशी वाणिज्यिक उपस्थिति के माध्यम से उनकी बिक्री को छोड़कर) 7.3 प्रतिशत बढ़कर 204.7 बिलियन यूएस डॉलर होने का अनुमान है।
वर्ष के दौरान भारत के कुल सॉफ्टवेयर सेवा निर्यात में कंप्यूटर सेवाओं की हिस्सेदारी दो-तिहाई से अधिक रही; बीपीओ सेवाएं आईटीईएस (ITES) निर्यात का प्रमुख घटक बनी रहीं।
जबकि वर्ष के दौरान निजी लिमिटेड कंपनियों ने सॉफ्टवेयर सेवाओं के कुल निर्यात में 11.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, वहीं पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा निर्यात में 1.3 प्रतिशत की मामूली वृद्धि हुई।
संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) को सॉफ्टवेयर निर्यात में यूरोप की 14.3 प्रतिशत की वृद्धि दर की तुलना में 4.9 प्रतिशत की धीमी वृद्धि हुई।
परिणामस्वरूप, कुल सॉफ्टवेयर निर्यात में अमेरिका की हिस्सेदारी 2023-24 के 54.1 प्रतिशत से घटकर वर्ष 2024-25 के दौरान 52.9 प्रतिशत हो गई।
इसके विपरीत, यूरोप की हिस्सेदारी 30.8 प्रतिशत से बढ़कर 32.8 प्रतिशत हो गई।
यूएस डॉलर इनवॉइस के लिए प्रमुख मुद्रा थी, जो भारत के सॉफ्टवेयर निर्यात का 72.0 प्रतिशत थी, उसके बाद यूरो (9.6 प्रतिशत), भारतीय रुपया (7.1 प्रतिशत) और पाउंड स्टर्लिंग (6.0 प्रतिशत) का स्थान था।
सॉफ्टवेयर सेवाओं के कुल निर्यात में ऑफ-साइट माध्यम की हिस्सेदारी 2024-25 में 90.7 प्रतिशत थी।
भारतीय कंपनियों के विदेशी सहयोगियों द्वारा प्रदान की गई सेवाओं सहित कुल सॉफ्टवेयर निर्यात सेवाएं वर्ष 2024-25 के दौरान 6.5 प्रतिशत बढ़कर 218.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गई।
सॉफ्टवेयर सेवाओं के कुल निर्यात में सीमा-पारीय आपूर्ति माध्यम का योगदान वर्ष 2023-25 में 83.5 प्रतिशत से बढ़कर वर्ष 2024-25 के दौरान 84.8 प्रतिशत हो गया, हालांकि अन्य माध्यम की हिस्सेदारी में गिरावट आई है।
I.A.S. (Pre) 2003
102
In the context of economic activities, the arrival of foreign nationals in India to watch the XIX Commonwealth Games was-
आर्थिक क्रिया-कलापों के संदर्भ में XIX राष्ट्रमंडल खेलों को देखने के लिए विदेशी नागरिकों का भारत में आगमन-
✅ Correct Answer: (A)
In the context of economic activities, the arrival of foreign nationals in India to watch the XIX Commonwealth Games will be considered under the category of export.
The income received by the country from this arrival will come under 'tourism', which is an invisible item under the export account.
आर्थिक क्रिया-कलापों के संदर्भ में XIX राष्ट्रमंडल खेलों को देखने के लिए विदेशी नागरिकों का भारत में आगमन निर्यात की श्रेणी में माना जाएगा।
इस आगमन से देश को प्राप्त आय 'पर्यटन' के अंतर्गत आएगी, जो कि निर्यात लेखे के तहत अदृश्य मद है।
I.A.S (Pre) 2011
103
Invisible export means-
अदृश्य निर्यात का अर्थ होता है-
✅ Correct Answer: (A)
The export of services in the economy is called invisible export.
Tourism, insurance, trade, etc. are included in the trade of services.
अर्थव्यवस्था में सेवाओं के निर्यात को अदृश्य निर्यात कहते हैं।
पर्यटन, बीमा, व्यापार आदि सेवाओं के व्यापार में ही शामिल हैं।
I.A.S. (Pre) 2003
104
Entrepot trade refers to-
एंट्रीपोर्ट व्यापार से तात्पर्य है-
✅ Correct Answer: (D)
Entrepot trade is in the context of goods imported for re-export.
Hence option (d) is the correct answer.
एंट्रीपॉट व्यापार (Entrepot Trade) पुनः निर्यात के लिए मंगाई गई वस्तुओं के संदर्भ में होता है।
अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।
U.P.P.C.S. (Mains) 2002
105
Import tax-
आयात कर-
✅ Correct Answer: (B)
Tariff is a tax or duty levied on goods when they enter the national border or go out of the border.
In this sense, tariff means import duty and export duty, but in practice, tariff is synonymous with import duty or customs duty.
Tariffs provide protection to domestic industries.
Imposing tariffs makes imports expensive, which leads to a decrease in the volume of trade.
प्रशुल्क (Tariff) वस्तुओं पर लगाया गया कर या शुल्क है, जब वे राष्ट्रीय सीमा में प्रवेश करती हैं अथवा सीमा से बाहर जाती हैं।
इस अर्थ में प्रशुल्क से अभिप्राय आयात शुल्क तथा निर्यात शुल्क से है, परंतु व्यवहार में प्रशुल्क आयात शुल्क या सीमा शुल्क का पर्याय है।
प्रशुल्क घरेलू उद्योगों को संरक्षण प्रदान करता है।
प्रशुल्क लगाने से आयात महंगा हो जाता है, जिससे व्यापार की मात्रा में कमी होती है।
U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2017
106
Duty Drawback means-
ड्यूटी ड्रॉबैक का आशय है-
✅ Correct Answer: (B)
Duty-Draw-Back is the full or partial refund of the duty paid by exporters to the government as customs or excise duty on imported goods for the purpose of export.
ड्यूटी-ड्रॉ-बैक उस शुल्क की पूर्ण या आंशिक वापसी है, जिसे निर्यातकों ने निर्यात के उद्देश्य से आयातित वस्तुओं पर सीमा या उत्पाद शुल्क के रूप में सरकार को भुगतान किया था।
U.P.P.C.S. (Mains) 2011
107
What is/are the reason(s) for the slow progress of Indian exports?
भारतीय निर्यात की मंद प्रगति का/के क्या कारण है/हैं?
✅ Correct Answer: (D)
The export of any country depends on the specific qualities of the goods produced in that country.
Just as the quality and price of a commodity affect export.
Similarly foreign competition also has an impact on export.
किसी भी देश का निर्यात उस देश में उत्पादित वस्तुओं के विशिष्ट गुणों पर निर्भर करता है।
जैसे वस्तु की गुणवत्ता एवं मूल्य निर्यात को प्रभावित करते हैं।
उसी प्रकार निर्यात में विदेशी प्रतियोगिता का भी प्रभाव पड़ता है।
U.P.P.C.S. (Mains) 2017
108
The new Export-Import policy announced in 1992 was for what period?
1992 में घोषित नई निर्यात-आयात नीति कितनी अवधि के लिए है?
✅ Correct Answer: (D)
The new import-export policy announced by the Central Government in the year 1992 was for a period of 5 years.
'Foreign Trade Policy 2015-20' started from April 2015, which was to end on March 31, 2020.
But extending its period gradually, it was made the end of March 2023.
On March 31, 2023, the Foreign Trade Policy, 2023 was announced.
This new policy is a dynamic policy and has been kept fully open-ended to accommodate emerging requirements.
केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 1992 में घोषित नई आयात-निर्यात नीति 5 वर्ष की अवधि के लिए थी।
अप्रैल, 2015 से 'विदेश व्यापार नीति 2015-20' की शुरुआत हुई थी, जो 31 मार्च, 2020 को समाप्त होनी थी।
लेकिन इसकी अवधि को क्रमशः विस्तारित करते हुए मार्चांत, 2023 कर दिया गया।
31 मार्च, 2023 को विदेश व्यापार नीति, 2023 घोषित की गई।
यह नई नीति एक गतिशील नीति है और उभरती आवश्यकताओं को समायोजित करने हेतु पूरी तरह से खुली (Open Ended) बनाई गई है।
I.A.S. (Pre) 1995*
109
Which of the following is not a part of the Export-Import policy of 2002-2007? 1. Its objective is to capture a 10% share of world exports by the year 2007. 2. All those items in which India is self-reliant are not allowed to be imported. 3. Electronic Hardware Technology Park related goods are allowed to be sold freely in the domestic market.
निम्नांकित में से कौन-सा 2002-2007 की निर्यात-आयात नीति का एक अंश नहीं है? 1. वर्ष 2007 तक विश्व निर्यात का 10% हिस्सा प्राप्त करना इसका उद्देश्य है। 2. वे सभी मद, जिनमें भारत आत्मनिर्भर है, आयात करने की अनुमति नहीं है। 3. इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर प्रौद्योगिकी पार्क संबंधित माल स्वतंत्र रूप से घरेलू बाजार में बेचने की अनुमति है।
✅ Correct Answer: (D)
Under India's Export-Import Policy 2002-07, the target was set to double India's exports and increase its share in global merchandise trade to 1 percent.
Thus statement 1 is not correct.
There was an exemption to export goods produced from the Electronic Hardware Industrial Park.
Only those goods could not be exported which were restricted.
Thus statement (3) is also not correct.
While statement 2 is correct.
The main objective of the Foreign Trade Policy 2015-20 was to increase India's export in world exports from 2 percent to 3.5 percent.
The duration of the Foreign Trade Policy, 2015-20 which was to end in the end of March 2020, was gradually extended to the end of March 2023.
On March 31, 2023, the new Foreign Trade Policy, 2023 was announced.
Under the new Foreign Trade Policy, 2023, the target is to take India's exports to 2 trillion dollars by the year 2030.
भारत की निर्यात-आयात नीति 2002-07 के अंतर्गत भारत के निर्यात को दोगुना करने तथा वैश्विक वस्तुगत निर्यात (Global Merchandise Trade) में भागीदारी को बढ़ाकर 1 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया था।
इस प्रकार कथन 1 सही नहीं है।
इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर औद्योगिक पार्क से उत्पादित वस्तुओं को निर्यात करने की छूट थी।
सिर्फ उन्हीं वस्तुओं का निर्यात नहीं किया जा सकता जो प्रतिबंधित थीं।
इस प्रकार कथन (3) भी सही नहीं है।
जबकि कथन 2 सही है।
विदेश व्यापार नीति 2015-20 का प्रमुख उद्देश्य था- विश्व निर्यात में भारत के निर्यात को 2 प्रतिशत से बढ़ाकर 3.5 प्रतिशत करना।
विदेश व्यापार नीति, 2015-20 जो मार्चांत, 2020 में समाप्त होनी थी, की अवधि का क्रमशः विस्तार करते हुए मार्चांत, 2023 कर दिया गया था।
31 मार्च, 2023 को नई विदेशी व्यापार नीति, 2023 घोषित की गई।
नई विदेश व्यापार नीति, 2023 में भारत के निर्यात को वर्ष 2030 तक 2 ट्रिलियन डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य है।
U.P.P.C.S. (Mains) 2002
110
The time period of the new Foreign Trade Policy of the Government of India is-
भारत सरकार की नई विदेशी व्यापार नीति की समयावधि है-
✅ Correct Answer: (No correct option / Disputed)
For the question period, option (c) was the correct answer, because at that time the Foreign Trade Policy 2004-2009 was in effect, which had 2 main objectives-
1. To double India's percentage share in world trade.
2. To promote economic development by generating employment opportunities.
On March 31, 2023, the new Foreign Trade Policy, 2023 has been announced.
प्रश्नकाल हेतु विकल्प (c) सही उत्तर था, क्योंकि उस समय विदेशी व्यापार नीति (Foreign Trade Policy) 2004-2009 प्रभावी थी, जिसके 2 मुख्य उद्देश्य थे-
1. विश्व व्यापार में भारतीय व्यापार की प्रतिशत हिस्सेदारी को दोगुना करना।
2. रोजगार अवसरों का सृजन करके आर्थिक विकास को बढ़ावा देना।
31 मार्च, 2023 को नई विदेश व्यापार नीति, 2023 घोषित की गई है।
U.P.P.C.S. (Mains) 2006*
111
Consider the following statements regarding the recently Foreign Trade Policy - 1. This policy is for the time period 2005-10. 2. Its main objective is to double India's share in global merchandise trade by the end year of the policy. 3. This policy emphasizes economic development and not employment generation. Which of the above statement(s) is/are correct?
अभी हाल ही में विदेशी व्यापार नीति के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए - 1. यह नीति समयावधि 2005-10 के लिए है। 2. इसका प्रमुख उद्देश्य नीति के अंतिम वर्ष तक वैश्विक वस्तु व्यापार में भारत के अंश को दोगुना कर देना है। 3. यह नीति आर्थिक, विकास पर जोर देती है न कि रोजगार सृजन पर। उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
✅ Correct Answer: (B)
In the referred period of the question, the Central Government announced the new Foreign Trade Policy 2004-09 in August 2004.
Under this, by growing exports at an average of 20 percent in the next five years, the target was set to double India's share in world trade by the year 2009.
Emphasis was laid on employment generation along with economic development in this policy.
Thus among the statements in question, only statement 2 is correct.
Presently, the new Foreign Trade Policy, 2023 has been announced on March 31, 2023, whereas prior to this the Foreign Trade Policy 2015-20 was implemented, the duration of which was gradually extended till March 2023.
प्रश्नकाल की संदर्भित अवधि में केंद्र सरकार ने नई विदेश व्यापार नीति 2004-09 की घोषणा अगस्त, 2004 में की।
इसके तहत अगले पांच वर्षों में निर्यातों में औसतन 20 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए वर्ष 2009 तक विश्व व्यापार में भारत की हिस्सेदारी दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया था।
इस नीति में आर्थिक विकास के साथ-साथ रोजगार सृजन पर भी बल दिया गया था।
इस प्रकार प्रश्नगत कथनों में केवल कथन 2 सही हैं।
वर्तमान में 31 मार्च, 2023 को नई विदेश व्यापार नीति, 2023 की घोषणा की गई है, जबकि इसके पूर्व विदेश व्यापार नीति 2015-20 क्रियान्वित थी, जिसकी अवधि का क्रमशः विस्तार करते हुए मार्च, 2023 तक किया गया था।
U.P.P.C.S. (Mains) 2005
112
The new foreign trade policy aims to increase India's share in world trade by the year 2009 to what extent?
नई विदेशी व्यापार नीति का उद्देश्य विश्व व्यापार में भारत की भागीदारी को वर्ष 2009 तक बढ़ाकर कितना करने का है?
✅ Correct Answer: (C)
Option (c) is the correct answer in the context of the question period.
The new foreign trade policy aimed to achieve a 1.5 percent share in world trade by the year 2009, whereas under the Foreign Trade Policy 2015-2020, the target was to increase India's share in world exports from 2 percent to 3.5 percent by the year 2019-20.
The duration of the Foreign Trade Policy, 2015-20, which was to end in the year 2020, was extended to March 2023.
On March 31, 2023, the new Foreign Trade Policy, 2023 was announced.
Under the new Foreign Trade Policy 2023, the target is to take Indian exports to 2 trillion dollars by the year 2030.
प्रश्नकाल के संदर्भ में विकल्प (c) सही उत्तर है।
नई विदेशी व्यापार नीति का उद्देश्य वर्ष 2009 तक विश्व व्यापार में 1.5 प्रतिशत भागीदारी प्राप्त करने का लक्ष्य था, जबकि विदेशी व्यापार नीति 2015-2020 के तहत वर्ष 2019-20 तक विश्व निर्यात में भारत की हिस्सेदारी को 2 प्रतिशत से बढ़ाकर 3.5 प्रतिशत करने का लक्ष्य था।
विदेश व्यापार नीति, 2015-20 जो वर्ष 2020 में समाप्त होनी थी, की अवधि का विस्तार करते हुए मार्च, 2023 कर दिया गया था।
31 मार्च, 2023 को नई विदेशी व्यापार नीति, 2023 घोषित की गई।
नई विदेशी व्यापार नीति 2023 के तहत भारतीय निर्यात को वर्ष 2030 तक 2 ट्रिलियन डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य है।
U.P.P.C.S. (Mains) 2007
113
The goal of Indian trade policy (2009-14) is-
(1) To double India's share in global trade by 2020.
(2) To achieve a 25 percent growth in exports every year.
(3) To double India's export of goods and services by 2014.
Which of these statements is correct?
भारतीय व्यापार नीति (2009-14) का लक्ष्य है-
(1) वैश्विक व्यापार में भारत का अंश 2020 तक दोगुना करना।
(2) प्रति वर्ष निर्यातों में 25 प्रतिशत वृद्धि प्राप्त करना।
(3) 2014 तक भारत के वस्तुओं व सेवाओं के निर्यात को दोगुना करना।
इनमें से कौन-सा कथन सही है?
✅ Correct Answer: (C)
India's Foreign Trade Policy (2009-2014) was announced by the then Commerce Minister Anand Sharma in August 2009.
Its main objectives are as follows - the long-term objective of the trade policy is to double India's share in global trade by the year 2020, to double the export of Indian goods and services by the year 2014, an export target of 200 billion US dollars annually by the year 2011 with an annual growth of 15 percent in exports, and a target of about 25 percent annual growth in the remaining three years (by the year 2014).
Hence statement (2) is false.
भारत की विदेश व्यापार नीति (2009-2014) की घोषणा अगस्त, 2009 में तत्कालीन वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा ने की थी।
इसके प्रमुख उद्देश्य निम्नांकित हैं- व्यापारिक नीति का दीर्घकालीन उद्देश्य ग्लोबल व्यापार में भारत के हिस्से को वर्ष 2020 तक दोगुना करना, वर्ष 2014 तक भारतीय वस्तुओं तथा सेवाओं के निर्यात को दोगुना करना, निर्यात में 15 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि के साथ वर्ष 2011 तक 200 बिलियन यू.एस. डॉलर वार्षिक का निर्यात लक्ष्य तथा शेष तीन वर्षों में (वर्ष 2014 तक) लगभग 25 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि का लक्ष्य।
अतः कथन (2) असत्य है।
R.A.S./R.T.S. (Pre) 2013
114
Those registered exporters whose export performance has been of high level over many years are known as-
वे पंजीकृत निर्यातक, जिनका अनेक वर्षों तक निर्यात निष्पादन उच्चस्तरीय रहा है, जाने जाते हैं-
✅ Correct Answer: (C)
Registered exporters are classified on the basis of export performance of previous years in ascending order as Export House, Trading House, Star Trading House, and Super Star Trading House.
So it is clear that high-level export performance over many years will belong to the star trading house among the given options.
Under the New Foreign Trade Policy, 2023, the export performance limits have been rationalized for identifying exporters as Status Holders, which are as follows-
Status House Category Existing Export Performance Limit (in Million US Dollar) Revised Export Performance Limit (in Million US Dollar)
One Star 3 3
Two Star 25 15
Three Star 100 50
Four Star 500 200
Five Star 2000 800
पंजीकृत निर्यातकों को विगत वर्षों के निर्यात निष्पादन के आधार पर आरोही क्रम में निर्यात गृह (Export House), व्यापार गृह (Trading House), स्टार व्यापार गृह (Star Trading House) एवं सुपर स्टार व्यापार गृह (Super Star Trading House) के रूप में वर्गीकृत किया जाता है।
अतः स्पष्ट है कि अनेक वर्षों तक उच्चस्तरीय निर्यात निष्पादन दिए गए विकल्पों में स्टार व्यापार गृह का होगा।
नई विदेश व्यापार नीति, 2023 के तहत स्थिति धारकों (Status Holders) के रूप में निर्यातकों की पहचान हेतु निर्यात प्रदर्शन की सीमा को युक्ति संगत बनाया गया है, जो निम्न हैं-
स्थिति गृह श्रेणी मौजूदा निर्यात प्रदर्शन सीमा (मिलियन यू.एस. डॉलर में) संशोधित निर्यात प्रदर्शन सीमा (मिलियन यू.एस. डॉलर में)
वन स्टार (One Star) 3 3
टू स्टार (Two Star) 25 15
थ्री स्टार (Three Star) 100 50
फोर स्टार (Four Star) 500 200
फाइव स्टार (Five Star) 2000 800
U.P.P.C.S. (Mains) 2011
115
Assertion (A): The new EXIM policy is liberal and market oriented and is favorable to global trade.
Reason (R): GATT has played an important role in the liberalization of the economy.
Code:
कथन (A): नई EXIM नीति उदारवादी व बाजार परक है तथा भूमंडलीय व्यापार के अनुकूल है।
कारण (R): GATT ने अर्थव्यवस्था के उदारीकरण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
कूट :
✅ Correct Answer: (B)
In the new Export-Import policy (EXIM Policy), foreign trade was made more liberal than before.
The GATT (General Agreement on Trade and Tariff) agreement and subsequently formed WTO (World Trade Organization) have played an important role in the liberalization of the economy.
Therefore, both the assertion and reason are correct, but the reason is not the correct explanation of the assertion.
नई निर्यात-आयात नीति (EXIM Policy) में विदेशी व्यापार को पूर्व की अपेक्षा और उदार बनाया गया है।
GATT (General Agreement on Trade and Tariff) समझौते तथा तत्पश्चात अस्तित्व में आए WTO (World Trade Organization) ने अर्थव्यवस्था के उदारीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
अतः कथन और कारण दोनों सही हैं, परंतु कारण, कथन का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
I.A.S. (Pre) 2003
116
Which of the following has not been named among the 'Towns of Excellence' for export till March 2014?
निम्न में से किसका नाम मार्च, 2014 तक के लिए निर्यात हेतु 'उत्कृष्ट नगरों' में नहीं रखा गया है?
✅ Correct Answer: (No correct option / Disputed)
All the cities given in the options were included in the list of 21 cities that were included in the list of Towns of Excellence for export in the Foreign Trade Policy 2009-14.
Thus, no option can be selected to answer this question.
In the previous Foreign Trade Policy, 2015-2020, the list of excellent cities was increased to include a total of 39 cities.
The 39th 'Town of Excellence' is Noida in Uttar Pradesh, which was notified in February 2021.
In the new Foreign Trade Policy, 2023, four new towns including Faridabad (Apparel), Moradabad (Handicrafts), Mirzapur (Handmade Carpets and Dari) and Varanasi (Handloom and Handicrafts), have been designated as Towns of Export Excellence (TEE) in addition to the existing 39 cities.
विदेश व्यापार नीति 2009-14 में निर्यात हेतु उत्कृष्ट नगरों की सूची में जिन 21 नगरों को शामिल किया गया था, उसमें विकल्प में दिए गए सभी नगर सम्मिलित हैं।
इस प्रकार इस प्रश्न के उत्तर हेतु किसी भी विकल्प का चयन नहीं किया जा सकता है।
विगत विदेश व्यापार नीति, 2015-2020 में उत्कृष्ट नगरों की सूची वर्धित करके कुल 39 नगरों को शामिल कर दिया गया था।
39वां 'उत्कृष्ट नगर' उत्तर प्रदेश का नोएडा है जिसे फरवरी, 2021 में अधिसूचित किया गया।
नई विदेश व्यापार नीति, 2023 में चार नए शहरों जिनमें फरीदाबाद (परिधान), मुरादाबाद (हस्तशिल्प), मीरजापुर (हाथ से निर्मित कॉर्पेट एवं दरी) तथा वाराणसी (हथकरघा तथा हस्तशिल्प), को विद्यमान 39 शहरों के अतिरिक्त निर्यात उत्कृष्टता शहर (TEE) के रूप में निर्दिष्ट किया गया है।
U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2013
117
A 'closed economy' is an economy in which-
एक 'बंद अर्थव्यवस्था' वह अर्थव्यवस्था है, जिसमें-
✅ Correct Answer: (D)
A closed economy refers to such an economy, which is isolated from foreign trade.
In such an economy, there is neither export nor import with other economies.
In other words, a country with a closed economy has no exchange of goods, services, capital, etc. with other countries.
बंद अर्थव्यवस्था (Closed Economy) से तात्पर्य ऐसी अर्थव्यवस्था से है, जो विदेशी व्यापार से अलग होती है।
ऐसी अर्थव्यवस्था में अन्य अर्थव्यवस्थाओं के साथ न तो निर्यात होता है और न ही आयात।
दूसरे शब्दों में, बंद अर्थव्यवस्था वाले देश का अन्य देशों के साथ वस्तुओं, सेवाओं, पूंजी आदि का आदान-प्रदान नहीं होता है।
M.P.P.C.S. (Pre) 2017
118
The process of globalization implies-
वैश्वीकरण की प्रक्रिया से अभिप्राय है-
✅ Correct Answer: (B)
Globalization means the unrestricted exchange of goods, services, capital, and intellectual property of each country with other countries.
Globalization is possible only when no hindrance is created by any country in the path of such exchange and it is conducted by an international institution in which all countries have confidence and it formulates policy-making principles unanimously.
In short, it can be said that globalization is a comprehensive process of developing social, economic, industrial, and commercial relations between people living in all parts of the world.
वैश्वीकरण का अभिप्राय प्रत्येक देश का अन्य देशों के साथ वस्तु, सेवा, पूंजी एवं बौद्धिक संपदा का अप्रतिबंधित आदान-प्रदान करना है।
वैश्वीकरण तभी संभव है जब ऐसे आदान-प्रदान के मार्ग में किसी देश द्वारा अवरोध उत्पन्न न किया जाए और इन्हें कोई ऐसी अंतरराष्ट्रीय संस्था संचालित करे, जिसमें सभी देशों का विश्वास हो और वह सर्वानुमति से नीति-निर्धारक सिद्धांतों का निरूपण करे।
संक्षेप में कहा जा सकता है कि वैश्वीकरण विश्व के सभी भागों में रहने वाले लोगों के मध्य सामाजिक, आर्थिक, औद्योगिक व व्यापारिक संबंधों को विकसित करने की व्यापक प्रक्रिया है।
U.P. P.C.S. (mains) 2017
119
Globalization of the Indian economy means-
भारतीय अर्थव्यवस्था के वैश्वीकरण का अर्थ है-
✅ Correct Answer: (C)
The process of mutual relationship and rapid integration among different countries is called globalization.
This includes free trade, free migration of capital, and mobility of labor (or free movement) etc.
Some far-reaching changes in policies were made in India from the beginning of the year 1991.
The government decided that the time has come for Indian producers to compete with world producers.
It was felt that competition would improve the performance of producers in the country, as they would have to improve their quality.
This decision was supported by international organizations.
Hence the barriers on foreign trade and foreign investment were removed to a large extent.
विभिन्न देशों के बीच परस्पर संबंध और तीव्र एकीकरण की प्रक्रिया वैश्वीकरण कहलाती है।
इसके अंतर्गत मुक्त व्यापार पूंजी का मुक्त रूप से प्रवासन एवं श्रम की गतिशीलता (या मुक्त रूप से आवागमन) आदि शामिल होते हैं।
भारत में वर्ष 1991 के प्रारंभ से नीतियों में कुछ दूरगामी परिवर्तन किए गए।
सरकार ने यह निश्चय किया कि भारतीय उत्पादकों के लिए विश्व के उत्पादकों से प्रतिस्पर्धा करने का समय आ गया है।
यह महसूस किया गया कि प्रतिस्पर्धा से देश में उत्पादकों के प्रदर्शन में सुधार होगा, क्योंकि उन्हें अपनी गुणवत्ता में सुधार करना होगा।
इस निर्णय का अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने समर्थन किया।
अतः विदेश व्यापार एवं विदेशी निवेश पर से अवरोधों को काफी हद तक हटा दिया गया।
U.P. P.C.S. (mains) 2017
120
Globalization does not include-
वैश्वीकरण में सम्मिलित नहीं है-
✅ Correct Answer: (D)
Globalization is used in political, economic, and cultural contexts.
In the economic context, it supports the free flow of capital, goods, services, and labor.
Thus it includes a reduction in import duty, abolition of import licensing, free flow of foreign direct investment.
Disinvestment of public sector equity is a process of privatization, not globalization.
Hence option (d) is true.
वैश्वीकरण, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संदर्भों में प्रयुक्त होता है।
आर्थिक संदर्भ में यह पूंजी, वस्तु, सेवा और श्रम के मुक्त प्रवाह का समर्थन करता है।
अतः इसमें आयात शुल्क में कमी, आयात लाइसेंसिंग का उन्मूलन, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का मुक्त प्रवाह शामिल है।
सार्वजनिक क्षेत्र की इक्विटी का विनिवेश निजीकरण की प्रक्रिया है, वैश्वीकरण की नहीं।
अतः विकल्प (d) सत्य है।
63rd B.P.S.C. (Pre) 2017
121
Regarding 'Globalization', which one of the following statements is not correct?
'वैश्वीकरण' के संबंध में निम्न कथनों में कौन एक सही नहीं है?
✅ Correct Answer: (D)
Globalization is related to foreign investment and large companies.
Therefore, it is not logical for small entrepreneurs to be optimistic towards it.
वैश्वीकरण का संबंध विदेशी निवेश एवं वृहद कंपनियों से है।
अतः छोटे उद्यमियों का इसके प्रति आशावान होना तर्कसंगत नहीं है।
U.P.U.D.A./L.D.A. (Mains) 2010
122
Assertion (A): An important policy instrument of economic liberalization is the reduction in import duties on capital goods.
Reason (R): The reduction in import duties will help local entrepreneurs to upgrade technology in order to face the world market.
In the context of the above two statements, which of the following is correct?
कथन (A): आर्थिक उदारीकरण की एक महत्वपूर्ण नीति साधन है, पूंजीगत माल पर आयात शुल्क में कमी।
कारण (R) : आयात शुल्क में कमी से स्थानीय उद्यमियों को विश्व बाजार का सामना करने के लिए प्रौद्योगिकी का सुधार करने में सहायता मिलेगी।
ऊपर के दोनों वक्तव्यों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
✅ Correct Answer: (A)
An important component of the new economic policy acquired by India since 1991 is liberalization.
Under this, the regulation of the Indian economy is liberalized, that is, economic activities are given the freedom to be conducted according to the market.
Reduction in import duty is also an important policy tool of this.
Keeping this objective in mind, the central government gradually reduced import duties (also import duties on capital goods) in the 90s and after.
The reduction in import duty on capital goods provided imported capital goods and technology to Indian entrepreneurs at cheaper rates and conveniently than before, which improved their production capacity and increased their competitive capacity at the global level.
Hence both assertion and reason are true and the reason correctly explains the assertion.
भारत द्वारा वर्ष 1991 से अधिग्रहीत नई आर्थिक नीति का एक महत्वपूर्ण घटक-उदारीकरण है।
इसके अंतर्गत भारतीय अर्थव्यवस्था के विनियमन को उदार बनाया जाता है अर्थात आर्थिक गतिविधियों को बाजार के अनुसार, संचालित होने की स्वतंत्रता दी जाती है।
आयात शुल्क में कमी भी इसका एक महत्वपूर्ण नीति साधन है।
इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए 90 के दशक एवं इसके उपरांत भी आयात शुल्कों (पूंजीगत माल पर आयात शुल्क भी) में केंद्र सरकार द्वारा क्रमशः कमी की गई।
पूंजीगत माल पर आयात शुल्क में कमी से भारतीय उद्यमियों के लिए आयातित पूंजीगत माल एवं तकनीक पूर्व की अपेक्षा सस्ती दर पर एवं सुविधापूर्वक प्राप्त हुई, जिससे उनकी उत्पादन क्षमता में सुधार हुआ और वैश्विक स्तर पर उनकी प्रतियोगितात्मक (Competitive) क्षमता में वृद्धि हुई।
अतः कथन एवं कारण दोनों सत्य हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
I.A.S. (Pre) 1996
123
During whose tenure was the first phase of liberalization introduced in India?
किसके शासनकाल में भारत में उदारीकरण के प्रथम चरण को आरंभ किया गया ?
✅ Correct Answer: (B)
Although liberalization had started in some selected sectors in India in the 1980s, the reformist policies introduced during the tenure of the then Prime Minister P.V. Narasimha Rao were much more comprehensive.
During the tenure of former Prime Minister P.V. Narasimha Rao, in the year 1991, by adopting Liberalization, Privatization and Globalization (LPG), many reforms were made in almost all sectors like - industrial sector, financial sector, tax reforms, foreign exchange market, and international trade and investment.
हालांकि भारत में कुछ चुने हुए क्षेत्रों में उदारीकरण की शुरुआत 1980 के दशक में ही आरंभ हो गई थी, किंतु तत्कालीन प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव के शासनकाल में आरंभ की गई सुधारवादी नीतियां कहीं अधिक व्यापक थीं।
भूतपूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव के शासनकाल में वर्ष 1991 में उदारीकरण, निजीकरण एवं वैश्वीकरण (LPG) को अपनाते हुए लगभग सभी क्षेत्रों जैसे- औद्योगिक क्षेत्रक, वित्तीय क्षेत्रक, कर सुधार, विदेशी विनिमय बाजार तथा अंतरराष्ट्रीय व्यापार एवं निवेश जैसे क्षेत्रों में अनेक सुधार किए गए।
Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2016
124
Giving encouragement and promotion to multinational companies in India is to promote-
भारत में बहुराष्ट्रीय कंपनियों को प्रोत्साहन देना, बढ़ावा देना है-
✅ Correct Answer: (D)
Promoting multinational companies in India is related to privatization, globalization, and liberalization policy.
भारत में बहुराष्ट्रीय कंपनियों को बढ़ावा देना निजीकरण, वैश्वीकरण और उदारीकरण नीति से संबंधित है।
M.P.P.C.S. (Pre) 2006
125
Which of the following has/have occurred in India after its liberalization of economic policies in 1991? 1. Share of agriculture in GDP increased enormously. 2. Share of India's exports in world trade increased. 3. FDI inflows increased. 4. India's foreign exchange reserves increased enormously. Select the correct answer using the codes given below-
निम्नलिखित में से कौन-सा/से भारत में 1991 में आर्थिक नीतियों के उदारीकरण के बाद घटित हुआ/हुए है/हैं? 1. GDP में कृषि का अंश वृहत रूप से बढ़ गया। 2. विश्व व्यापार में भारत के निर्यात का अंश बढ़ गया। 3. FDI का अंतर्वाह (इनफ्लो) बढ़ गया। 4. भारत का विदेशी विनिमय भंडार वृहत रूप से बढ़ गया। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-
✅ Correct Answer: (B)
According to the World Development Indicators, the share of agriculture in India's Gross Domestic Product (GDP) was 30 percent in 1991, while it decreased to 17 percent in 2017.
According to the Economic Survey, 2025-26, agriculture and allied activities contribute about a fifth to India's national income at current prices.
According to the Economic Survey 2015-16, India's share in world exports in the year 2014 was 1.7 percent, while it was only 0.5 and 0.7 percent during the years 1990 and 2000 respectively.
Hence statement (2) is true.
According to the Economic Survey 2015-16, India's net FDI in the year 2014-15 (preliminary data) was 31251 million dollars, whereas it was only 3272 million dollars in the year 2000-01.
Hence statement (3) is true.
India's foreign exchange reserves were 9220 million dollars in 1991-92, which increased to 320649 million dollars in 2014-15.
Hence statement (4) is also true.
Even in the current scenario, only option (b) is true.
According to the Global Trade Outlook and Statistics update: October 2026, India's share in the world's merchandise export in the year 2024 is 1.8 percent and India is at the 18th position in this context.
Foreign direct investment in India during the year 2024-25 (April-March) was 50018 million US dollars and during April-September, 2025-26 it was 35180 million US dollars.
Till February 13, 2026, India's foreign exchange reserve stood at 725727 million US dollars.
विश्व विकास संकेतक के अनुसार, भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में कृषि का अंश वर्ष 1991 में 30 प्रतिशत था, जबकि वर्ष 2017 में यह घटकर 17 प्रतिशत रह गया।
आर्थिक समीक्षा, 2025-26 के अनुसार, कृषि एवं संबद्ध गतिविधियां वर्तमान कीमतों पर भारत की राष्ट्रीय आय में लगभग पांचवें हिस्से का योगदान देती है।
आर्थिक समीक्षा 2015-16 के अनुसार, वर्ष 2014 में विश्व निर्यात में भारत की हिस्सेदारी 1.7 प्रतिशत थी, जबकि वर्ष 1990 और 2000 के दौरान यह क्रमशः 0.5 एवं 0.7 प्रतिशत ही थी।
अतः कथन (2) सत्य है।
आर्थिक समीक्षा 2015-16 के अनुसार, भारत का निवल FDI वर्ष 2014-15 (प्रारंभिक आंकड़े) में 31251 मिलियन डॉलर था, जबकि वर्ष 2000-01 में यह मात्र 3272 मिलियन डॉलर था।
अतः कथन (3) सत्य है।
भारत का विदेशी विनिमय भंडार वर्ष 1991-92 में 9220 मिलियन डॉलर था, जो वर्ष 2014-15 में बढ़कर 320649 मिलियन डॉलर हो गया।
अतः कथन (4) भी सत्य है।
वर्तमान परिदृश्य में भी विकल्प (b) ही सत्य है।
Global Trade Outlook and Statistics update : October 2026 के अनुसार, वर्ष 2024 में विश्व के वस्तु निर्यात (Merchandise Export) में भारत का हिस्सा 1.8 प्रतिशत है और भारत इस संदर्भ में 18वें स्थान पर है।
वर्ष 2024-25 (अप्रैल-मार्च) के दौरान भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 50018 मिलियन यू.एस. डॉलर तथा अप्रैल-सितंबर, 2025-26 के दौरान 35180 मिलियन यू.एस. डॉलर रहा।
13 फरवरी, 2026 तक भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 725727 मिलियन यू.एस. डॉलर रहा।
I.A.S. (Pre) 2017
126
After the economic reform of 1991, what changes have taken place in the Indian economy?
1991 के आर्थिक सुधार के बाद, भारतीय अर्थव्यवस्था में निम्न में से क्या परिवर्तन हुआ है?
✅ Correct Answer: (D)
See the explanation of the above question.
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2021
127
Which sector in India benefited the most from globalization?
भारत में किस क्षेत्र को वैश्वीकरण से सबसे अधिक लाभ हुआ है?
✅ Correct Answer: (A)
The process of social, cultural, and economic integration of various countries of the world through trade, investment, and information technology is called 'globalization'.
All sectors have benefited from globalization in India, but the service sector has received the maximum benefit.
विश्व के विभिन्न देशों का व्यापार, निवेश एवं सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से सामाजिक, सांस्कृतिक व आर्थिक एकीकरण की प्रक्रिया को 'वैश्वीकरण' कहते हैं।
भारत में वैश्वीकरण से सभी क्षेत्र लाभान्वित हुए हैं, लेकिन सर्वाधिक लाभ सेवा क्षेत्र को प्राप्त हुआ है।
70th B.P.S.C. (Pre) (Re-Exam) 2024
128
When was the process of economic reform initiated in India?
भारत में आर्थिक सुधार की प्रक्रिया कब शुरू की गई?
✅ Correct Answer: (B)
Economic reforms were initiated in India in the year 1991 due to a balance of payments crisis.
At this time India had to face a crisis regarding foreign loans.
The government was not in a position to pay its foreign debt.
The foreign exchange reserve normally kept for importing essential commodities like petroleum was not left to pay for even fifteen days of required imports.
This crisis was further deepened by the increase in the prices of essential commodities.
As a result of all these reasons, the new economic policy of liberalization, privatization, and globalization was announced in India in the year 1991 by the then Prime Minister P.V. Narasimha Rao.
वर्ष 1991 में भुगतान संकट के कारण भारत में आर्थिक सुधार का सूत्रपात हुआ।
इस समय भारत को विदेशी ऋणों के मामले में संकट का सामना करना पड़ा।
सरकार अपने विदेशी ऋण का भुगतान करने की स्थिति में नहीं थी।
पेट्रोलियम जैसी आवश्यक वस्तुओं के आयात के लिए सामान्य रूप से रखा गया विदेशी मुद्रा रिजर्व पंद्रह दिनों के लिए आवश्यक आयात का भुगतान करने योग्य भी नहीं बचा था।
इस संकट को आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि ने और भी गहन बना दिया था।
इन सभी कारणों के फलस्वरूप भारत में उदारीकरण, निजीकरण और भूमंडलीकरण की नई आर्थिक नीति वर्ष 1991 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव द्वारा घोषित की गई थी।
Jharkhand P.C.S. (Pre) 2023
129
About globalization and its impact on India, which of the following is not true?
वैश्वीकरण और भारत पर इसके प्रभाव के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य नहीं है?
✅ Correct Answer: (C)
The process of social, cultural, and economic integration of various countries of the world through trade, investment, and information technology is called 'globalization'.
The impact of globalization on a country can be understood in the following contexts-
• This has increased the flow of Foreign Direct Investment.
• It has expanded trade in goods and services.
विश्व के विभिन्न देशों का व्यापार, निवेश एवं सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से सामाजिक, सांस्कृतिक व आर्थिक एकीकरण की प्रक्रिया को 'वैश्वीकरण' कहते हैं।
वैश्वीकरण का किसी देश पर पड़े प्रभाव को निम्नलिखित संदर्भों में समझ सकते हैं-
• इससे प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का प्रवाह बढ़ा है।
• इसने वस्तुओं एवं सेवाओं में व्यापार का विस्तार किया है।
69th B.P.S.C. (Pre) 2023
130
Free trade policy refers to a policy where-
स्वतंत्र व्यापार नीति उस नीति को बताती है जहां-
✅ Correct Answer: (A)
Free Trade Policy is a policy where no tariff is imposed on trade.
This is often seen in regional agreements.
In these, the members of the group abolish tariffs and other trade among themselves, but each member country maintains its tariff, trade restrictions, and commercial policies with non-member countries.
स्वतंत्र व्यापार नीति (Free Trade Policy) वह नीति होती है, जहां व्यापार पर किसी भी प्रकार का प्रशुल्क नहीं लगाया जाता है।
ऐसा प्रायः क्षेत्रीय समझौतों में देखा जाता है।
इनमें ग्रुप के सदस्य आपस में तो प्रशुल्क एवं अन्य व्यापार समाप्त कर देते हैं, परंतु प्रत्येक सदस्य देश गैर- सदस्य देशों के साथ अपना प्रशुल्क, व्यापार प्रतिबंध तथा कॉमर्शियल नीतियां बनाए रखते हैं।
U.P.P.C.S. (Mains) 2005
131
Free Trade Zones have been established in India-
भारत में स्वतंत्र व्यापार क्षेत्रों की स्थापना की गई है-
✅ Correct Answer: (C)
Free Trade Zone is a special zone where facilities for manufacturing, export, processing, etc. of goods are available.
The above zones are also free from customs duty, excise duty, etc., which promotes exports.
मुक्त या स्वतंत्र व्यापार क्षेत्र (Free Trade Zone) वह विशेष क्षेत्र होता है, जहां से वस्तुओं के निर्माण, निर्यात, प्रसंस्करण आदि की सुविधा होती है।
उपर्युक्त क्षेत्र कस्टम ड्यूटी, उत्पाद शुल्क आदि से भी मुक्त होते हैं, जिससे निर्यात को बढ़ावा मिलता है।
U.P.P.C.S. (Mains) 2002, 2003
132
'Free Trade Zone' is one where-
'स्वतंत्र व्यापार क्षेत्र' उसे कहते हैं जहां-
✅ Correct Answer: (D)
See the explanation of the above question.
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
U.P.P.C.S. (Mains) 2007
133
The Special Economic Zone policy in India was announced in-
भारत में विशेष आर्थिक क्षेत्र नीति घोषित की गई थी-
✅ Correct Answer: (A)
With a view to overcome the perceived shortcomings in clearance and controls, lack of world-class infrastructure, errors arising out of unstable economic conditions and to attract more and more foreign investment in India, the Special Economic Zone policy was announced in April 2000.
निकासी एवं नियंत्रण में महसूस की गई कमियों, विश्वस्तरीय अवसंरचना के अभाव और अस्थिर आर्थिक परिस्थितियों से उत्पन्न त्रुटियों को दूर करने तथा भारत में अधिकाधिक विदेशी निवेश को आकर्षित करने की दृष्टि से अप्रैल, 2000 में विशेष आर्थिक क्षेत्र नीति की घोषणा की गई।
U.P.P.C.S. (Mains) 2017, 2015
134
The policy of Special Economic Zone (SEZ) was first introduced in the country in-
स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एस.ई.जेड.) की नीति देश में पहली बार आरंभ की गई थी -
✅ Correct Answer: (B)
The Government of India announced the Special Economic Zone (SEZ) policy in April 2000.
It is a duty-free economic zone, where considerable exemptions are obtained from trade operations and duties and tariffs.
The Special Economic Zone Act was passed by the Government of India in the year 2005, which came into effect in February 2006.
भारत सरकार ने अप्रैल, 2000 में विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) नीति की घोषणा की।
यह एक शुल्क मुक्त आर्थिक क्षेत्र है, जहां व्यापार संचालन तथा शुल्क एवं तटकर से काफी छूट प्राप्त होती है।
भारत सरकार द्वारा विशेष आर्थिक क्षेत्र अधिनियम वर्ष 2005 में पारित किया गया, जो फरवरी, 2006 से प्रभावी हुआ।
Jharkhand P.C.S. (Pre) 2016
135
Special Economic Zone (SEZ) Act became effective-
विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) अधिनियम प्रभावी हुआ-
✅ Correct Answer: (C)
The 'Special Economic Zone' (SEZ) Act was passed by the Parliament in India in May 2005 and it received the President's assent on June 23, 2005.
It became effective from February 10, 2006.
भारत में 'विशेष आर्थिक क्षेत्र' (SEZ- Special Economic Zone) अधिनियम मई, 2005 में संसद द्वारा पारित हुआ था तथा 23 जून, 2005 को इसे राष्ट्रपति की स्वीकृति प्राप्त हुई थी।
यह 10 फरवरी, 2006 से प्रभावी हुआ था।
U.P.P.C.S. (Pre) 2010
136
The Special Economic Zone Act was passed by Parliament, in the year-
विशेष आर्थिक जोन अधिनियम संसद द्वारा पारित किया गया, वर्ष-
✅ Correct Answer: (B)
See the explanation of the above question.
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें
U.P.P.C.S. (Pre) 2009
137
SEZ Act, 2005 which came into effect in February 2006 has certain objectives. In this context, consider the following- 1. Development of infrastructure facilities. 2. Promotion of investment from foreign sources. 3. Promotion of exports of services only. Which of the above are the objectives of this Act?
फरवरी, 2006 में प्रभावी हुए SEZ एक्ट, 2005 के कुछ उद्देश्य हैं। इस संदर्भ में, निम्नलिखित पर विचार कीजिए - 1. अवसंरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) सुविधाओं का विकास। 2. विदेशी स्रोतों से निवेश को प्रोत्साहन । 3. केवल सेवा क्षेत्र में निर्यात को प्रोत्साहन उपर्युक्त में से कौन-सा/से, इस एक्ट के उद्देश्य है/हैं?
✅ Correct Answer: (A)
The SEZ Act became effective in the year 2006.
Its main objectives are as follows-
A. Generation of additional economic activities
B. Promotion of exports of goods and services
C. Promotion of investment from domestic and foreign sources
D. Creation of employment opportunities
E. Development of infrastructure facilities
According to the above details, statement (1) and statement (2) are absolutely true, whereas statement (3) is false, because the export of both goods and services is promoted through SEZ.
SEZ अधिनियम वर्ष 2006 से प्रभावी हुआ।
इसके मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित हैं-
A. अतिरिक्त आर्थिक गतिविधियों का सृजन
B. वस्तुओं एवं सेवाओं के निर्यात को प्रोत्साहन
C. घरेलू एवं विदेशी स्रोत से निवेश को प्रोत्साहन
D. रोजगार अवसरों का सृजन
E. आधारभूत (Infrastructure) सुविधाओं का विकास
उपरोक्त विवरण के अनुसार, कथन (1) एवं कथन (2) बिल्कुल सत्य हैं, जबकि कथन (3) गलत है, क्योंकि SEZ के माध्यम से वस्तुओं एवं सेवाओं दोनों के निर्यात को प्रोत्साहित किया जाता है
I.A.S. (Pre) 2010
138
What are the objectives of the SEZ Act, 2005? 1. Generation of additional economic activities 2. Promotion of exports of goods and services 3. Creation of employment
एस.ई.जेड. अधिनियम, 2005 के उद्देश्य क्या हैं? 1. अतिरिक्त आर्थिक गतिविधियों का सृजन 2. वस्तुओं और सेवाओं के निर्यात को बढ़ावा 3. रोजगार का सृजन
✅ Correct Answer: (B)
Under the Special Economic Zone Act, 2005, the Central Government, while notifying any area as a Special Economic Zone or an additional area to be included in a Special Economic Zone, and in discharging its functions under this Act, shall be guided by the following principles/objectives-
(a) Generation of additional economic activities;
(b) Promotion of exports of goods and services;
(c) Promotion of investment from domestic and foreign sources;
(d) Creation of employment opportunities;
(e) Development of infrastructural facilities;
(f) Maintenance of sovereignty and integrity of India, security of the State, and friendly relations with foreign States.
विशेष आर्थिक क्षेत्र (Special Economic Zone) अधिनियम, 2005 के तहत केंद्रीय सरकार, किसी क्षेत्र को विशेष आर्थिक क्षेत्र के रूप में या विशेष आर्थिक क्षेत्र में सम्मिलित किए जाने वाले किसी अतिरिक्त क्षेत्र को अधिसूचित करते समय और इस अधिनियम के अधीन अपने कृत्यों का निर्वहन करने में निम्नलिखित सिद्धांतों/उद्देश्यों द्वारा मार्गदर्शित होगी-
(क) अतिरिक्त आर्थिक क्रियाकलापों/गतिविधियों का सृजन;
(ख) वस्तुओं और सेवाओं के निर्यात का संवर्धन;
(ग) स्वदेशी और विदेशी स्रोतों से विनिधान का संवर्धन;
(घ) रोजगार के अवसरों का सृजन;
(ङ) अवसंरचनात्मक सुविधाओं का विकासः
(च) भारत की प्रभुता और अखंडता, राज्य की सुरक्षा तथा विदेशी राज्यों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों का अनुरक्षण।
68th B.P.S.C. (Pre) 2022
139
Which one of the following is not an objective of 'SEZ' (Special Economic Zone)?
निम्नलिखित में से कौन एक 'सेज' (विशेष आर्थिक क्षेत्र) का उद्देश्य नहीं है?
✅ Correct Answer: (D)
'SEZ' (Special Economic Zone) has been established with the objective of attracting domestic and foreign investment, not to discourage them.
The other statements in the options are included in the objectives of 'SEZ'.
'सेज' (विशेष आर्थिक क्षेत्र) की स्थापना देशी एवं विदेशी निवेश को आकर्षित करने के उद्देश्य से की गई है, न कि उन्हें हतोत्साहित करने के लिए।
विकल्प के अन्य कथन 'सेज' (SEZ) के उद्देश्यों में शामिल हैं।
U.P. Lower Sub. (Pre) 2009
140
Which one of the following cities does not have a Special Economic Zone?
निम्न में से किस एक नगर में विशेष आर्थिक क्षेत्र नहीं है?
✅ Correct Answer: (No correct option / Disputed)
India is the first country in Asia to have established an Export Processing Zone (EPZ) in Kandla in 1965 with the objective of effectively increasing exports.
Again, under the objective of creating a competitive environment of international standard for export in the Exim Policy effective from April 1, 2000, the government converted all eight EPZs of the country (Kandla, Surat, Santacruz, Chennai, Noida, Falta, Visakhapatnam, and Kochi) into Special Economic Zones (SEZs).
As of 31 December 2025, a total of 276 SEZs are operational in the country, of which the highest number of operational and notified SEZs are in Tamil Nadu.
भारत एशिया में प्रथम ऐसा देश है, जिसने निर्यात में प्रभावी वृद्धि के उद्देश्य के तहत वर्ष 1965 में कांडला में निर्यात प्रसंस्करण क्षेत्र (EPZ) की स्थापना की थी।
पुनः 1 अप्रैल, 2000 से प्रभावी आयात-निर्यात नीति (Exim Policy) में निर्यात हेतु अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रतिस्पर्धी वातावरण सृजन करने के उद्देश्य से देश के सभी आठ EPZ (कांडला, सूरत, सांताक्रूज, चेन्नई, नोएडा, फाल्टा, विशाखापत्तनम एवं कोच्चि) को सरकार ने विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) में परिवर्तित कर दिया था।
31 दिसंबर, 2025 तक देश में कुल 276 सेज परिचालन में हैं, जिसमें से सर्वाधिक परिचालित एवं अधिसूचित सेज की संख्या तमिलनाडु में है।
U.P.P.C.S. (Pre) 2001*
141
Which of the following is an Export Processing Zone?
निम्नलिखित में से कौन-सा निर्यात प्रसंस्करण (Export Processing) क्षेत्र है?
✅ Correct Answer: (D)
See the explanation of the above question.
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
U.P. R.O/A.R.O (Re. Exam) (Pre) 2023
142
Asia's first export processing zone was established in 1965 in-
एशिया का प्रथम निर्यात प्रसंस्करण क्षेत्र 1965 में स्थापित हुआ था-
✅ Correct Answer: (B)
See the explanation of the above question.
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
U.P.P.C.S. (Mains) 2011
143
India's first Export Processing Zone (EPZ) was created in-
भारत का प्रथम निर्यात प्रसंस्करण क्षेत्र (ई.पी.जेड.) बनाया गया था-
✅ Correct Answer: (A)
See the explanation of the above question.
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
U.P.P.C.S. (Spl) (Mains) 2008
144
In which one of the following places is there no 'Free Trade Zone'?
निम्नलिखित में से किस एक जगह 'मुक्त व्यापार क्षेत्र' नहीं है?
✅ Correct Answer: (No correct option / Disputed)
At present, all the cities (zones) are included under Free Trade Zones.
वर्तमान में सभी शहर (क्षेत्र) मुक्त व्यापार क्षेत्र के अंतर्गत शामिल हैं।
U.P.P.C.S. (Pre) 1999
145
Consider the following statements- 1. India's first EPZ was established in 1965. 2. SEZ policy in India was made in 2000. 3. Vadodara is famous for Patola Silk. 4. Panna in Madhya Pradesh is famous for gold mines. In these statements-
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए - 1. भारत के प्रथम EPZ की स्थापना हुई थी 1965 में। 2. भारत वर्ष में SEZ नीति बनाई गई थी 2000 में। 3. बड़ोदरा पटोला सिल्क के लिए प्रसिद्ध है। 4. मध्य प्रदेश में पन्ना, सोने की खानों के लिए प्रसिद्ध है। इन कथनों में-
✅ Correct Answer: (A)
Among the above options, statements 1, 2, and 3 are absolutely true, whereas statement 4 is false because mining of diamonds is done from the 'Panna' district of Madhya Pradesh.
Hence option (a) is the desired answer.
उपर्युक्त विकल्पों में कथन 1, 2, 3 बिल्कुल सत्य हैं, जबकि कथन 4 गलत है क्योंकि मध्य प्रदेश के 'पन्ना' जिले से हीरे (Diamonds) का खनन कार्य होता है।
अतः विकल्प (a) अभीष्ट उत्तर है।
U.P.P.C.S. (Mains) 2009
146
The first Export Processing Zone of the private sector was established in-
निजी क्षेत्र का प्रथम निर्यात प्रक्रिया क्षेत्र स्थापित किया गया -
✅ Correct Answer: (A)
Export Processing Zones are being used as an effective tool to encourage the export of manufactured goods.
The objective of establishing these zones is to create a suitable environment for the country's exported goods so that they can make their place in international competition.
In the year 2000, an EPZ was established in Surat (specifically for 'Gems and Jewellery'), which is India's first private sector EPZ.
विनिर्मित वस्तुओं के निर्यात के प्रोत्साहन हेतु निर्यात प्रोसेसिंग क्षेत्रों को एक प्रभावशाली यंत्र के रूप में प्रयोग किया जा रहा है।
इन क्षेत्रों की स्थापना का उद्देश्य देश की निर्यातित वस्तुओं के लिए उपयुक्त वातावरण तैयार करना है, ताकि ये अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में अपना स्थान बना सकें।
वर्ष 2000 में सूरत में एक EPZ (विशेष तौर से 'जेम्स एंड ज्वैलरी के लिए') की स्थापना की गई, जो कि भारत का पहला निजी क्षेत्र का EPZ है।
U.P.P.C.S. (Mains) 2005
147
Which group was permitted under the SEZ policy in the Nandigram area?
नंदी ग्राम क्षेत्र में सेज (SEZ) नीति के अंतर्गत किस समूह को अनुमति दी गई थी ?
✅ Correct Answer: (C)
Under the SEZ policy in the Nandigram area of West Bengal, the Salim Group was permitted (specifically for 'Gems and Jewellery').
पश्चिम बंगाल के नंदी ग्राम क्षेत्र में सेज (SEZ) नीति के अंतर्गत सलीम समूह को (विशेष तौर से 'जेम्स एंड ज्वैलरी के लिए') अनुमति दी गई थी।
48th to 52nd B.P.S.C. (Pre) 2008
148
In which of the following years was the growth rate of exports from Special Economic Zones highest compared to the previous year?
गत वर्ष की अपेक्षा में विशेष आर्थिक क्षेत्रों से निर्यात में विकास दर सर्वाधिक निम्न में से किस वर्ष में रही?
✅ Correct Answer: (D)
In the context of the question period, option (d) among the above options is the correct answer.
The export trend and growth rate of SEZ units have been as follows-
Year Export (in Rs Crore) Growth
2006-07 34615 52%
2007-08 66638 93%
2008-09 99689 50%
2009-10 220711 121.40%
2010-11 315868 43.11%
2011-12 364478 15.39%
2012-13 476159 31%
2013-14 494077 4.0%
2014-15 463770 -6.13%
2015-16 467337 0.77%
2016-17 523637 12.05%
2017-18 581033 11%
2018-19 701179 21%
2019-20 796669 13.62%
2020-21 759524 -4.66%
2021-22 990747 30%
2022-23 1263578 28%
2023-24 1355220 7%
2024-25 1456871 7.37%
प्रश्नकाल के संदर्भ में उपर्युक्त विकल्पों में से विकल्प (d) सही उत्तर है।
सेज (SEZ) इकाइयों की निर्यात प्रवृत्ति एवं वृद्धि दर निम्नानुसार रही है-
वर्ष निर्यात (करोड़ रुपये में) वृद्धि
2006-07 34615 52%
2007-08 66638 93%
2008-09 99689 50%
2009-10 220711 121.40%
2010-11 315868 43.11%
2011-12 364478 15.39%
2012-13 476159 31%
2013-14 494077 4.0%
2014-15 463770 -6.13%
2015-16 467337 0.77%
2016-17 523637 12.05%
2017-18 581033 11%
2018-19 701179 21%
2019-20 796669 13.62%
2020-21 759524 -4.66%
2021-22 990747 30%
2022-23 1263578 28%
2023-24 1355220 7%
2024-25 1456871 7.37%
U.P.P.C.S. (Mains) 2007*
149
In which state was the highest number of approved and operational Special Economic Zones (SEZs) in June 2012?
अनुमोदित एवं क्रियात्मक विशेष आर्थिक क्षेत्रों (एस.ई.जेड.) की सबसे अधिक संख्या जून, 2012 में किस राज्य में थी?
✅ Correct Answer: (B)
In the question period, the number of approved and operational SEZs was highest in Andhra Pradesh (undivided).
Till December 31, 2025, the status of notified and operational SEZs in the optional states is as follows:-
State Notified SEZ Operational SEZ
Uttar Pradesh 23 14
Andhra Pradesh 30 25
Tamil Nadu 58 49
Maharashtra 41 36
Telangana 53 37
प्रश्नकाल में अनुमोदित (Approved) एवं क्रियाशील (Operational) एस.ई.जेड (SEZ) की संख्या सबसे अधिक आंध्र प्रदेश (संयुक्त) में थी।
31 दिसंबर, 2025 तक विकल्पगत राज्यों में अधिसूचित एवं क्रियाशील सेज (SEZ) की स्थिति इस प्रकार है :-
राज्य अधिसूचित SEZ क्रियाशील SEZ
उत्तर प्रदेश 23 14
आंध्र प्रदेश 30 25
तमिलनाडु 58 49
महाराष्ट्र 41 36
तेलंगाना 53 37
U.P.P.C.S. (Mains) 2012*
150
Which of the following launched the SEZ India Mobile App in January 2017?
निम्न में से किसके द्वारा जनवरी, 2017 में सेज इंडिया मोबाइल ऐप शुरू किया गया है?
✅ Correct Answer: (C)
A mobile app named SEZ India was launched by the Ministry of Commerce and Industry, Government of India in January 2017.
This mobile app was developed by the SEZ Division of the Department of Commerce for 'Special Economic Zones' (SEZ).
सेज इंडिया नामक मोबाइल ऐप वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जनवरी, 2017 में लांच किया गया था।
वाणिज्य विभाग के सेज प्रभाग द्वारा 'विशेष आर्थिक क्षेत्र' (SEZ) हेतु इस मोबाइल ऐप को विकसित किया गया था।
U.P.P.C.S. (Pre) 2017
151
Which of the following organizations affect the import-export of India- I. Minerals and Metals Trading Corporation II. Export-Import Bank III. State Trading Corporation IV. Food Corporation of India Select the correct answer from the code given below-
निम्नलिखित में से कौन संगठन भारत के आयात-निर्यात को प्रभावित करते हैं- I. खनिज एवं धातु व्यापार निगम II. आयात-निर्यात बैंक III. राज्य व्यापार निगम IV. भारतीय खाद्य निगम नीचे दिए कूट में से सही उत्तर चुनिए-
✅ Correct Answer: (A)
All four organizations in question affect India's foreign trade (import-export).
प्रश्नगत चारों संगठन भारत के विदेश व्यापार (आयात-निर्यात) को प्रभावित करते हैं।
U.P.P.C.S. (Pre) 1999
152
In which year was the Export-Import (EXIM) Bank constituted in India?
निर्यात-आयात (एक्जिम) बैंक का गठन भारत में किस वर्ष में हुआ?
✅ Correct Answer: (B)
The establishment of the Export-Import (Exim Bank) in India was announced in the Union Budget of 1981-82 and this bank was constituted in the year 1982.
Its objective is to promote foreign trade by providing financial assistance to exporters and importers.
वर्ष 1981-82 के केंद्रीय बजट में भारत में निर्यात-आयात बैंक (Export-Import : Exim Bank) की स्थापना की घोषणा की गई थी तथा वर्ष 1982 में इस बैंक का गठन किया गया।
इसका उद्देश्य निर्यातकों एवं आयातकों को वित्तीय सहायता प्रदान कर विदेशी व्यापार का संवर्धन करना है।
Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2010
153
Which organization promotes foreign trade?
कौन-सा संगठन विदेश व्यापार का संवर्धन करता है?
✅ Correct Answer: (D)
The objective of ECGC Limited, formerly (Export Credit Guarantee Corporation of India Limited), is to promote foreign trade by covering the risk of export credit.
The objective of STC (State Trading Corporation) and MMTC Limited (Minerals and Metals Trading Corporation Limited) is also to promote foreign trade.
ईसीजीसी लिमिटेड पूर्व में (Export Credit Guarantee Corporation of India Limited) का उद्देश्य निर्यात ऋण के जोखिम को कवर करते हुए विदेश व्यापार का संवर्धन करना है।
एसटीसी (State Trading Corporation) तथा एमएमटीसी लिमिटेड (Minerals and Metals Trading Corporation Limited) का उद्देश्य भी विदेश व्यापार का संवर्धन करना है।
U.P.P.C.S. (Pre) 2011
154
ECGC is related to-
ईसीजीसी संबंधित है-
✅ Correct Answer: (B)
Export Credit Guarantee Corporation Limited (ECGC Ltd.) was established in the year 1957 in the name of Export Risk Insurance Corporation (ERIC) for covering the credit risk related to the export of goods and services from the country.
In the year 1964, it was changed to ECGC.
It is related to export trade-related financing and insurance.
निर्यात साख एवं गारंटी निगम लिमिटेड (Export Credit Guarantee Corporation Limited: ECGC Ltd.) की स्थापना वर्ष 1957 में निर्यात जोखिम बीमा निगम (ERIC) के नाम से देश से वस्तुओं एवं सेवाओं के निर्यात से संबंधित साख के जोखिम कवर हेतु की गई थी।
वर्ष 1964 में इसे ECGC में परिवर्तित किया गया।
यह निर्यात व्यापार संबंधी वित्तीयन एवं बीमा से संबंधित है।
U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2001
155
Which of the following organizations provides insurance to exporters for various risks?
निम्नलिखित संगठनों में से कौन-सा निर्यातकों की विभिन्न जोखिमों हेतु बीमा प्रदान करता है?
✅ Correct Answer: (D)
See the explanation of the above question.
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
U.P.P.C.S. (Mains) 2009
156
Which of the following institutions deals with export financing and insurance?
निम्नलिखित में से कौन-सी संस्था निर्यात वित्तीयन एवं बीमा से संबंधित कार्य करती है?
✅ Correct Answer: (A)
See the explanation of the above question.
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
U.P.P.C.S. (Mains) 2005
157
Which of the following institutions in India insures the risk of export trade?
निम्नलिखित में से भारत की कौन-सी संस्था निर्यात व्यापार के जोखिम का बीमा करती है?
✅ Correct Answer: (B)
See the explanation of the above question.
उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2004
158
What is the full form of EPCG?
EPCG का पूर्ण रूप क्या है?
✅ Correct Answer: (C)
EPCG: The full form is - Export Promotion Capital Goods.
Its objective is to simplify the import of capital goods to increase the export capacity of goods and services and to enhance export competitiveness.
EPCG का पूर्ण रूप है—निर्यात संवर्धन पूंजीगत वस्तुएं (Export Promotion Capital Goods)।
इसका उद्देश्य वस्तुओं तथा सेवाओं की निर्यात क्षमता बढ़ाने तथा निर्यात की स्पर्धात्मकता बढ़ाने हेतु पूंजीगत वस्तुओं के आयात को सरल बनाना है।
65th Bihar P.C.S. (Pre.), 2019
159
The Government of India has announced a new scheme 'NIRVIK' in the Budget 2020-21. Which of the following sectors of the economy will benefit from this scheme?
भारत सरकार ने 2020-21 के बजट में एक नई योजना 'निर्वीक' (NIRVIK) घोषित की है। अर्थव्यवस्था का निम्न में से कौन-सा क्षेत्र इस योजना से लाभान्वित होगा ?
✅ Correct Answer: (D)
In Budget 2020-21, the 'NIRVIK' scheme was launched to benefit small exporters by increasing insurance coverage for export goods, reducing premiums, and simplifying the insurance claim process.
बजट 2020-21 में छोटे निर्यातकों को लाभ पहुंचाने हेतु निर्यात की वस्तुओं का बीमा कवरेज बढ़ाने तथा प्रीमियम कम करने एवं बीमा क्लेम प्रक्रिया सरलीकरण के लिए 'निर्वीक' (NIRVIK) योजना शुरू की गई।
66th B.P.S.C. Re-Exam. 2020
160
In which year was the India Brand Equity Fund established-
इंडिया ब्रांड इक्विटी फंड की स्थापना किस वर्ष में हुई-
✅ Correct Answer: (C)
India Brand Equity Foundation (IBEF) was established in 1996 by the Ministry of Commerce and Industry, Government of India.
Its primary objective was to globalize the Made in India brand abroad.
To achieve this objective, IBEF works closely with stakeholders from the government and industry.
इंडिया ब्रांड इक्विटी फाउंडेशन (IBEF) की स्थापना वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 1996 में की गई थी।
इसका प्राथमिक उद्देश्य विदेशों में मेड इन इंडिया ब्रांड को वैश्विक बनाना था।
इस उद्देश्य की प्राप्ति हेतु IBEF सरकार तथा उद्योग जगत के हितधारकों के साथ मिलकर काम करता है।
U.P.P.C.S. (Pre) 1997
161
List-I contains the names of countries, while List-II shows the amount remitted by migrants in the year 2022 according to rank. Match List-I with List-II and select the correct answer using the code given below the lists-
List-I (Country)
List-II (Rank)
A. Mexico
1. First
B. China
2. Second
C. India
3. Third
D. Philippines
4. Fourth
सूची-I में देशों के नाम हैं, जबकि सूची-II में वर्ष 2022 में प्रवासियों द्वारा भेजी गई राशि को क्रम (रैंक) के अनुसार दर्शाया गया है। सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए -
सूची-I (देश)
सूची-II (रैंक)
A. मेक्सिको
1. प्रथम
B. चीन
2. द्वितीय
C. भारत
3. तृतीय
D. फिलीपींस
4. चतुर्थ
✅ Correct Answer: (B)
In terms of the amount sent by migrants in the year 2022, the correct matching of the countries in question with their rank is as follows-
List-I (Country) List-II (Rank)
Mexico Second
China Third
India First
Philippines Fourth
According to the data released by the World Bank in July 2025, the order of the optional countries in terms of the amount remitted by migrants in the year 2024 (estimated) is as follows - India (First), Mexico (Second), China (Third), Philippines (Fourth), and Pakistan (Fifth).
वर्ष 2022 में प्रवासियों द्वारा भेजी गई राशि के संदर्भ में प्रश्नगत देशों का उनकी रैंक से सही सुमेलन इस प्रकार है -
सूची-I (देश) सूची-II (रैंक)
मेक्सिको द्वितीय
चीन तृतीय
भारत प्रथम
फिलीपींस चतुर्थ
जुलाई, 2025 में विश्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 (अनुमानित) में प्रवासियों द्वारा भेजी गई राशि के संदर्भ में विकल्पगत देशों का क्रम इस प्रकार है - भारत (प्रथम), मेक्सिको (द्वितीय), चीन (तृतीय), फिलीपींस (चतुर्थ) तथा पाकिस्तान (पांचवां)।
U.P.P.C.S. (Pre) 2024
162
Morgan Stanley counted India among the super-emerging markets in 1998, then what rank was it given-
मॉर्गन स्टैनले ने भारत की गणना 1998 में अति उभरते हुए बाजारों में की है तभी उसे निम्नांकित स्थान दिया है-
✅ Correct Answer: (C)
Morgan Stanley ranked India third among emerging markets in 1998.
In this assessment by Morgan Stanley, Brazil ranked first, while Mexico ranked second.
मॉर्गन स्टैनले ने वर्ष 1998 में उभरते हुए बाजारों में भारत को तीसरा स्थान प्रदान किया था।
मॉर्गन स्टैनले के इस आकलन में ब्राजील को प्रथम, जबकि मेक्सिको को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ था।
U.P.P.C.S. (Pre) 1998
163
Considering India's potential and size, the tourism industry in India is quite small compared to many other countries. In this regard, which one of the following statements is correct?
भारत की संभाव्यता और आकार को देखते हुए भारत में पर्यटन उद्योग अन्य अनेक देशों की तुलना में काफी छोटा है। इस संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही है?
✅ Correct Answer: (D)
Considering the potential and size of India, the tourism industry in the country is small compared to other countries.
The main reason for this is the lack of basic infrastructure in the country to attract tourists.
भारत की संभाव्यता और आकार को देखते हुए देश में पर्यटन उद्योग अन्य देशों की अपेक्षा छोटा है।
इसका मुख्य कारण देश में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए आवश्यक आधारभूत संरचना का अभाव है।
I.A.S. (Pre) 1999
164
According to the 2006 report of the World Tourism Organization, the highest number of tourists travelled to which country in that year-
विश्व पर्यटन संगठन की वर्ष 2006 की रिपोर्ट के अनुसार, उस वर्ष सर्वाधिक पर्यटकों ने यात्रा की-
✅ Correct Answer: (A)
According to the question period and the India Tourism Data Compendium, 2025, option (a) is the correct answer.
According to the India Tourism Data Compendium, 2025, globally the most traveled destination by tourists in the year 2024 was France.
This was followed by Spain, U.S.A., Türkiye, and Italy respectively.
प्रश्नकाल तथा India Tourism Data Compendium, 2025 के अनुसार भी विकल्प (a) सही उत्तर है।
India Tourism Data Compendium, 2025 के अनुसार वर्ष 2024 में वैश्विक स्तर पर पर्यटकों द्वारा सर्वाधिक यात्रा फ्रांस के लिए की गई।
उसके बाद क्रमशः स्पेन, यू.एस.ए., तुर्किए तथा इटली का स्थान रहा।
U.P.P.C.S. (Pre) 2006*
165
According to the United Nations World Tourism Organization report (2010), the most visited country in the world is-
संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन की रिपोर्ट (2010) के अनुसार, विश्व में सर्वाधिक भ्रमण किया जाने वाला देश है-
✅ Correct Answer: (C)
France was the top country in terms of the question period as well as updated data.
प्रश्नकाल तथा अद्यतन आंकड़ों के संदर्भ में भी फ्रांस शीर्षस्थ देश रहा।
U.P.P.C.S. (Mains) 2013
166
Which of the following countries was the most favorite destination (in terms of footfalls) of Indian tourists in the year 2010?
निम्नलिखित में से वर्ष 2010 में भारतीय पर्यटकों का सर्वप्रिय (दर्शकों की संख्या की दृष्टि से) गंतव्य कौन-सा देश था?
✅ Correct Answer: (B)
In the question period, option (b) was the correct answer.
Whereas, according to data released in the India Tourism Data Compendium, 2025, the first choice of Indian tourists in the year 2024(P) was the United Arab Emirates, where there were maximum departures (25.21%) from India.
After that, it was Saudi Arabia, U.S.A., Thailand, Singapore, and Qatar respectively.
प्रश्नकाल में विकल्प (b) सही उत्तर था।
जबकि India Tourism Data Compendium, 2025 में जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024(P) में भारतीय पर्यटकों की पहली पसंद संयुक्त अरब अमीरात रहा, जहां भारत से सर्वाधिक पर्यटक प्रस्थान (25.21%) हुआ।
उसके बाद क्रमशः सऊदी अरब, यू.एस.ए., थाईलैंड, सिंगापुर तथा कतर का स्थान रहा।
U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2013
167
In which of the following years was a decline recorded in Foreign Tourist Arrivals (FTAs) in the country as compared to the previous year?
निम्नलिखित वर्षों में से किस वर्ष में देश में विदेशी पर्यटकों के आगमन (एफटीएएस) में विगत वर्ष की अपेक्षा गिरावट दर्ज की गई थी ?
✅ Correct Answer: (D)
In the question period, option (d) was the correct answer.
According to the data released in the India Tourism Data Compendium, 2025, no decline has been recorded in any year from 2011 to 2024 except for the years 2020 (-74.93%) and 2021 (-44.53%).
According to the data released in the India Tourism Data Compendium, 2025, the state-wise/union territory foreign tourist arrivals in the year 2024 are Maharashtra, West Bengal, Uttar Pradesh, Gujarat, and Rajasthan respectively.
प्रश्नकाल में विकल्प (d) सही उत्तर था।
India Tourism Data Compendium, 2025 में जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2011-2024 तक में केवल वर्ष 2020 (-74.93%) तथा 2021 (-44.53%) को छोड़कर अन्य किसी भी वर्ष में गिरावट दर्ज नहीं की गई है।
India Tourism Data Compendium, 2025 में जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 में राज्यवार/केंद्रशासित प्रदेश विदेशी पर्यटक आगमन निम्न है- क्रमशः महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, गुजरात तथा राजस्थान।
U.P.P.C.S. (Mains) 2010*
168
Which of the following state of India has the highest number of foreign tourists visiting?
निम्नलिखित में से भारत का कौन-सा राज्य जिसमें विदेशी टूरिस्ट सबसे अधिक आते हैं?
✅ Correct Answer: (C)
In the question period, option (c) was the correct answer.
According to the data released in the Indian Tourism Data Compendium, 2025, the top 5 states in terms of state-wise/union territory foreign tourist arrivals in the year 2024 are Maharashtra, West Bengal, Uttar Pradesh, Gujarat, and Rajasthan respectively.
प्रश्नकाल में विकल्प (c) सही उत्तर था।
Indian Tourism Data Compendium, 2025 में जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 में राज्यवार / केंद्रशासित प्रदेश विदेशी पर्यटक आगमन के संदर्भ में शीर्ष 5 राज्य निम्न हैं- क्रमशः महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, गुजरात तथा राजस्थान।
Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2011
169
Based on current data, which of the following states has the highest number of visiting domestic tourists?
वर्तमान डाटा के आधार पर, निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य है जिसमें आने वाले डोमेस्टिक (स्वदेशी) टूरिस्टों की संख्या सबसे अधिक है?
✅ Correct Answer: (A)
In the question period, option (a) was the correct answer.
According to the data released in the Indian Tourism Data Compendium, 2025, the 5 states attracting the maximum number of domestic tourists in the year 2024 are Uttar Pradesh, Tamil Nadu, Karnataka, Andhra Pradesh, and Rajasthan respectively.
प्रश्नकाल में विकल्प (a) सही उत्तर था।
Indian Tourism Data Compendium, 2025 में जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 में सर्वाधिक स्वदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने वाले 5 राज्य क्रमशः हैं- उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश तथा राजस्थान।
Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2011*
170
In the survey 2009 of the famous international magazine 'Travel and Leisure', which city was selected as the best city in the world from a tourism point of view-
प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पत्रिका 'ट्रैवेल एण्ड लीजर' के सर्वेक्षण 2009 में पर्यटन के दृष्टिकोण से दुनिया में सर्वोत्तम शहर चुना गया-
✅ Correct Answer: (A)
In the question period, option (a) was the correct answer.
According to the World's Best Awards, 2025 published by Travel + Leisure in the year 2025, San Miguel de Allende, Mexico, has been selected in the first position among the 25 best cities in the world.
Three Indian cities Jaipur (5th rank), Mumbai (16th rank), and Agra (20th rank) have been included in the top 25 cities.
प्रश्नकाल में विकल्प (a) सही उत्तर था।
वर्ष 2025 में Travel + Leisure द्वारा प्रकाशित World's Best Award's, 2025 के अनुसार विश्व के श्रेष्ठ 25 शहरों में प्रथम स्थान पर सैन मिगुएल डी अलेंदे (San Miguel de Allende), मेक्सिको को चुना गया है।
शीर्ष 25 शहरों में भारत के तीन शहर—जयपुर (5वां स्थान), मुंबई (16वां स्थान) तथा आगरा (20वां स्थान)—शामिल किए गए हैं।
U.P.P.C.S. (Pre) 2010*
171
In the year 2006, Nathu La was reopened for cross-border trade between which countries? India and-
सन 2006 में नाथू ला जिन देशों के बीच सीमा पार व्यापार के लिए पुनः खुला वे हैं भारत और-
✅ Correct Answer: (B)
Nathu La Pass connects the Indian state of Sikkim and Tibet.
In ancient times it was called the 'Silk Route'.
After the India-China war in the year 1962, it was closed, which was reopened for trade in the year 2006.
नाथू ला दर्रा भारत के सिक्किम राज्य और तिब्बत को आपस में जोड़ता है।
प्राचीन काल में इसे 'सिल्क मार्ग' कहा जाता था।
वर्ष 1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद इसे बंद कर दिया गया था, जिसे वर्ष 2006 में पुनः व्यापार हेतु खोल दिया गया।
U.P.P.C.S. (Mains) 2006
172
Which of the following statement(s) is/are correct regarding the "India-Australia Economic Cooperation and Trade Agreement" (Ind - Aus ECTA)? 1. This is a first of its kind initiative for an FTA. 2. Commerce Secretary of India Mr. Sunil Barthwal participated in the meeting. Select the correct answer from the code given below-
"भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता" (Ind - Aus ECTA) के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? 1. यह FTA (एफ.टी.ए.) के लिए अपनी तरह की पहली पहल है। 2. बैठक में भारत के वाणिज्य सचिव श्री सुनील बर्थवाल ने भाग लिया। नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर चुनिए-
✅ Correct Answer: (D)
Australia is an important trading partner of India in the Oceania region.
The Economic Cooperation and Trade Agreement (ECTA) between India and Australia is effective from December 29, 2022.
This agreement was signed between the two countries on April 2, 2022, and ratified on November 21, 2022.
The first Joint Committee meeting under the India-Australia Economic Cooperation and Trade Agreement (Ind - Aus ECTA) was held in April 2024, in which India's Commerce Secretary Sunil Barthwal participated.
The meeting also adopted rules of procedure for the Joint Committee and set up a first-of-its-kind institutional mechanism for a Free Trade Agreement (FTA) with the objective of regular exchange of priority import data on a monthly basis.
Thus both the statements in question are correct.
ऑस्ट्रेलिया, ओशिनिया क्षेत्र में भारत का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक भागीदार देश है।
भारत-ऑस्ट्रेलिया के मध्य आर्थिक सहयोग एवं व्यापार समझौता (ECTA) 29 दिसंबर, 2022 से प्रभावी है।
दोनों देशों के मध्य इस समझौते पर हस्ताक्षर 2 अप्रैल, 2022 को किया गया तथा 21 नवंबर, 2022 को इसकी अभिपुष्टि (Ratified) की गई।
भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग एवं व्यापार समझौते (Ind - Aus ECTA) के अंतर्गत पहली संयुक्त समिति की बैठक अप्रैल, 2024 में हुई थी, जिसमें भारत के वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने भाग लिया था।
बैठक में संयुक्त समिति के लिए प्रक्रिया के नियमों को भी अपनाया गया और मासिक आधार पर प्राथमिकता वाले आयात डेटा के नियमित आदान-प्रदान के उद्देश्य से मुक्त व्यापार समझौता (FTA) हेतु अपनी तरह का पहला (First of its Kind) संस्थागत तंत्र स्थापित किया गया।
इस प्रकार प्रश्नगत दोनों कथन सही हैं।
U.P.P.C.S. (Pre) 2024
173
With which country did India sign an Economic Cooperation and Trade Agreement (ECTA)?
भारत ने किस देश के साथ आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते (ई.सी.टी.ए.) पर हस्ताक्षर किए?
✅ Correct Answer: (B)
Among the optional countries, the 'Economic Cooperation and Trade Agreement' (ECTA) has been signed between India and Australia.
This agreement was signed between the two countries on April 2, 2022.
It was ratified on November 21, 2022, and written notifications were exchanged on November 29, 2022.
This agreement has come into effect from December 29, 2022.
The following key areas are covered under this agreement -
Trade in Goods
Trade in Services
Rules of Origin
Technical Barriers to Trade (TBT) and Sanitary and Phytosanitary (SPS) measures
Customs procedures and trade facilitation
Trade Remedies
Legal and Institutional Issues
Movement of Natural Persons
It is noteworthy that the 'Comprehensive Economic Partnership Agreement' (CEPA) signed between India and UAE has come into effect from May 1, 2022.
This agreement was signed between the two countries on February 18, 2022.
विकल्पगत देशों में भारत और ऑस्ट्रेलिया के मध्य 'आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते' (ECTA) पर हस्ताक्षर किया गया है।
दोनों देशों के मध्य इस समझौते पर हस्ताक्षर 2 अप्रैल, 2022 को किया गया था।
21 नवंबर, 2022 को इसकी अभिपुष्टि की गई तथा 29 नवंबर, 2022 को लिखित अधिसूचनाओं का आदान-प्रदान किया गया।
29 दिसंबर, 2022 से यह समझौता प्रभावी हो गया है।
इस समझौते के तहत निम्नलिखित प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं -
वस्तुओं में व्यापार
सेवाओं में व्यापार
उत्पत्ति के नियम
व्यापार की तकनीकी बाधाएं (TBT) और स्वच्छता एवं पादप स्वच्छता (SPS) उपाय
सीमा शुल्क प्रक्रियाएं एवं व्यापार सुगमीकरण
व्यापार उपचार
कानूनी और संस्थागत मुद्दे
प्राकृतिक व्यक्तियों की आवाजाही
उल्लेखनीय है कि 1 मई, 2022 से भारत-यूएई के मध्य हुए 'व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता' (CEPA) प्रभावी हुआ है।
इस समझौते पर दोनों देशों के मध्य हस्ताक्षर 18 फरवरी, 2022 को किया गया था।
69th B.P.S.C. (Pre) 2023
174
India signed a Free Trade Agreement in February 2011 with-
भारत ने फरवरी, 2011 में स्वतंत्र व्यापार समझौता पर हस्ताक्षर किया-
✅ Correct Answer: (C)
A Free Trade Agreement (FTA) or Comprehensive Economic Partnership Agreement (CEPA) was signed by India with Japan in Tokyo on February 16, 2011.
भारत द्वारा 16 फरवरी, 2011 को जापान के साथ स्वतंत्र व्यापार समझौते (FTA) या व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA: Comprehensive Economic Partnership Agreement) पर टोक्यो में हस्ताक्षर किया गया था।
U.P.P.C.S. (Pre) 2011
175
Recently India has signed a Comprehensive Economic Cooperation Agreement with-
अभी हाल में भारत ने विस्तृत आर्थिक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं-
✅ Correct Answer: (B)
On February 18, 2011, in Putrajaya City (Malaysia), India signed a Comprehensive Economic Cooperation Agreement (CECA) with Malaysia.
18 फरवरी, 2011 को पुत्रजाया सिटी (मलेशिया) में भारत ने मलेशिया के साथ विस्तृत आर्थिक सहयोग समझौते (CECA-Comprehensive Economic Cooperation Agreement) पर हस्ताक्षर किया था।
U.P.P.C.S. (Pre) 2011
176
Recently which country signed a Free Trade Agreement (FTA) with the United Arab Emirates?
हाल ही में किस देश ने संयुक्त अरब अमीरात के साथ एक मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर किया है?
✅ Correct Answer: (A)
On May 31, 2022, a free trade agreement was signed between Israel and the United Arab Emirates.
This is the first time Israel has entered into a free trade agreement with an Arab country.
31 मई, 2022 को इस्राइल एवं संयुक्त अरब अमीरात के मध्य एक मुक्त व्यापार समझौता हस्ताक्षरित हुआ।
यह पहला अवसर है, जब इस्राइल ने किसी अरब देश के साथ मुक्त व्यापार समझौता किया है।
67th B.P.S.C. (Pre) (Re. Exam) 2021
177
Which two of the following countries recently signed a bilateral free trade agreement?
निम्नांकित किन दो देशों ने अभी हाल में द्विपक्षीय स्वतंत्र व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए?
✅ Correct Answer: (A)
In January 2002, an independent bilateral trade agreement was signed between China and Bangladesh, in which economic cooperation and trade were the main subjects.
Apart from this, a cultural agreement was also signed for the years 2001-2003.
जनवरी, 2002 में चीन एवं बांग्लादेश के मध्य स्वतंत्र द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए गए, जिसमें आर्थिक सहयोग एवं व्यापार मुख्य विषय थे।
इसके अलावा वर्ष 2001-2003 के लिए सांस्कृतिक समझौते पर भी हस्ताक्षर किए गए थे।
U.P.P.C.S. (Mains) 2002
178
In the decade 1995-2005, which of the following countries used anti-dumping measures the most?
1995-2005 के दशक में निम्न देशों में से किसने सर्वाधिक डंपिंग रोधी उपायों का प्रयोग किया ?
✅ Correct Answer: (D)
In the question period, option (d) was the correct answer.
According to World Tariff Profiles, 2025, the top 4 countries in terms of anti-dumping measures in the year 2024 are- U.S.A. (538), India (145), Türkiye (131) and Brazil (130) respectively.
प्रश्नकाल में विकल्प (d) सही उत्तर था।
World Tariff Profiles, 2025 के अनुसार, वर्ष 2024 में डंपिंग रोधी उपायों के संदर्भ में शीर्ष 4 देश निम्न हैं- क्रमशः यू.एस.ए. (538), भारत (145), तुर्किए (131) एवं ब्राजील (130)।
U.P.P.C.S. (Mains) 2005*
179
'Super 301' is related to-
'सुपर 301' संबंधित है-
✅ Correct Answer: (D)
Super-301 is a section of the US Trade and Competitiveness Act, 1988 under which economic action is taken by America against any country.
सुपर-301 अमेरिकी व्यापार एवं प्रतिस्पर्द्धा अधिनियम, 1988 की वह धारा है जिसके तहत अमेरिका द्वारा किसी भी देश के विरुद्ध आर्थिक कार्यवाही की जाती है।
U.P.P.C.S. (Pre) 1993
180
With reference to the India International Trade Fair-2021, which of the following statement(s) is/are correct?
(1) It was organized in November 2021 in Jaipur, Rajasthan.
(2) The main theme of the event was 'Aatmanirbhar Bharat'.
Select the correct answer from the code given below -
Code -
भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला-2021 के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(1) इसका आयोजन नवंबर, 2021 में जयपुर, राजस्थान में किया गया था।
(2) आयोजन का मुख्य विषय 'आत्मनिर्भर भारत' था।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए -
कूट -
✅ Correct Answer: (A)
Source fidelity note: the printed PDF answer is (A), but its own explanation says Statement 1 is false (venue: Pragati Maidan, New Delhi) and Statement 2 is true (theme: Aatmanirbhar Bharat), which logically supports option (B). The quiz key preserves the printed PDF answer (A).
India International Trade Fair (IITF), 2021 was organized in November 2021 at Pragati Maidan, New Delhi.
It was the 40th edition of this event, whose main theme was 'Aatmanirbhar Bharat'.
The 44th edition of IITF concluded between November 14-27, 2025 at Bharat Mandapam, New Delhi.
The theme of this edition is - "One India Great India".
The 43rd edition of IITF also concluded between November 14-27, 2024 at Bharat Mandapam, New Delhi.
The theme of the 43rd edition was - Viksit Bharat @2047.
स्रोत-निष्ठा नोट: मूल PDF में उत्तर (A) मुद्रित है, जबकि उसी की व्याख्या के अनुसार कथन 1 गलत (स्थान: प्रगति मैदान, नई दिल्ली) और कथन 2 सही (थीम: आत्मनिर्भर भारत) है, जो तार्किक रूप से विकल्प (B) को समर्थन देता है। क्विज़-की में मूल PDF का मुद्रित उत्तर (A) ही सुरक्षित रखा गया है।
भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF India International Trade Fair), 2021 नवंबर, 2021 में नई दिल्ली के प्रगति मैदान पर आयोजित किया गया।
यह इस आयोजन का 40 वां संस्करण था, जिसका मुख्य विषय (Theme) 'आत्मनिर्भर भारत' था।
IITF के 44वें संस्करण का आयोजन 14-27 नवंबर, 2025 के मध्य भारत मंडपम, नई दिल्ली में संपन्न हुआ।
इस संस्करण की थीम (Theme) है- "एक भारत श्रेष्ठ भारत" (One India Great India)।
IITF के 43वें संस्करण का आयोजन भी 14-27 नवंबर, 2024 के मध्य भारत मण्डपम, नई दिल्ली में संपन्न हुआ।
43वें संस्करण की थीम थी- विकसित भारत @2047।
U.P. R.O./A.R.O. (Mains) 2021
181
Which of the following pair is correctly matched?
निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित है?
✅ Correct Answer: (D)
Through the import quota, the quantity of the imported commodity is fixed by the government in a certain period (generally 1 year).
In the import quota, import cannot be more than a fixed quantity.
Hence, the import quota is an effective measure of physical control.
आयात कोटा के माध्यम से सरकार द्वारा किसी निश्चित समयावधि (सामान्यतया 1 वर्ष) में आयातित वस्तु की मात्रा निश्चित कर दी जाती है।
आयात कोटा में निश्चित मात्रा से अधिक आयात नहीं किया जा सकता है।
अतः आयात कोटा भौतिक नियंत्रण का एक प्रभावी उपाय है।
I.A.S. (Pre) 1993
182
Match Column-A with Column-B and select the correct answer with the help of the code given below -
Column-A
Column-B
A. Open-General License
1. Employment
B. TRYSEM
2. Foreign Trade
C. Wholesale Price Index
3. Credit control
D. Cash Reserve Ratio
4. Inflation
Code: A B C D
स्तंभ-क के साथ स्तंभ-ख को मिलाइए और नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए -
स्तंभ-क
स्तंभ-ख
A. ओपन-जनरल लाइसेंस
1. रोजगार
B. TRYSEM
2. विदेशी व्यापार
C. थोक मूल्य सूचकांक
3. ऋण नियंत्रण
D. नकदी रिजर्व अनुपात
4. मुद्रास्फीति
कूट : A B C D
✅ Correct Answer: (A)
The matching of Column-A and Column-B is as follows-